अनुसूचित जाति ,जनजाति सामाजिक व अधिकारी कर्मचारियों का जंगी धरना प्रदर्शन

 अनुसूचित जाति ,जनजाति सामाजिक व अधिकारी कर्मचारियों का जंगी धरना प्रदर्शन 

राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में 26 जुलाई को अनुसूचित जाति और जनजाति के सामाजिक संघटनो तथा कर्मचारियों के 13 सूत्रीय मांग के आव्हान पर विशाल धरना व विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था ,जिसमे प्रदेश के कोने -कोने से हजारो की संख्या में लोगो ने भाग लेकर जंगी प्रदर्शन किया 

सरकार द्वारा लगातार अनुसूचित जाति और जनजाति के हितो की अनदेखी से परेशान होकर इन वर्गों के सामाजिक संघटन जिसमे सर्व आदिवासी समाज ,प्रगति शील सतनामी समाज ,अनुसूचित जनजाति शास.सेवक संघ ,गवर्नमेंटएम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ,अजाक्स और एस एस्टी ओबीसी महासंघ के संयुक्त पर दोनों समाज के लोगो ने जंगी प्रदर्शन किया | 



                  संघ की 13 सूत्रीय  मांगे ;-

1 मा.उच्च न्यायलय बिलासपुर में लंबित प्रकरण आरक्षण बहाली हेतु मनोज पिंगुआ समिति की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने ,नियमित पदोन्नति में रोक लगाने विधिक कार्यवाही ,नियम विरुध्द पदोन्नति दिए जाने वाले अधिकारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किया जय | 

2 150 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षक व कर्मचारी की लगभग 12 हजार पदों की भर्ती में स्कुल शिक्षा विभाग के भर्ती नियम 2019 व संविदा नियम 2012 क्र तहत व्याख्याता की संचालक लोकशिक्षण व शिक्षक की संयुक्त संचालक स्तर से भर्ती किया जा राज्य /संभाग /जिला का आरक्षण नियम का पालन किया जाय | 

3 2001 से 2020 के बीच रिक्त लगभग 30 हजार बैकलाग पदों की पूर्ति हेतु विशेष अभियान चलाई जाय | 

4 छ ग लोकसेवा आयोग की सभी भर्ती परीक्षा में साक्षात्कार को समाप्त किया जाय | 

 5 फर्जी जाती प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्त कर्मचारी /अङ्गिकरि को तत्काल बर्खास्त कर आरक्षित रिक्त पद पर भर्ती किया जाय |  

6 2006 से 2017 के बीच शिक्षक पंचायत संवर्ग की पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर के अनारक्षित बिंदु को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित कर पदोन्नति देने वाले के विरुद्ध सामान्य प्रशासन विभाग छ.ग.शासन से जाँच करा दोषी अधिकारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किया जाय | 

7 आरक्षण /भर्ती नियमो के तहत नियुक्त /भर्ती किये गए अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाय | 

8 सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति को दूर किया जाय तथा पुरानी  पेंशन को बहाल करने छ ग विधानसभा में विधेयक पारित किया जाय | 

9 अनु जाति ,जनजाति एस्ट्रोसिटी एक्ट पर राजपतत्रित अधिकारी की जाँच हेतु बाध्यता को समाप्त कर तत्काल एफ। आई आर। दर्ज किया जाय | 

10 आरक्षित वर्ग के सामाजिक कार्यकर्ता के परिवार के कर्मचारी की विद्वेषपूर्ण विभागीय जाँच ,निलंबन ,स्थान्तरण को तत्काल निरस्त किया जाय | 

11 अनुसूचित क्षेत बस्तर ,सरगुजा ,बिलासपुर संभाग /जिला के तृतीय व् चतुर्थ श्रेणी के सभी पदों में स्थानीय लोगो से ही भर्ती किये जाने हेतु प्रावधानिक नियमो का कड़ाई से पालन किया जाय | 

12 पांचवी अनुसूची के तहत पैशा कानून के नियम को कड़ाई से लागु किया जाय | 

13 अनुसूचित जाती ,जनजाति को लागु छात्रवृत्ति प्रदाय हेतु आमदनी प्रमाण पत्र व क्रीमीलेयर की बाध्यता को सामंत किया जाय | 

इन सभी मानगो को पूरा करने की मांग सभी वक्ताओ ने किया अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया | सभा को आर। ऍन ध्रुव ,सुरेश दिवाकर ,मोहन बंजारे ,पी आर खुटे ,सोहन पोटाई ,कृष्णकुमार नवरंग आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया | 


Post a Comment

0 Comments