छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों की मंहगाई भत्ते में की 5%की बढ़ोत्तरी

 छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में की 5 %की बढ़ोत्तरी 

रायपुर 4 सितम्बर -छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की मंहगाई भत्ते में 5 %की वृद्धि कर दी है। कल 03 सितम्बर को प्रदेश के लगभग साढ़े चार लाख अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे ,जिसके कारण प्रदेश के सभी कार्यालय लगभग बंद थे। आज प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात किया। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारियों से चर्चा दौरान मुख्यमंत्री ने 5 %मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की घोषणा की। 


👉छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 3950  पदों में होगी भर्ती , वित्त विभाग ने दी मंजूरी 

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारी विजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मुलाकात में कर्मचारियों की मंहगाई भत्ते में 5 %बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है। यह बढ़ोत्तरी जुलाई 2021 से कर्मचारियों को मिलेगी। साथ ही 14 सूत्रीय अन्य मांगो के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिक्षण के लिए सचिव स्तर की कमेटी बनाने का फैसला किया है। 

 join our whatsapp group:-

cg shiksha whatsapp group-2     

आपको बता दें कि प्रदेश के साढ़े चार लाख कर्मचारी 03 सितम्बर को 28 %मंहगाई भत्ते सहित 14 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल किये थे,लेकिन 5 %मंहगाई भत्ते में राज्य सरकार ने वृद्धि करने की घोषणा की है। अभी भी छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को, अन्य राज्यों और केंद्र के कर्मचारियों से 11 %कम मंहगाई भत्ते मिल रहे है। प्रदेश के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 5 %बढ़ने पर अब 17 %होगा। बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता का लाभ 1 जुलाई 2021 से कर्मचारियों को मिलेगा। 

👉 बारहवीं की पूरक परीक्षा की तारीखों का ऐलान 

Post a Comment

0 Comments