अनियमित कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर खोला मोर्चा

 अनियमित कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर खोला मोर्चा 

रायपुर 18 सितंबर 2021 - छत्तीसगढ़ के 180000 अनियमित कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आज 18 सितंबर 2021  प्रदेश भर के अनियमित कर्मचारी रायपुर में इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री आवास की घेराव करने निकल पड़े। घेराव करने निकले अनियमित कर्मचारियों को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का -मुक्की हुई।प्रदेश केअनियमित कर्मचारी छत्तीसगढ़ संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पे हैं।  

अनियमित कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गडपाले ने कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेस ने सरकार बनने पर 10 दिन के अंदर प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा कांग्रेस की घोषणापत्र में किया गया था लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने ढाई साल बीत जाने के बाद भी भूपेश सरकार द्वारा अनियमित कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। इसलिए अनियमित कर्मचारियों को सड़क में आकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ा है। 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश के सभी अनियमित कर्मचारी छत्तीसगढ़ संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीकेसे सात चरणों में आंदोलन करने जा रही है। आज का आंदोलन तीसरा चरण है ,जिसमें मुख्यमंत्री निवास घेराव लिए रैली निकाली गई है। इससे पहले मशाल रैली निकाली गयी थी। दूसरे चरण में अनियमित कर्मचारियों द्वारा जल समाधि किया गया था। आज की रैली में मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जायेगा।

👉  छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार ,उपनिरीक्षक औरप्लाटून कमांडर के 975 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी  

अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने  मांग 

प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों के आंदोलन को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय झा ने समर्थन करते हुए कहा कि जब तक अनियमित कर्मचारियों को नियमित  नहीं किया जायेगा ,तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को अपनी वादा पूरी करना चाहिए। 

पांच वर्ष से वेतन में कोई वृद्धि नहीं 

अनियिमित कर्मचारी संघ के नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि 14 फरवरी 2019 को गाँधी मैदान रायपुर में भूपेश जी आपके आपके घोषणा से प्रदेश के लाखो अनियमित कर्मचारी आज भी आशन्वित हैं। आपके द्वारा गठित कमेटी ने अनियमित कर्मचारियों के के हित में कोई फैसला नहीं किया है। दो वर्ष से अनियमित कर्मचारियों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गयी है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में पांच वर्ष से कोई वृद्धि नहीं किया गया है। 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whatsapp group-2

साथ ही संघ पदाधिकारियों ने मांग किया है कि सीधी भरती के पदों पर अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर समायोजन की जाये। सीधी भर्ती पर अनियमित कर्मचारियों को प्राथमिकता दीं जाये। जब तक अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं होता तब तक संविदा ,दैनिक वेतनभोगी ,प्लेसमेंट ,मानदेय ,अंशकालिक ठेका ,कर्मचारियों का समायोजन करने के साथ छटनी रोका जाये वेतन वृद्धि की जाय।  

👉   CGPSC मेन्स 19 का रिजल्ट घोषित ,इंटरव्यू में शामिल सभी अभ्यर्थियों की निकली गई मेरिट सूची 

Post a Comment

0 Comments