छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मिल सकती है मंहगाई भत्ता बढ़ोत्तरी दीपावली गिफ्ट ,पिंगुआ कमेटी ने बुलाई मंत्रालय में कर्मचारी फेडरेशन की बैठक

 छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मिल सकती है मंहगाई भत्ता बढ़ोत्तरी दीपावली गिफ्ट ,पिंगुआ कमेटी ने बुलाई मंत्रालय में कर्मचारी फेडरेशन की बैठक 

cgshiksha.in रायपुर -छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों को भी राज्य सरकार से मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी किये जाने की आशा है , जो प्रदेश के कर्मचारियों के लिए दीपावली तोहफा होगा। जब से केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को 3 %डीए का दीवाली तोहफा दिया गया है। 



तबसे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों में भी डीए वृद्धि की दीपावली तोहफा छत्तीसगढ़ सरकार से मिलने की उम्मीद है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के 14 सूत्रीय मांग के सन्दर्भ में गठित पिंगुआ कमेटी ने मंत्रालय में 27 अक्टूबर को अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के साथ बैठक आयोजित किया  है। 

 👉   छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए शेड्यूल हुआ जारी 



पिंगुआ कमेटी प्रदेश के छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 14 सूत्रीय मांग के अध्ययन कर कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता ,वेतन विसंगति सहित अन्य सभी मांगो पर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौपेगी। रिपोर्ट के आधार पर सरकार उचित फैसला लेगी। इसी सिलसिले में पिंगुआ कमेटी ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को पत्र जारी कर 27 अक्टूबर को  बैठक में शामिल होने को कहा है। 

👉   छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश 

प्रमुख सचिव सचिव मनोज पिंगुआ द्वारा जारी पत्र देखें - 👇


छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य एवं भारी उद्योग विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन दिनांक 22-10-2021द्वारा जारी आदेशानुसार प्रदेश के कर्मचारी -अधिकारियों के लंबित 14 सूत्रीय मांगो निराकरण के सन्दर्भ में फेडरेशन का पक्ष रखने के लिए फेडरेशन पदाधिकारियों को 27 अक्टूबर 2021 को अपरान्ह 3.30 बजे मंत्रालय में आमंत्रित किया गया है। 

14 सूत्रीय मांगों पर होगी बैठक में चर्चा - 

पिछले दिनों 03-09-2021 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी  आव्हान पर प्रदेश के सभी कर्मचारी -अधिकारी एक दिवसीय कलम बंद काम बंद हड़ताल किये थे। हड़ताल के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी के 14 सूत्रीय मांग के अध्ययन कर उनकी निराकरण के लिए मनोज पिंगुआ प्रमुख सचिव को इन 14 सूत्रीय मांगों का अध्ययन कर निराकरण करने की रिपोर्ट सरकार को देने को कहा था।  सिलसिले में 27 अक्टूबर को बैठक आयोजित किया गया है। 

इस बैठक में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के साथ प्रमुख सचिव पनोज पिंगुआ फेडरेशन की 14 सूत्रीय मांगों के  सन्दर्भ में चर्चा करेंगे। इन 14 सूत्रीय मांगों में प्रमुख शिक्षक लिपिक एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति ,केंद्रीय कर्मचारियों के सामान 31 %मंहगाई भत्ता ,सभी विभागों में लंबित संवर्गीय ,क्रमोन्नति ,पदोन्नति ,समयमान शीघ्र जारी करने ,कोरोना संक्रमण काल में मरने वाले कर्मचारियों को 50 लाख का बिमा दिए जाने सहित सभी मांगों पर चर्चा होगी।

👉  भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI )में प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के 2056 पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 

मंहगाई भत्ता (DA )बढ़ने की उम्मीद जगी -👇


छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार   दीपावली में मंहगाई भत्ता की सौगात दे सकती है,क्योंकि पूर्व में 5 %डीए बढ़ाने की घोषणा के समय मुख्यमंत्री ने दीपावली में शेष बचे मंहगाई भत्ते को देने का आश्वासन दिया था। वही केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 3 %मंहगाई भत्ता और दे दिया है। वही छत्तीसगढ़ के पडोसी राज्य उड़ीसा में कर्मचारियों को 28 %तथा मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को 8 %मंहगाई भत्ता का दीपावली तोहफा दे दिया गया है। साथ ही प्रदेश के शिक्षक संघटनो के द्वारा केंद्र के सामान लगातार मंहगाई भत्तों की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। 

join our whatsapp group:-

cgshiksha whatsapp group 03 

Join our Telegram Group

अब प्रदेश के 5 लाख कर्मचारी दीपावली गिफ्ट डीए वृद्धि की आशा के साथ 27 अक्टूबर की होनेवाली बैठक पर नजरें टिकाये हुए है। 

मंत्रालय द्वारा जारी आदेश डाउनलोड करें -  👇 








ये भी पढ़ें -   छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 4000 पदों में होगी भर्ती 

Post a Comment

0 Comments