हाईकोर्ट से स्टे हटने के बाद 317 शिक्षक पद के लिए नियुक्ति आदेश जारी ,देखें किसे कहां मिला पोस्टिंग

 हाईकोर्ट से स्टे हटने के बाद 317 शिक्षक पद के लिए नियुक्ति आदेश जारी ,देखें किसे कहां मिला पोस्टिंग 

cgshiksha.in रायपुर 14 दिसंबर -प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 2019 में शिक्षकों की 14580 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गयी थी। जिसमे तय नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी जिसके कारण हाईकोर्ट द्वारा 9 सितम्बर को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में रोक लगा दी गई थी। सुनवाई में सरकार के जवाब से संतुष्ट होकर माननीय हाईकोर्ट द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में स्टे को हटा दिया गया और याचिका को ख़ारिज कर दिया गया।


👉सहायक शिक्षकों के विधानसभा घेराव से राजधानी रायपुर हुई जाम ,15 दिसंबर को जेल भरो आंदोलन का किया ऐलान 


हाईकोर्ट से शिक्षक भर्ती में स्टे हटने के बाद पोस्टिंग ऑर्डर जारी होना शुरू हो गया है। शिक्षक पद पर नियुक्ति के राह देख रहे लोगों के लिए राहत की खबर है।हाईकोर्ट द्वारा स्टे हटाने और दायर याचिका ख़ारिज करने के बाद बस्तर शिक्षा संभाग ने विभिन्न विषयों के 317 पद पर शिक्षकों की भर्ती आदेश निकाला है। पोस्टिंग आदेश में कृषि ,विज्ञान ,गणित ,कला संकाय केअंग्रेजी और हिंदी माध्यम के पदों पर भर्ती आदेश ई व टी संवर्ग के जारी किये गए हैं। साथ ही व्यायाम शिक्षक के पदों पर भी आदेश जारी हुए हैं।

 विभिन विषयों के अनुसार नियुक्ति आदेश जारी सूची निम्नानुसार है - 👇  


विषय -कृषि के 61 पद 

विषय -विज्ञान टी संवर्ग के 44 पद और ई संवर्ग के 4 पद 

विषय गणित टी संवर्ग के 53 और ई संवर्ग के 2 पद 

विषय -अंग्रेजी टी संवर्ग के 29 पद 

विषय -कला (अंग्रेजी माध्यम )के1 पद

विषय -विज्ञान (अंग्रजी माध्यम )के 7पद 

विषय -अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम )के 2 पद 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whattsapp group-C 

Join our Telegram Group   

व्यायाम शिक्षक टी संवर्ग के 104 पद    

व्यायाम शिक्षक ई संवर्ग के 10 पद

विषयवार नियुक्ति आदेश यहाँ नीचे देखें - 👇  






















Post a Comment

0 Comments