प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति सूची हुआ जारी ,149 शिक्षक एलबी बने मिडिल स्कूल प्रधानपाठक

 प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति सूची हुआ जारी ,149 शिक्षक एलबी बने मिडिल स्कूल प्रधानपाठक 

cgshiksha.inबस्तर 30 जनवरी 2022 -छत्तीसगढ़ मेंस्कूल शिक्षा विभाग द्वारा  शिक्षक एलबी संवर्ग की प्रमोशन प्रक्रिया  जोरो से चल रही है। तय समय -सीमा में पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा और कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एड़ी -चोटी का जोर लगा रहे हैं।इस बीच छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर ने पदोन्नति प्रक्रिया में बाजी मारते हुए मिडिल स्कूल प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी कर दिया है।

 


👉 शिक्षक संवर्ग प्रमोशन में डबल स्नातक को लेकर नया निर्देश हुआ जारी ,,,,देखें जिला शिक्षा अधिकारियों को जीडी ने क्या दिया है नया निर्देश 

बस्तर संभाग ने प्रधानपाठक पद पर प्रमोशन में मारी बाजी -  👇


प्रदेश में शिक्षक एलबी संवर्ग की प्रमोशन प्रक्रिया सभी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा और सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में द्रुत गति से चल रहा है। इस बीच बस्तर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा ने प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पदों में पदोन्नति आदेश जारी कर अन्य संभागीय संयुक्त संचालकों से प्रमोशन देने के मामले में बाजी मार ली है। बस्तर शिक्षा संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा श्री हेमंत उपाध्याय ने प्रदेश में सबसे पहले पदोन्नति आदेश जारी करके बाजी मार ली है। कई शिक्षा संभागों में अभी दावा आपत्ति ,और वरिष्ठता सूची सुधारने का कार्य चल रहा है वहीं बस्तर शिक्षा संभाग ने संविलियन का लाभ पाए शिक्षक एलबी पद को  प्रधानपाठक मिडिल स्कूल पर प्रमोशन सूची जारी कर पदोन्नति की सौगात दी गई है।

👉बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने किया शिक्षकों और कर्मचारियों का ट्रांसफर 

बस्तर शिक्षा संभाग द्वारा जारी प्रधानपाठक प्रमोशन आदेश यहाँ देखें 👇

 


बस्तर संभाग के पदोन्नति आदेश का अन्य संभागों में पड़ेगा असर   👇


प्रदेश में बस्तर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा प्रधानपाठक मिडिल स्कूल पद पर पदोन्नति आदेश जारी होने से अब अन्य संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभागों को अब जल्दी अपने -अपने शिक्षा संभागो में मिडिल स्कूल प्रधानपाठक के पदों पर पदोन्नति आदेश जारी करने का दबाव बनेगा। वहीं बस्तर संभाग के शिक्षकों में पदोन्नति आदेश जारी होने पर ख़ुशी की लहर है। साथ ही प्रदेश के शिक्षकों के मन में विश्वास हो गया है कि प्रमोशन प्रक्रिया में अब कोई बाधा नहीं आएगी। 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whattsap group-D

Join our Telegram Group  

संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर की पदोन्नति आदेश की प्रमुख शर्ते यहाँ देखें 👇


संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा शिक्षक से प्रधानपाठक मिडिल स्कूल के149 पदों के लिए प्रमोशन आदेश जारी किया गया है जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्देश /शर्ते उल्लेखित है जिसे आप पदोन्नति आदेश में नीचे देख सकते हैं। 

👉बिलासपुर ,दुर्ग और बस्तर संभाग में विषयवार रिक्त पदों की सूची हुई जारी ,प्रमोशन से भरी जाएगी रिक्त पद 

पदोन्नति आदेश यहाँ नीचे देखें   👇 










इसे भी पढ़ें -प्रमोशन ब्रेकिंग -वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी होने पर निपटेंगे जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी   

Post a Comment

0 Comments