लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूलों में शिक्षकों की पद स्थापना सेटअप किया जारी

 लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूलों में शिक्षकों की पद स्थापना सेटअप किया जारी 

cgshiksha.in रायपुर -छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्कूलों में पदस्थापना सेटअप संबंधी आदेश लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा जाए किया गया है। अभी तक प्रदेश के स्कूलों में पदस्थापना 2008 में जारी किये गए सेटअप के आधार पर ही शिक्षकों की पदस्थापना स्कूलों में की जा रही थी। अब लगभग डेढ़ दशक बाद लोक शिक्षण संचालनालय डीपीआई रायपुर द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारिओं को आदेश जारी कर इस नए सेटअप के आधार पर स्कूलों की पदों की गणना करते हुए आनलाईन जानकारी अपडेट करने कहा गया है। 

नए सेटअप अपडेट होने से शालाओं में रिक्त पदों की मिल सकेगी जानकारी 👇


छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय प्राथमिक ,पूर्व माध्यमिक ,हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्वीकृत शिक्षकीय पदों की गणना के लिए लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा नया पद सेटअप सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों को जारी कर दिया गया है जिसमे  स्कूलों में माह सितंबर 2021 में दर्ज संख्याओं के आधार पर cgschool.in पोर्टल में आवश्यक परिक्षण कर संशोधन कर जानकारी सबमिट करने कहा गया है। सभी स्कूलों की जानकारी सब्मिट  पर स्कूलों में स्वीकृत  रिक्त पदों की जानकारी सभी को मिल सकेगी। रिक्त पदों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो जाने से ट्रांसफर के लिए अप्लाई करने वाले शिक्षकों को सुविधा मिलेगी। साथ ही राज्य सरकार को नियुक्ति करने समय स्कूलों की रिक्त सीट की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। 

प्रदेश के सभी शासकीय प्राथमिक विद्यालयों ,पूर्व माध्यमिक विद्यालयों ,हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी नया सेटअप मापदंड गणना दिनांक 22-12-2021 के अनुसार स्वीकृत मापदंड निम्नानुसार निर्धारित किया गया है। 

👉 विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य विभाग में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 138 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित 

प्राथमिक शालाओं में सेटअप गणना के लिए मापदंड देखें 👇


लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी नै सेटअप गणना मापदंडों के अनुसार प्रदेश के प्रत्येक प्राथमिक शालाओं में जहा संख्या 80 तक के शालाओं में न्यूनतम 01 प्रधानपाठक और 02 सहायक शिक्षक के पद स्वीकृत किये गए हैं। इसके पश्चात् प्रत्येक 30 विद्यार्थी संख्या पर 01 अतिरिक्त सहायक शिक्षक के पद स्वीकृत किये गए हैं,किन्तु यह पद स्वीकृति 15 से अधिक विद्यार्थी दर्ज पर स्वीकृत होगा। जैसे -किसी स्कूल में 96 विद्यार्थी दर्ज हैं तो यहाँ तीसरे सहायक शिक्षक के पद स्वीकृत होंगे। इसी प्रकार 126 विद्यार्थी  संख्या होने पर चौथे सहायक शिक्षक के पद स्वीकृत होंगे। आगे भी इसी प्रकार दर्ज संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त सहायक शिक्षक के पद स्वीकृत होंगे। 

👉 कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता में वृद्धि का आदेश हुआ जारी

पूर्व माध्यमिक शालाओं में सेटअप की गणना के लिए मापदंड देखें 👇


लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी नै सेटअप गणना मापदंडों के अनुसार प्रदेश के प्रत्येक शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं में कम से कम 01 प्रधानपाठक और 04 शिक्षक के पद स्वीकृत किये गए हैं। लेकिन जिन पूर्व माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या 30 से कम होगी ऐसे पूर्व माध्यमिक शालाओं में प्रधानपाठक के पद स्वीकृत नहीं होंगे लेकिन वहां 04 शिक्षक पद स्वीकृत रहेंगे। इसी प्रकार 31 से 50 दर्ज संख्या वाले स्कूलों में प्रधानपाठक के 01 पद और शिक्षक के 03 पद स्वीकृत होंगे। इस प्रकार का सेटअप 140 दर्ज संख्या वाले स्कूलों तक लागू होगी। 140 से प्रत्येक 40 अधिक दर्ज संख्या पर एकअतिरिक्त शिक्षक  स्वीकृत होंगे,परन्तु यह दर्ज संख्या 20 से अधिक होने पर लागु होगी। 

👉  प्री डीएलएड और प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आनलाइन आवेदन शुरू 

हाईस्कूलों में सेटअप की गणना के लिए मापदंड देखें 👇


लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी नै सेटअप गणना मापदंडों के अनुसार प्रदेश के प्रत्येक शासकीय हाईस्कूलों  में 01 प्राचार्य और 05 व्याख्याता के पद स्वीकृत किये गए हैं। इस प्रकार जिन हाईस्कूलों की दर्ज संख्या 220 तक होगी ,ऐसे हाईस्कूलों में अतिरिक्त कोई पद स्वीकृत नहीं होंगे। इसके पश्चात् प्रत्येक 40 दर्ज संख्या पर एक अतिरिक्त व्याख्याता के पद स्वीकृत होंगे। जैसे -किसी हाईस्कूल में दर्ज संख्या 221 है ,तो इस हाईस्कूल में छठवें व्याख्याता के पद स्क्रित होंगे जो संस्कृत सब्जेक्ट का होगा इसी प्रकार 261 दर्ज संख्या होने पर सातवे व्याख्याता का पद अंग्रेजी सब्जेक्ट का होगा। 321 दर्ज संख्या होने पर आठवे व्याख्याता का पद गणित सब्जेक्ट का होगा। 361 दर्ज होने पर विज्ञान सब्जेक्ट का और 401 दर्ज संख्या होने पर कला संकाय सब्जेक्ट का व्याख्याता पद स्वीकृत होंगे। इसी प्रकार और अधिक दर्ज संख्या होने पर व्याख्याता के पद स्वीकृत होंगे साथ ही प्रत्येक हाईस्कूल में एक पद विज्ञान प्रयोगशाला के होंगे। 

👉 छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने 171 प्रिंसिपलों के डीडीओ अधिकार किया समाप्त 

हायर सेकेण्डरी स्कूलों में  सेटअप गणना के लिए मापदंड देखें 👇


1.प्रत्येक हायर सेकेण्डरी स्कूलों में संस्था प्रमुख का प्रिंसिपल का होगा। 

2.प्रत्येक हायर सेकेण्डरी स्कूलों में हिंदी ,अंग्रेजी ,गणित ,जीवविज्ञान ,भौतिकी ,रसायन ,इतिहास /राजनीति शास्त्र , भूगोल /अर्थशास्त्र और वाणिज्य सब्जेक्ट के एक -एक व्याख्याता के पद स्वीकृत होंगे। दर्जसँख्या के आधार पर विषयवार व्याख्याताओं के पद गणना मापदंड निम्नानुसार स्वीकृत किये गए हैं ;-


प्रत्येक हायर सेकेण्डरी स्कूलों में हिंदी ,अंग्रेजी ,गणित ,जीवविज्ञान ,भौतिकी ,रसायन ,इतिहास /राजनीति शास्त्र , भूगोल /अर्थशास्त्र सब्जेक्ट के लिए दर्ज संख्या के आधार पर विषयवार व्याख्याता पदों की स्वीकृति दी गई है। जो निम्नानुसार होगी -

*कक्षा 9-12 तक विषयवार दर्ज संख्या के आधार पर पदों का निर्धारण किया गया है। 

*सब्जेक्ट के अनुसार प्रत्येक कक्षा /वर्ग में छात्र संख्या 50 के मान पर आवश्यक व्याख्याताओं की गणना की गई है। 

*जिन हायर सेकेण्डरी स्कूलों में दर्ज संख्या 200 है ऐसे स्कूल में 01 व्याख्याता के मन से सब्जेक्ट वार कम से कम 09 व्याख्याता के पद स्वीकृत होंगे। 

*यदि किसी सब्जेक्ट में दर्ज संख्या 201से 400 तक होंगे ,तब उस सब्जेक्ट के लिए एक अतिरिक्त व्याख्याता के पद स्वीकृत होगा। 

*यदि किसी सब्जेक्ट में दर्ज संख्या 401से 600 तक होंगे ,तब उस सब्जेक्ट के लिए दोअतिरिक्त व्याख्याता के पद स्वीकृत होगा। 

*यदि किसी सब्जेक्ट में दर्ज संख्या 601से 800 तक होंगे ,तब उस सब्जेक्ट के लिए तीन अतिरिक्त व्याख्याता के पद स्वीकृत होगा।

*इसी तरह अधिक दर्ज संख्या स्कूलों के लिए दर्ज संख्या के आधार पर सब्जेक्टवार व्याख्याता के अतिरिक्त पद स्वीकृत होंगे।

 join our whatsapp group:-

cgshiksha whatsapp group B 

Join our Telegram Group

वाणिज्य विषय के लिए व्याख्याता पद की गणना मापदंड देखें 👇


वाणिज्य सब्जेक्ट के लिए स्कूलों में वाणिज्य विषय में दर्ज संख्या के आधार पर व्याख्याता पदों की स्वीकृति निम्नानुसार होगी -जिन स्कूलों में वाणिज्य विषय में दर्ज संख्या 30 या इससे काम होगी ,   पद ,45 से 74 तक दर्ज पर दो व्याख्याता ,75 से 105 दर्ज संख्या पर तीन ,106 से 135 दर्ज संख्या पर चार और इसी प्रकार दर्ज संख्या बढ़ने पर व्याख्याता पद  होंगे। 

👉 छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने 171 प्रिंसिपलों के डीडीओ अधिकार किया समाप्त 

संस्कृत  विषय के लिए व्याख्याता पद की गणना मापदंड देखें 👇


जिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में दर्ज संख्या 61 से 359 तक होगी ,ऐसे स्कूलों में संस्कृत विषय के एक व्याख्याता के पद स्वीकृत हैं। 360 से 599 दर्ज संख्या होने पर 02 और 361 से 899 दर्ज संख्या वाले स्कूलों में संस्कृत के 03 व्याख्याता के पद स्वीकृत होंगे। इससे और अधिक दर्ज संख्या होने पर इसी प्रकार पद स्वीकृत होंगे। 

टीप ;-प्रत्येक हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्रयोगशाला हेतु 03 पद सहायक शिक्षक विज्ञान और 01 पद व्यायाम शिक्षक के पद स्वीकृत हैं। 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश देखें 👇









Post a Comment

0 Comments