छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा में सुधार हेतु छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा नया फरमान जारी ,सभी स्कूलों में तत्काल लागू करने सभी डीईओ को सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा में सुधार हेतु छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा नया फरमान जारी ,सभी स्कूलों में तत्काल लागू करने सभी डीईओ को सख्त निर्देश 
cgshiksha.in रायपुर -छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के स्कूली बच्चों में शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारीयों को आदेश जारी कर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा सुधार के लिए विभिन्न गतिविधियों को तत्काल लागू करने निर्देश दिया गया है। जारी आदेशानुसार प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा सुधार हेतु दिए गए चार बिंदुओं के आधार पर तत्काल गतिविधि करानी है। 



बीते 16-17 जून 2022 को हिमाचल प्रदेश में देश के सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों की बैठक में स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए महत्वपूर्ण चर्चा किया गया था। उक्त प्रमुख सचिवों की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारीयों को आदेश जारी कर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा सुधार के लिए विभिन्न गतिविधियों को तत्काल लागू करने निर्देश दिया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश और गतिविधि सूची डाउनलोड करें 👇

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा स्कूली शिक्षा में सुधार हेतु सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों को जारी आदेशानुसार निम्नलिखित चार गतिविधियों को अपने जिले के सभी स्कूलों में अनिवार्यतः लागू करते हुए प्रत्येक स्कूल में इनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था कर स्कूल शिक्षा विभाग को रिपोर्ट उपलब्ध कराने कहा गया है। 
चार गतिविधि देखें जिसे लागू करना अनिवार्य है 👇

1.पालक जागरूकता अभियान। 
2.शालाओं की टिवनिंग। 
3.निकटवर्ती स्कूलों द्वारा आगनबाड़ी को अपनाना। 
4.मांग -आधारित प्रशिक्षण का आयोजन। 
जारी आदेश और गतिविधि सूची देखें 👇







Post a Comment

0 Comments