स्कूल सफाई कर्मचारियों का छः माह से चली आ रही हड़ताल खत्म

 स्कूल सफाई कर्मचारियों का छः माह से चली आ रही हड़ताल खत्म 

cgshiksha.in रायपुर -छत्तीसगढ़ के स्कूलों के अंशकालीन सफाई कर्मचारियों की छः माह से चला आ रहा हड़ताल आज समाप्त कर दी गई है। अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की आज शिक्षा सचिव के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने अपनी छः माह से चली आ रही हड़ताल को समाप्त कर दिया है। अब स्कूल सफाई कर्मचारी अपने स्कूल में छः माह हड़ताल के बाद वापसी करेंगे। स्कूल सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से प्रदेश के स्कूलों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल में रहने के कारण स्कूलों की सफाई बच्चों से करवाने के कारण छत्तीसगढ़ के कई स्कूलों के प्रधानपाठकों के ऊपर विभागीय कार्यवाही की गाज गिर चूका है। अब स्कूल सफाई कर्मचारियों के हड़ताल समाप्त हो जाने से अब प्रधानपाठकों को राहत की सांस मिलेगी। 



शिक्षा सचिव के साथ वार्ता के बाद हड़ताल हुई खत्म 👇 


आज प्रदेश के शिक्षा सचिव एस भारतीदासन के साथ छग.अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ प्रतिनिधिमंडल की तीसरे दौर की वार्ता हुई। इससे पहले स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल की दो दौर की वार्ता समान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत के साथ हुई थी।इन दो दौर की वार्ता में स्कूल सफाई कर्मचारियों की मांगों पर कोई सार्थक पहल नहीं पाया था। आज हुई छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की शिक्षा सचिव एस भारतीदासन के साथ तीसरे दौर की वार्ता में करीब दो घंटे तक चला ,जिसमे अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई। छग.अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ प्रतिनिधिमंडल ने  वार्ता के बाद छः माह से चली आ रही हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया। 

👉15 अगस्त को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया विस्तृत गाइडलाइन 

बैठक में अंशकालीन सफाई कर्मचारी संघ ने ये मांगें रखी 👇


छग अंशकालीन सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव के साथ हुई तीसरे दौर की वार्ता में कहा कि वो स्कूलों में अंशकालीन सफाई कर्मचारी के रूप में जरूर कार्य कर रहें हैं लेकिन उन्हें स्कूलों में 6-7 घंटे तक काम करना होता है। वो स्कूलों में चपरासी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। वाही उन्हें नौकरी से हटाने का भी खतरा बना रहता है। अतः अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों को पूर्णकालिक किया जाये और कलेक्टर दर पर मानदेय भुगतान किया जाये। 

👉कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन का निश्चितकालीन 5 दिवसीय हड़ताल समाप्त ,कुछ शिक्षक संगठनों का अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगा जारी ,GAD ने वेतन काटने जारी किया सख्त निर्देश 

बैठक में शिक्षा सचिव ने सफाई कर्मचारियों के मांगों पर किया आश्वस्त 👇


शिक्षा सचिव डॉ एस भारतीदासन ने सफाई कर्मचारियों के साथ चली करीब दो घंटे  बैठक में सफाई कर्मचारियों के मांगों  सुंनने बाद प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आप लोगों की पूर्णकालिक करने और कलेक्टर दर पर मानदेय भुगतान की मांगों की प्रस्ताव बनाकर 15 दिन के भीतर राज्य सरकार मुख्यमंत्री के पास भेजा जायेगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल इन मांगों पर उचित निर्णय लेकर घोषणा करेंगे। 

👉शासकीय कर्मचारियों और उनके आश्रित सदस्यों की चिकित्सा उपचार हेतु छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया हॉस्पिटलों कीसूची 

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अवधि की वेतन शीघ्र दी जाएगी 👇


आज प्रदेश के शिक्षा सचिव एस भारतीदासन के साथ छग.अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ प्रतिनिधिमंडल की तीसरे दौर की दो घंटे चली मैराथन वार्ता में सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई और शिक्षा सचिव  प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों की प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री के पास 15दिनों के भीतर भेज दिया जायेगा। साथ ही शिक्षा सचिव ने वार्ता में आये प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आप लोगों की 07 मार्च से अभी तक का पुरे छः माह का वेतन भुगतान भी किया जायेगा। 

👉शिक्षकों के प्रताड़ना से स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा ने खुदकुशी करने का किया असफल प्रयास 

वार्ता प्रतिनिधिमंडल में ये रहें शामिल 👇


 प्रदेश के शिक्षा सचिव एस भारतीदासन के साथ छग.अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ प्रतिनिधिमंडल की तीसरे दौर की वार्ता के दौरान छग.अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार साहू ,उपप्रांताध्यक्ष धनीराम टांडिया ,रोहित महला ,आनंद गुप्ता ,गणेश बघेल और पुरुषोत्तम साहू शामिल हुए थे। 

👉 मंहगाई भत्ता और गृहभाड़ा भत्ता के लिए प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन 

छग.अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ संरक्षक केदार जैन ने जताया खुशी 👇


छग.अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के संरक्षक और संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन ने स्कूल सफाई कर्मचारियों के मांगों पर शिक्षा विभाग के पहल पर खुशी जताते हुए कहा है कि शिक्षा सचिव की छग अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता हुई है जिसमे स्कूल सफाई कर्मचारियों की मांग की दिशा में सार्थक पहल हुई है। सार्थक चर्चा के बाद छग.अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने अपनी 07 मार्च से चली आ रही हड़ताल को स्थगित कर लिया है। बतौर संरक्षक हमने स्कूल सफाई कर्मचारियों  मांगों को लेकर काफी कोशिशें की है।


मैंने छग खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय से भी स्कूल सफाई कर्मचारियों की मुलाकात कराकर स्कूल सफाई कर्मचारियों की मांगों पर गम्भीरतापूर्वक विचार करने का अनुरोध किया था। मैंने प्रमुख शिक्षा सचिव डॉ आलोक शुक्ला से भी अंशकालीन सफाई कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने का अनुरोध किया था ,अच्छी बात है कि शिक्षा विभाग द्वारा 6 महीने बाद  ही सही ,स्कूल सफाई कर्मचारियों के मांगों की दिशा में सार्थक बातचीत हुई है। स्कूल सफाई कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से प्रदेश के स्कूलों की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई थी ,अब कल 04 अगस्त से प्रदेश के अंशकालीन सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने -अपने स्कूलों में लौटने से सफाई व्यवस्था को पटरी में लाने में मदद मिलेगी। 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whatsapp group E

Join our Telegram Group  

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का स्कूलों पर पड़ा है व्यापक प्रभाव 👇 


पिछले शिक्षा सत्र के 07 मार्च 2022 से अंशकालीन सफाई कर्मचारी अपनी पूर्णकालिक और कलेक्टर दर पर मानदेय भुगतान करने को लेकर हड़ताल में चले गए। ग्रीष्मकालीन अवकाश पश्चात् नए शिक्षा सत्र 16 जून को स्कूल खुलने पर सफाई कर्मचारियों की कमी स्कूलों में खलने लगी। कुछ स्कूलों में बच्चों द्वारा स्कूलों में सफाई झाडू लगाने का विडिओ सोशल मिडिया में वायरल होने लगा। एकाध जगह के प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया गया। बीईओ द्वारा स्कूलों में प्रधानपाठकों को झाड़ू लगाने और पानी भरने जैसी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। शिक्षकों द्वारा स्कूलों का सफाई किया जाने लगा। मुंगेली जिले के एक स्कूल की शिक्षिका के ऊपर सफाई के दौरान जहरीला सांप करायत गिर गया था। शिक्षिका को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा था। इस प्रकार सफाई कर्मचारियों के हड़ताल से स्कूलों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। 

👉द्रौपदी मुर्मू भारत के 15 वें राष्टपति निर्वाचित ,भारत की पहली आदिवासी राष्ट्पति बनी 

Post a Comment

0 Comments