केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET Exam 2022 के लिए अधिसूचना हुआ जारी

 केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET  Exam 2022 के लिए अधिसूचना हुआ जारी  

cgshiksha.in न्यूज -केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही CTET  Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार CTET  Exam 2022 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2022 से शुरू होकर 24 नवम्बर 2022 की मध्य रात्रि 11.59 बजे तक की जा सकती है।



केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022(Central Teacher Eligibility Test Exam 2022 )में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दी गई आर्टिकल के सभी जानकारी को अच्छी तरह अध्ययन कर लें ताकि उन्हें आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया ,परीक्षा पैटर्न ,केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की सिलेबस सहित सभी अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सके।

सहायक शिक्षक एलबी से प्राथमिक शाला प्रधानपाठक पद पर प्रमोशन वेतन निर्धारण 33 %DA पर देखें 

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET  Exam तिथि देखें 👇


  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022(Central Teacher Eligibility Test Exam 2022 )के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा2022(Central Teacher Eligibility Test Exam 2022 )के लिए परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन संभवतः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के मध्य आयोजित की जाएगी।केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन तिथि  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा अलग से दी जाएगी।CTET  Exam 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने से पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माकटेस्ट उपलब्ध कराया जायेगा। माकटेस्ट को अभ्यर्थी प्रेक्टिस के रूप में हल कर सकते हैं।

 5 फीसदी मंहगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी पर वेतन गणना चार्ट देखें ,कितना वेतन में  होगी बढ़ोत्तरी 

CTET  Exam 2022 के लिए आवेदन शुल्क देखें 👇


केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा2022(Central Teacher Eligibility Test Exam 2022 )में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को वर्गवार निम्नलिखित आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना पड़ेगा -

*सामान्य वर्ग के लिए -एक पेपर 1000 रु ,दोनों पेपर 1200 रु 

*पिछड़ा वर्ग के लिए -एक पेपर 1000 रु ,दोनों पेपर 1200 रु 

*अनुसूचित जाति -एक पेपर 500 रु ,दोनों पेपर 600 रु 

*अनुसूचित जनजाति -एक पेपर 500 रु ,दोनों पेपर 600 रु 

CG NISHTHA 2.0और 3.0 ऑनलाइन कोर्स के अधूरे मॉड्यूल को शिक्षकों को फिर करना होगा पूरा ,SCERT ने जारी किया आदेश 

CTET  Exam 2022 के लिएऑनलाइन आवेदन तिथि देखें 👇


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा2022(Central Teacher Eligibility Test Exam 2022 )के लिए जारी नोटिफिकेशन अनुसार अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2022 से 24 नवम्बर 2022 की मध्यरात्रि 11;59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं।केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा2022 में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की विभागीय वेबसाइट https://ctet.nic.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा2022(Central Teacher Eligibility Test Exam 2022 )के लिए जारी नोटिफिकेशन अनुसार परीक्षा तिथि निर्धारित नहीं किया गया है लेकिन परीक्षा पैटर्न ,परीक्षा सिलेबस ,ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संबंधी जानकारी प्रकाशित किया गया है। 


ऑनलाइन आवेदन तिथि विवरण -

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि -31-10-2022 से 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि -24-11-2022 तक

Exam Date -जल्द अपडेट होगी 

एडमिट कार्ड Download Date -Exam Date के 15 दिन पूर्व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की विभागीय वेबसाइट में अपलोड की जाएगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की विभागीय वेबसाइट https://ctet.nic.in  पर जाकर Download कर सकेंगे। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप ज्वाइनिंग करें 👇

cg shiksha whatsapp group E

Join our Telegram Group   

 CTET  Exam 2022 के लिएजारी अधिसूचना pdf Download करें 👇








👉
C TET 2022 नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। 

Post a Comment

0 Comments