छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली से पहले मंहगाई भत्ता में वृद्धि के मिल रहे हैं संकेत

 छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली से पहले मंहगाई भत्ता में वृद्धि के मिल रहे हैं संकेत    

cgshiksha.in रायपुर -दीपावली का समय नजदीक आते ही छत्तीसगढ़ में में कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता में वृद्धि किये जाने का मामला तूल पकड़ने जा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता में 1 जुलाई से 4 %वृद्धि के आदेश जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को दीपावली पूर्व मंहगाई भत्ता में वृद्धि का गिफ्ट दिए जाने की पूरी संभावना की जा रही है। राज्य सरकार के पुख्ता सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता में दीपावली पूर्व बढ़ोत्तरी करने का आदेश जारी कर सकता है। 



छत्तीसगढ़ प्रदेश में दीपावली के नजदीक आते ही कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता में वृद्धि किये जाने का मामला जोर -शोर से उछलने लगा है। राज्य के कई कर्मचारी संगठन प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित मंहगाई भत्ता को दीपावली में देने की मांग कर रहे है। कर्मचारी संगठनों द्वारा पिछले दिनों की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के वापसी समय सरकार से दीवाली में मंहगाई भत्ता में वृद्धि करने का अनुरोध किया गया था और सरकार द्वारा भी दीवाली के समय मंहगाई भत्ता में वृद्धि किये जाने का संकेत दिया गया था। केंद्रीय कर्मचारियों  मंहगाई भत्ता में वृद्धि किये जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता में वृद्धि किये जाने के पुख्ता संकेत मिल रहे हैं। 

👉 छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (CGTET 2022 )का मॉडल आंसर हुआ जारी 

राज्य कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता केंद्र से 10 %पीछे 👇


केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता में 4 फीसदी वृद्धि के आदेश जारी होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता34से बढ़कर38फीसदी हो गयाहै।वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को अभी वर्तमान में 28 फीसदी मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। अब छत्तीसगढ़ के कर्मचारी मंहगाई भत्ता के मामले में केंद्रीय कर्मचारियों से 10 फीसदी पीछे हो गए हैं। इससे छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति राज्य कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त हो रही है। 

👉 जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर में विभिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 

दीपावली पूर्व केबिनेट की होने वाली है बैठक 👇


छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिमंडल केबिनेट की बैठक दीपावली के पूर्व 17 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  अध्यक्षता में होने वाली है। सरकार के अपुष्ट खबरों से मिली जानकारी अनुसार मंत्रिमंडल केबिनेट की 17 अक्टूबर की होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता में वृद्धि किये जाने का ऐलान केबिनेट की बैठक में कर सकता है। क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग मंहगाई भत्ता में वृद्धि किये जाने का संकेत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा चुके हैं। उम्मीद है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 अक्टूबर को होने वाली केबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी लिए किये जाने का ऐलान कर सकते हैं।

👉cgschool.in पोर्टल पर शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए छात्रों की विवरण कैसे दर्ज करें ?

3 से 4 फीसदी मंहगाई भत्ता में वृद्धि होने की संभावना 👇


छत्तीसगढ़ राज्य सरकार फिलहाल अभी कर्मचारियों की लंबित 10 फीसदी मंहगाई भत्ता नहीं  सकती है लेकिन विश्वस्त सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार राज्य कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर सकती है। वहीं पिछले समय कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता के लिए चल रहे धरना -प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री को दीवाली पर मंहगाई भत्ता में वृद्धि किये जाने का मांग किया गया था। कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री महोदय से DA वृद्धि किये जाने का ऐलान करने का दबाव बनाया जा रहा है ,इससे पूरी उम्मीद है कि राज्य कर्मचारियों की DA में दीपावली में वृद्धि किया जाना सुनिश्चित नजर आ रही है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप ज्वाइनिंग करें 👇

cg shiksha whatsapp group E

Join our Telegram Group  

 👉CG NISHTHA 2.0और 3.0 ऑनलाइन कोर्स के अधूरे मॉड्यूल को शिक्षकों को फिर करना होगा पूरा ,SCERT ने जारी किया आदेश  

केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता वृद्धि का आदेश देखें 👇


केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता में 4 फीसदी वृद्धि करने के आदेश जारी करने के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। मंहगाई भत्ता में वृद्धि किये जाने का आदेश केंद्रीय वित्त विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। आदेश देखें -👇



👉सहायक शिक्षक से शिक्षक एलबी, प्राथमिक प्रधानपाठक तथा शिक्षक एलबी से मिडिल स्कूल प्रधानपाठक पदों पर पदोन्नति पश्चात् वेतन निर्धारण जाने 



Post a Comment

0 Comments