5 फीसदी मंहगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी पर वेतन गणना चार्ट देखें ,कितना वेतन में होगी बढ़ोत्तरी

 5 फीसदी मंहगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी पर वेतन गणना चार्ट देखें ,कितना वेतन में  होगी बढ़ोत्तरी 

cgshikshaa.in न्यूज रायपुर -छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली पूर्व बहुत बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता में 01 अक्टूबर 2022 से 5 फीसदी बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर  दिया है। प्रदेश के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता अब 28 फीसदी से बढ़कर 33 फीसदी हो गया है। राज्य सरकार ने दीपावली पूर्व 5 फीसदी मंहगाई भत्ता में वृद्धि का आदेश जारी कर प्रदेश के लगभग पांच लाख कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट दिया है। दीपावली पूर्व मंहगाई भत्ता में वृद्धि का आदेश जारी होने से कर्मचारियों को अक्टूबर माह की वेतन में बढ़ी हुई मंहगाई भत्ता जुड़कर सैलरी मिलेगी। जिससे कर्मचारियों में दीवाली त्यौहार की खुशिया दोगुनी होगी। 



भूपेश सरकार ने कर्मचारियों को दिया दीपावली पूर्व DA की सौगात 👇


प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीवाली पूर्व 5 फीसदी मंहगाई भत्ता में वृद्धि का सौगात दिया है। आज 14 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता में वृद्धि किये जाने का आदेश जारी कर दिया गया है।छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग ने मंहगाई भत्ता में 5 फीसदी वृद्धि किये जाने का आदेश जारी कर दिया है। अब राज्य के सातवां वेतनमान  पाने वाले कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता 28 फीसदी से बढ़कर 01 अक्टूबर से 33 फीसदी हो गई है। वही छठवां वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता में 12 फीसदी वृद्धि की गई है। अब छठवां वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 189 फीसदी से बढ़कर 01 अक्टूबर से 201 फीसदी कर दिया गया है।वही छत्तीसगढ़ बिजली विभाग के कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता को छत्तीसगढ़ सरकार ने केंन्द्र के समान 38 %वृद्धि कर ने संबंधी आदेश भी जारी कर दिया है। 

👉CG NISHTHA 2.0और 3.0 ऑनलाइन कोर्स के अधूरे मॉड्यूल को शिक्षकों को फिर करना होगा पूरा ,SCERT ने जारी किया आदेश 

DA वृद्धि संबंधी आदेश यहाँ देखें  👇


छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग द्वारा 14 अक्टूबर 2022 को को जारी आदेशानुसार अब राज्य के सातवां वेतनमान  पाने वाले कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता 28 फीसदी से बढ़कर 01 अक्टूबर से 33 फीसदी हो गई है। वही छठवां वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता में 12 फीसदी वृद्धि की गई है। अब छठवां वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 189 फीसदी से बढ़कर 01 अक्टूबर से 201 फीसदी कर दिया गया है। 

👉 सहायक शिक्षक से शिक्षक एलबी, प्राथमिक प्रधानपाठक तथा शिक्षक एलबी से मिडिल स्कूल प्रधानपाठक पदों पर पदोन्नति पश्चात् वेतन निर्धारण जाने 

केंद्र से अभी भी मंहगाई भत्ता की दर में छत्तीसगढ़ है 5 फीसदी पीछे 👇


प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीवाली पूर्व 5 फीसदी मंहगाई भत्ता में वृद्धि का सौगात दिया है। वही केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की मंहगाई भत्ते की दर में 01 जुलाई 2022 से 04 फीसदी बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 04 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 38 फीसदी हो गया है। वही 5 फीसदी मंहगाई भत्ता की दर में बढ़ोत्तरी संबंधी आदेश जारी होने के बाद राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता की दर 28 फीसदी से बढ़कर 33 फीसदी हो गया है। इस तरह छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारी मंहगाई भत्ता के मामले में केंद्रीय कर्मचारियों से अब भी 5 फीसदी पीछे है। 

👉 नवीन अंशदायी पेंशन एनपीएस से राशि निकालने पर सरकार ने लगायी रोक 

33 फीसदी मंहगाई भत्ता की दर पर गणना पत्रक देखें 👇


राज्य के या केंद्र के कर्मचारियों को दिए जाने वाले मंहगाई भत्ता की दर की गणना कर्मचारियों की मूलवेतनमान पर की जाती है। शासकीय कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता के साथ -साथ नियमानुसार और अन्य भत्ता का लाभ मिलता है है। आईये अब 5 फीसदी DA वृद्धि होने के बाद 33 फीसदी मंहगाई भत्ता की दर पर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की वेतन गणना चार्ट देखें -👇


मूलवेतन -28500 /            मूलवेतन -33100 /

DA 33%-9405 /               DA 33 %-10923 / 

HRA -710/                      HRA -777 / 

अन्य भत्ता -800/               अन्य भत्ता -800/

कुल -39415/                    कुल -45649 /

कटौती राशि -                   कटौती राशि -

GPF -3420 /                     GPF -3972 /

GIS -300                         GIS -300 

कुल कटौती -3720 /        कुल कटौती -4272 /

प्राप्त वेतन -                       प्राप्त वेतन -

39415-3720=35695/     45649-4272=41377 

हमारे वाट्सअप ग्रुप ज्वाइनिंग करें 👇

cg shiksha whatsapp group E

Join our Telegram Group   

इसी प्रकार एक और मूलवेतन में वेतन  वेतन गणना चार्ट देखें -👇


 मूलवेतन -39900  / 

 DA 33 %-13167 / 

HRA -945/ 

अन्य भत्ता -800/

 कुल -54812 /

 कटौती राशि -

GPF -4790 /

GIS -300 

कुल कटौती -5090 /

कुल प्राप्त वेतन -

   54812-5090 =49722/

इसी प्रकार आप अपने मूलवेतन के आधार पर 33 फीसदी मंहगाई भत्ता पर ऊपर बताये गए example  अनुसार अपना वेतन गणना निकाल सकते हैं। यदि आपको गणना करने में किसी भी प्रकार की असुविधा होगी तो नीचे comment box पर जाकर पूछ सकते हैं हम आपकी असुविधा को दूर करने का भरसक कोशिश करेंगे। धन्यवाद !

आदेश देखें 👇 





Post a Comment

0 Comments