रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत ,5 घायल

 रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत ,5 लोग घायल 

जशपुर /भानुप्रतापपुर 22 अगस्त -भाई और बहनो के प्यार की पवित्र बंधन के त्यौहार रक्षाबंधन का भाईयों को अपनी बहनों का और बहनों को अपने भाइयों का इंतजार रहता है। भाई अपने बहन से राखी बंधवाने के लिए और बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए दूर -दूर से आते जाते है। इसी आवाजाही में आज जशपुर और भानुप्रतापपुर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गया ,जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।गंभीर रूप से घायलों में 2 छोटे -छोटे बच्चे भी है। 


एक घटना जशपुर जिले की पत्थलगांव और दूसरी घटना भानुप्रातपुर की बताई जा रही है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आयी है ,जिन्हे अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। पहली घटना जशपुर जिले की पत्थलगांव की कुनकुरी की जोकरी आश्रम के पास की बताई जा रही है ,जिसमे दो बाइको में जबरजस्त आमने -सामने टक्कर हो गई। इस घटना में 2 लोगो की मौत हो गयी जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं।

 जानकारी के मुताबिक एक बाइक में पति -पत्नी और बच्चे सवार होकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक में दो लोग सवार थे। बाइक सवार पति -पत्नी और बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर है। वहीं दूसरी बाइक में सवार दोनो  युवकों की मौत हो गयी है। यह हादसा संसदीय सचिव यू.डी.मिंज के घर के बाहर हुई ,घटना के मौके पर विधायक तुरंत पहुंचे और अपनी गाड़ी से घायलों को तुरंत कुनकुरी के मिशन हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन दो युवकों की मौत हो चुकी थी। जिन दो युवकों की मौत हुई है ,वो भी अपने बहन के घर राखी बंधवाने के लिए जा रहे थे।

join our whatsapp group:-

cg shiksha whattsapp group-1

cg shiksha whatsapp group-2

दूसरी घटना भानुप्रतापपुर क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास की बताई जा रही है। यहाँ भी दो बाइकों में आमने -सामने भिड़ंत हो गयी। इस घटना में 2 लोगो की मौत और 2 बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि घटनास्थल में ही दो युवकों की मौत हो गई। वही घायल दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराई गयी है।   

 दोनों बाइकों में टक्कर आमने -सामने इतनी जबरजस्त हुई कि दोनों युवक उछलकर दूसरी तरफ जा गिरे,और मौके पर ही दोनों की जान चली गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई। जिन्होंने सबसे पहले घायल दोनों मासूमों को भानुप्रतापपुर अस्पताल भेजा। डाक्टरों के अनुसार बच्चो को सिर  में गंभीर चोटें आयी है मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि ये सभी कहा के रहने वाले है। दुर्घटना के बाद  इनकी जानकारी जुटाने पुलिस जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें ;      

 छत्तीसगढ़ के किसानों को ''न्याय ''की दूसरी किश्त जारी 

Post a Comment

1 Comments