सीधी भर्ती शिक्षकों का नियुक्ति आदेश हुआ जारी


सीधी भर्ती शिक्षकों का नियुक्ति आदेश हुआ जारी

 दुर्ग /बिलासपुर 24 अगस्त -14500 शिक्षकों की नियुक्ति केबाद अब संभाग और जिला स्तर पर पदांकन सूची जारी हो रही है। रायपुर के बाद आज दुर्ग और बिलासपुर में  शिक्षकों की पदांकन सूची जारी कर दी गयी है। दुर्ग में जहां 531 शिक्षकों की पदांकन सूची जारी की गयी है तो बिलासपुर में 929 शिक्षकों की नियुक्ति पदांकन सूची जारी की गयी है। 

दुर्ग में 531 पदों पर शिक्षकों की भर्ती आदेश के साथ -साथ आबंटित स्कूलों की लिस्ट भी जारी कर दी गयी है। डीपीआई को दुर्ग संयुक्त संचालक ने सीधी भर्ती शिक्षकों की नियुक्ति की पूरी लिस्ट भेज दी है। दुर्ग में कुल 531 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है।

 जारी निर्देश के अनुसारदुर्ग में जिन पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है ,उसमे आर्ट्स शिक्षक अंग्रेजी माध्यम के 05 पद ,अंग्रेजी शिक्षकों के 2 पद ,विज्ञान अंग्रेजी माध्यम के 14 पद ,अंग्रेजी टीचर कैडर -E के 130 पद ,अंग्रेजी टीचर कैडर -T के 14 पद, विज्ञान शिक्षक कैडर -E के 95 पद ,विज्ञान शिक्षक कैडर -Tके 32पद ,गणित शिक्षक कैडर -E के 80 पद ,गणित शिक्षक कैडर -Tके 24 पद पर ,फिजिक्स शिक्षक कैडर -E के 111 पद पर ,फिजिक्स शिक्षक कैडर -T के 24 पदों पर भर्ती की गयी है। 

इसी प्रकार संयुक्त संचालक बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा जारी सीधी भर्ती शिक्षकों के नियुक्ति आदेश और पदांकन सूची 929 पदों के लिए जारी  गयी है ,जो प्रवर्गवार निम्नानुसार है-

 अंग्रेजी के 4 पद कला अंग्रेजी माध्यम के 18 पद ,विज्ञान अंग्रेजी माध्यम के 24 पद ,अंग्रेजी हिंदी माध्यम के ई संवर्ग के 217 पद ,अंग्रेजी हिंदी माध्यम टी संवर्ग के 89 पद ,जीवविज्ञान हिंदी माध्यम ई संवर्ग के 136 पद जीवविज्ञान हिंदी माध्यम टी संवर्ग के 78 पद ,गणित ई संवर्ग में 125 पद ,गणित टी संवर्ग के 98 पद ,व्यायाम शिक्षक ई संवर्ग के 107 पद और व्यायाम शिक्षक टी संवर्ग के 33 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति दी गयी है।इस प्रकार कुल नियुक्ति 929 पदों पर की गयी है। 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whattsapp group-1

cg shiksha whatsapp group-2

चयनित अभ्यर्थियों के पदांकन आदेश पृथक -पृथक तैयार कर अभ्यर्थियों के पते में भेजे जा रहे हैं। पदांकित शालाओं की सूची संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग कार्यालय की वेबसाइट https;//jdeducationbsp.webs.comऔर स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.eduportal.cg.nic.in   में देखी जा सकती है। नियुक्ति आदेश किसी अभ्यर्थी को समय से नही मिलता है तो इस कार्यालय से पात्रता पत्र दिखाकर प्राप्त कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें ;      

 कक्षा नवमी के छात्र का स्कूल में चाकू मारकर हत्या 



Post a Comment

0 Comments