सरकारीअंग्रेजी स्कूलों में एडमिशनलेने का एक और सुनहरा मौका

 सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में एडमिशन लेने का एक और सुनहरा मौका 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के  अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सत्र 2021 से प्रदेश के सभी जिलों के साथ -साथ सभी विकासखंडो में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला गया है| इन सभी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में ऑनलाइन भर्ती आवेदन कराया गया था | जिसका एडमिशन लाटरी सिस्टम से कराया गया था | 

इसी तारतम्य में मुंगेली जिला के लोरमी और पथरिया विकासखंड के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में क्लास 1 से क्लास 7 तक की एडमिशन प्रकिया पूर्ण हो चुकी है और 2 अगस्त से आधे बच्चो की उपस्थिति में क्लास 1 से 5 तक की कक्षाएं संचालित हो रही है |

 जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली के विज्ञप्ति अनुसार विकासखंड लोरमी के महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल और विकासखंड पथरिया के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया में कक्षा 8 वी ,10 वी ,11 वी और 12 वी में  नवीन कक्षा संचालित करने आदेश प्राप्त हुआ है जिसमे प्रत्येक  कक्षा में 40 सीट रखी गयी है | भर्ती प्रक्रिया इन कक्षाओं  लिए ऑफलाइन रखी गयी है | 

इच्छुक पालक क्या करे 

 अपने बच्चो को कक्षा 8 वी ,10 वी ,11 वी और 12 वी में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने को इच्छुक पालक सीधे स्कूल प्राचार्य के पास आवेदन भरकरआवश्यक दस्तावेज के साथ जमा कर सकते है | आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गयी है | विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया शासन के आदेशानुसार लाटरी से निकाली जाएगी | 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whattsapp group-1

cg shiksha whatsapp group-2

जानिए कहां ,कक्षा में कितनी सीट रिक्त

भर्ती के लिए रिक्त सीटों की संख्या स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल पथरिया और महंत जगन्नाथ दास इंग्लिश स्कूल लोरमी में कक्षावार निम्नानुसार है ;-

कक्षा          पथरिया        लोरमी  

8 वी             40               0 

10 वी           40               40 

11वी बायो        40              40  

11वी कामर्स     40              40

11 वीगणित      40              40

12 वी बायो        40              40 

12वी कामर्स     40              40 

12वी गणित      40              40 

और ज्यादा जानकारी के लिए नीचे आदेश देखें ;-   


 यह भी पढ़ें ;

            सहायक शिक्षक फेडरेशन का ऐलान ,,,शिक्षक दिवस पर राजधानी कूच 

Post a Comment

0 Comments