विधायक का डिप्टी कलेक्टर को अपशब्द गाली देते ऑडिओ वायरल

 विधायक का डिप्टी कलेक्टर को अपशब्द गाली देते ऑडिओ वायरल 

बलरामपुर 19 अगस्त 2021 कुछ दिन पहले सुर्खियों में आए रामानुजगंज विधायक बृहस्पतिसिंह का अफसरों को गाली -गलौज करते एक ऑडिओ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है | मछली पालन के लिए पट्टा आबंटन आदेश से नाराज रामानुजगंज विधायक बृहस्पतिसिंह डिप्टी कलेक्टर को गाली देते वीडियो में साफ सुनाई दे रहे हैं | इस मामले में पीड़ित डिप्टी कलेक्टर के द्वारा कलेक्टर -एसडीएम को शिकायत किया गया है | 


क्या है मामला 

पूरा मामला दलको झील में मछली पालन के लिए दिए जाने वाले पट्टा से जुड़ा हुआ है | कलेक्टर कोर्ट के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर ने दलको झील को 10 साल के लिए मछली पालन के लिए गंगा मछुआ समिति को पट्टा आबंटित करने का आदेश जारी किया | इस मामले में 2019 से विवाद चल रहा था | विरोधी पक्ष मछुआ समिति की दावेदारी के बीच जब पूर्व के तर्ज पर गंगा मछुआ सहकारी समिति को मछली पालन के लिए पट्टा आबंटन जारी किया गया तो नाराज  विधायक बृहस्पतिसिंह ने डिप्टीकलेक्टर को मोबाईल से फोन करके गली  शुरू दी | 

इस मामले में डिप्टी कलेक्टर प्रफुलकुमार रजक ने बताया है कि कल शाम विधायक बृहस्पतिसिंह ने उन्हें फोन किया था और गाली -गलौज की थी | इस मामले की शिकायत डिप्टी कलेक्टर रजक ने कलेक्टर बलरामपुर और एसडीएम दोनों को की है | 

देर शाम विधायक ने डिप्टी कलेक्टर को फोन में क्या कहा था ?

डिप्टी कलेक्टर -कलेक्टर महोदय का आदेश उसमे आया था महोदय जी ,,,

विधायक -अरे यार ,उसमें फैसला कलेक्टर के कोर्ट ने दिया | 

डिप्टी कलेक्टर -जी कलेक्टर कोर्ट ने दिया है |

विधायक -आप डिप्टी कलेक्टर हो,,,,,,,, तो सारी धाराओं को पढ़कर आया होगा न 

डिप्टी कलेक्टर -जी 

विधायक -किसी भी फैसले के बाद ,सीधे फांसी हैंग करने का होता है क्या ?अपील टाइप का अवधि होता है | 

डिप्टी कलेक्टर -जी 

विधायक -अपील अवधि ख़त्म हो गयी थी ?,,,,,,,

डिप्टी कलेक्टर -तो नहीं हुई थी ,लेकिन स्टे ऑर्डर भी तो नहीं था 

विधायक -तो कैसे जारी कर दिए बेवकूफ 

डिप्टी कलेक्टर -स्टे ऑर्डर भी तो नहीं था सर 

विधायक -जब वो कमिश्नर के लिए स्टे के लिए गया है ,अपील अवधि उसके पास सुरक्षित है ,फिर उसके पहले पट्टा जारी  दिया | 

डिप्टी कलेक्टर -अच्छा 

विधायक -कैसे जारी कर दिया वो ,अरे बकलंठ सुन ,,,,भोसी ##,,,डिप्टी कलेक्टर बना है ,,,,,,मादर ###,,,मारेंगे जूता ठीक हो जायेगा मादर ###

डिप्टी कलेक्टर -आप गाली मत दीजिये ,,गाली मत दीजिये 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whattsapp group-1

cg shiksha whatsapp group-2

विधायक की तरफ से गाली -गलौज के बाद डिप्टी कलेक्टर ने फोन कट कर दिया और तुरंत एसडीएम एवं जिला कलेक्टर को शिकायत करवायी | डिप्टी कलेक्टर ने बताया की वो फिजिओथेरेपी सेंटर में देर शाम थे ,उसी समय विधायक रामानुजगंज बृहस्पतिसिंह का फोन आया था | फोन पर मछली पट्टा को लेकर बातचीत के दौरान विधायक बृहस्पतसिंह ने उनके साथ गाली गलौज किया | उन्होंने कहा कि

    यह भी पढ़ें ;      

 छत्तीसगढ़ के जिलो के प्रथम अक्षर से बनी कविता                                          

             विधायकजी ने मेरे साथ गाली -गलौज किया ,

         मैं उस समय डाक्टर के पास मौजूद था ,

             जिस तरह की बातें उन्होंने की ,वो मेरे लिए अप्रत्याशित था |

           मैंने उसी समय कलेक्टर और

           एसडीएम को इसकी शिकायत की है |

             मैं एक लोकसेवक हूँ और जो भी होगा प्रक्रियाओं के

             तहत ही अधिकारियो को विश्वास में लेकर करूँगा |

 

Post a Comment

0 Comments