लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा 208 व्याख्याताओं की पूरक भर्ती सूची जारी

 लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा 208 व्याख्याताओं की पूरक भर्ती सूची जारी 

रायपुर -छत्तीसगढ़ में 15000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षकों के भर्ती प्रक्रिया को 31 अगस्त 2021 तक पूरा करने का आदेश दिया था। शिक्षक भर्ती के लिए निर्धारित तिथि के बाद भी खाली रहे पदों पर पूरक चयन सूची छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ लोक संचालनालय रायपुर द्वारा 208 व्याख्याता के रिक्त पदों पर नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। 

208 व्याख्याता पदों पर जारी भर्ती सूची में ज्यादातर पद साइंस संकाय के हैं। वहीं वाणिज्य और अंग्रेजी विषय की भी पूरक सूची जारी की गयी है। 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whatsapp group-2     

जारी सूची में जीवविज्ञान ई संवर्ग में 18 पद ,जीवविज्ञान टी संवर्ग के 33 पद ,रसायन विज्ञान ई संवर्ग के 15 पद ,रसायन टी संवर्ग के 15 पद ,व्याख्याता वाणिज्य टी संवर्ग के 06 पद ,व्याख्याता वाणिज्य के ई संवर्ग के 17 पद ,व्याख्याता अंग्रेजी टी संवर्ग के 20 पद ,व्याख्याता अंग्रेजी ई सवर्ग के 11 पद, व्याख्याता गणित ई संवर्ग के 17 पद ,व्याख्याता गणित टी सवर्ग के 24 पद ,व्याख्याता भौतिकी ई सवर्ग के 16 पद और व्याख्याता भौतिकी टी संवर्ग के 16 पदों पर पूरक चयन सूची  जारी की गयी है। 

यह भी पढ़ें ;   

👉  छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीवाली में मिलेगी बकाया 11फीसदी  डीए

                       आदेश देखें    


     
    












👉  भूपेश केबिनेट की बैठक खत्म  ,बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय 

Post a Comment

0 Comments