अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल से प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में काम ठप्प

 अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल से प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में काम ठप्प 

रायपुर 3 अगस्त -छत्तीसगढ़ अधिकारी -कर्मचारी फेडरेशन के आव्हान पर 28 %मंहगाई भत्ते सहित 14 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश भर के 5 लाख अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिसके कारण प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में काम ठप्प रहा। अधिकांश कार्यालयों के गेट पर ताला लगा रहा। प्रदेश के अधिकांश स्कूल भी बंद रहे। 

प्रदेश के सभी विकासखंड ,सभी जिला मुख्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों की जोरदार नाराबाजी और प्रदर्शनों का नजारा देखने को मिला। राजधानी रायपुर में कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बूढ़ापारा धरनास्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। 28 %मंहगाई भत्ता सहित 14 सूत्रीय मांग को लेकर अधिकारी -कर्मचारी फेडरेशन के इस हड़ताल में प्रत्येक विभाग के अधिकारी कर्मचारी  संघटनों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया है। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी -कर्मचारी भी शामिल हुए। 

👉 कालेजों में प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई

प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में हड़ताल का असर देखने को मिला, सबसे बुरी तरह काम राजधानी रायपुर के इंद्रावती भवन का प्रभावित हुआ। जहां इंद्रावती और महानदी भवन आज पूरी तरह खाली दिखा। यही हाल प्रदेश के सभी स्कूलों का भी रहा ,अधिकांश स्कूलों के ताले तक नहीं खुले। कुछ स्कूलों के ताले खुले लेकिन वहां शिक्षकों की उपस्थिति नगण्य दिखी। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरीके से प्रभावित रहा। कक्षा पहली से आठवीं तक की बेसलाइन परीक्षा भीआज नहीं हो पायी। 

विवेक दुबे की अगुवाई में सर्व शिक्षक संघ और केदार जैन की अगुवाई में संयुक्त शिक्षक संघ की टीम भी रायपुर धरनास्थल बूढ़ापारा पहुँचा और प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whatsapp group-2     

अधिकारी -कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि "हमारी हड़ताल पूरी तरह से सफल रही है। एक दिवसीय हड़ताल का असर छत्तीसगढ़ में दिखा है।हर संघटन के लोगो ने हड़ताल को समर्थन दिया है। हमारी मांगों को लेकर पहले हम लोगो ने काली पट्टी बांधकर काम किया था। सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो आज हम लोग हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं। कर्मचारी संघटन के समर्थन में ये आवाज आगे भी उठती रहेगी। "

अधिकारी -कर्मचारी फेडरेशन के आज के आंदोलन में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर में कई जिलों से कर्मचारी -अधिकारी और शिक्षक पहुंचे थे। खास बात ये रही कि आज के इस आंदोलन में महिला कर्मचारियों ने भी बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। 

👉 संभागीय संयुक्त संचालक ने 3 शिक्षकों को किया निलंबित                    

Post a Comment

0 Comments