शिक्षकों की समस्या निपटाने ब्लॉकों में लगेंगे संवर्धन कैम्प

 शिक्षकों की समस्या निपटाने ब्लॉकों में लगेंगे संवर्धन कैम्प 

रायपुर-छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की समस्याओं का समाधान के लिए ब्लॉक स्तर पर संवर्धन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस संवर्धन कैंप में शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं को निराकृत किया जायेगा। संवर्धन कैंप शासकीय अवकाश के दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विकासखंड स्तर पर की जाएगी। रायपुर संभाग के शिक्षा विभाग द्वारा संभाग के सभी ब्लॉकों में संवर्धन कैंप आयोजित करने के लिए ब्लॉकवार तिथि घोषित कर दी गयी है। 

रायपुर शिक्षा संभाग 2 अक्टूबर 2021 से रायपुर शिक्षा संभाग के 24 ब्लॉकों में शासकीय अवकाश के दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संवर्धन कैंप आयोजित करने जा रहा है। इन संवर्धन कैम्पों में शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं को सुलझाया जायेगा। रायपुर शिक्षा संभाग द्वारा पहले चरण में देवभोग ब्लॉक में 2 अक्टूबर को ,बागबाहरा ब्लॉक में 9 अक्टूबर को ,नगरी ब्लॉक में 24 अक्टूबर को ,कसडोल ब्लॉक में 31 अक्टूबर को और तिल्दा ब्लॉक में 7 नवम्बर को संवर्धन कैम्प आयोजित किया जायेगा। शासकीय अवकाशों का आंकलन कर शेष ब्लॉकों के लिए तिथि घोषित की जाएगी। 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whatsapp group-2

रायपुर शिक्षा संभाग के इस फैसले का स्वागत करते हुए सर्व शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा को पत्र भेजा है। पत्र में विवेक दुबे ने रायपुर शिक्षा संभाग की तर्ज पर प्रदेश के सभी शिक्षा संभागो के ब्लॉकों में शिक्षकों के लिए शासकीय अवकाश के दिनों में संवर्धन कैंप आयोजित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित करने को कहा गया है ताकि शिक्षकों की स्थानीय समस्याएं दूर हो सके। 

 👉  पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की आंकलन, मूल्यांकन और ग्रेडेशन फार्मेट में बदलाव


 
👉    अनियमित कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर खोला मोर्चा 

Post a Comment

0 Comments