दीवाली से पहले छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी ,मंहगाई भत्ते में हो सकती है वृद्धि

 दीवाली से पहले छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी ,मंहगाई भत्ते में हो सकती है वृद्धि 

cgshiksha.in -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के कर्मचारियों को 5 %मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी करते समय बाकि शेष मंहगाई भत्ते 11 %को दीवाली समय देने का वादा छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारियों से किया था। 


अब दीवाली जैसे -जैसे नजदीक आ रही है ,प्रदेश के 406727 अधिकारी कर्मचारी सरकार की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहें हैं। अब फैसला प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों में है ,देखना है कि मुख्यमंत्री अपने वादे के मुताबिक कर्मचारियों को डीए वृद्धि की खुशखबरी दीवाली में देते है या नहीं। 

👉    सीजीपीएसी द्वारा वन सेवा संयुक्त परीक्षा शेड्यूल जारी ,दो पालियों में होगी परीक्षा 


छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश चटर्जी ने बताया है कि केंद्र सरकार ने अपने 47 लाख 14 हजार कर्मचारियों और 68 लाख 62 हजार पेंशनरों को 1 जुलाई 2021 से 31 %मंहगाई भत्ता दिए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के अपने 406727 अधिकारी -कर्मचारी को 1 जुलाई 2021 की स्थिति में 17 %मंहगाई भत्ता और तकरीबन 1.25 लाख पेंशनरों को 12 %मंहगाई राहत दे रही है। जो छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ न्याय संगत नहीं है। 



अभी छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों से 14 %कम मंहगाई भत्ता मिल रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष  चटर्जी का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016  सातवां वेतनमान के मूलवेतन पर HR गृह भाड़ा भत्ता पुनरीक्षित दर पर दिया जा रहा है।किन्तु छत्तीसगढ़  कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ सरकार आज भी छठवें वेतनमान के मूलवेतन पर पुराने दर पर HR दिया जा रहा है,जो कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण व्यव्हार है जिसे प्रदेश कर्मचारी संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। 

 👉    छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मिल सकती है मंहगाई भत्ता बढ़ोत्तरी दीपावली गिफ्ट ,पिंगुआ कमेटी ने बुलाई मंत्रालय में कर्मचारी फेडरेशन की बैठक 

27 अक्टूबर की पिंगुआ कमेटी के साथ बैठक की कर्मचारी फेडरेशन ने की तैयारी  - 👇


छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के वेतन विसंगति ,मंहगाई भत्ता ,क्रमोन्नति ,पदोन्नति सहित 14 सूत्रीय मांग के निराकरण के लिए गठित मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ कमेटी के साथ 27 अक्टूबर 2021 को होने वाली बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांग के समर्थन में पूरा खाका प्रमाणिकता के साथ छत्तीसगढ़ अधिकारी -कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों का पक्ष रखा जायेगा। जिसकी रणनीति का पुख्ता तैयारी पूर्ण कर लिया गया है। 

join our whatsapp group:-

cgshiksha whatsapp group B 

Join our Telegram Group

प्रदेश कर्मचारियों की नजरें टिकी है कल की बैठक फैसलों पर - 👇  


छत्तीसगढ़ के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की नजरें 27 अक्टूबर को पिंगुआ कमेटी के साथ छत्तीसगढ़ अधिकारी -कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक निर्णय पर नजरें टिकी हुई है। सभी कर्मचारियों को बैठक में लिए जाने वाले निर्णय पर टिकी हुई है।   

  ये भी पढ़ें -     छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश 

Post a Comment

0 Comments