शिक्षाकर्मी संजय शर्मा पर ACB ने किया FIR ,करोड़ो चल -अचल संपत्ति का है मामला

 शिक्षाकर्मी संजय शर्मा पर ACB ने किया FIR ,करोड़ो चल -अचल संपत्ति का है मामला 

cgshiksha.inजांजगीर -चांपा -छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार किसी शिक्षाकर्मी के खिलाफ एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज किया है। जांजगीर -चांपा जिले में शिक्षाकर्मी से संविलियन पश्चात् व्याख्याता एलबी बने संजयकुमार शर्मा के ऊपर ACB की टीम ने FIR दर्ज किया है। अभी संजयकुमार शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 जांजगीर में अंग्रेजी के व्याख्याता एलबी के पद पर कार्यरत हैं। 



व्याख्याता एलबी संजयकुमार शर्मा के विरुद्ध काफी समय से एसीबी की टीम को शिकायत मिल रही थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी मुख्यालय द्वारा बिलासपुर कार्यालय को पत्र लिखकर शिकायतों की जाँच का आदेश दिया गया। बिलासपुर कार्यालय द्वारा प्रारंभिक जाँच में जांजगीर में संजय शर्मा और उनके पत्नी के नाम पर चल -अचल संपत्ति और बैंक  खातों आदि की जानकारी लिए जाने पर आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि मिलने पर एसीबी ने भष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13-1 बी व 13-2 के तहत संजय शर्मा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया गया है। 

👉  संकुल शैक्षिक समन्वयक बनने खूब किये भाग-दौड़ और बनने के बाद अब इस्तीफा देने के लिए माथापच्ची

प्रथम नियुक्ति 1998 में शिक्षाकर्मी के पद पर - 👇 



अभी वर्त्तमान में व्याख्याता के पद पर कार्यरत संजयकुमार शर्मा की प्रथम नियुक्ति शिक्षाकर्मी के पद पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय सदर में सन 1998 में हुआ था। संविलियन होने पर अभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में फिलहाल नगरीय निकाय में व्याख्याता अंग्रेजी के पद में सेवारत हैं। एसीबी ने शिकायत की जाँच के बाद रायपुर मुख्यालय को भेजे गए पत्र में पुष्टि किया है कि संजय शर्मा ने 22 वर्ष की सेवावधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। 

👉  वेतन विसंगति दूर करने के लिए बनी कमेटी के साथ सहायक शिक्षक फेडरेशन की पहली बैठक संपन्न 

 करोड़ो का लेनदेन हुआ है बैंक खातों से 👇  



प्रारंभिक जाँच में ACB को संजय शर्मा और उनकी पत्नी के नाम कई स्थानों पर जमीन और प्लाट की जानकारी मिली है। बिलासपुर के अशोकनगर में भी संजय शर्मा का एक मकान होने की भी जानकारी मिली है। एसीबी को संजयकुमार शर्मा दंपति की 17 स्थानों पर अचल संपत्ति मिली है। संजय शर्मा दंपति की भारतीय स्टेट बैंक ,बैंक ऑफ़ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक में खाते है ,जिनमें करोड़ो रुपये के लेन देनकी पुष्टि हुई है। संपत्ति क्रय करने में संजय शर्मा ने 2 करोड़ रूपये से अधिक खर्च किये हैं। विस्तृत जाँच में और अधिक संपत्ति का खुलासा होने का अनुमान है। 

join our whatsapp group:-

cgshiksha whatsapp group A 

Join our Telegram Group  

जाँच मे मिली अचल संपत्ति का ब्यौरा देखें -👇  



संजय कुमार शर्मा की एसीबी प्रारंभिक जाँच में सामने आए अचल संपत्ति में जांजगीर कलेक्टर बंगला के सामने आर डी भार्गव केबगल मकान ,अशोकनगर बिलासपुर में मकान ,जांजगीर के पुराण बसस्टैंड के पीछे मकान ,जांजगीर के कालीमंदिर के पास चंदनिया पारा में निर्माणाधीन मकान,निर्माणाधीन बीजेपी कार्यालय के पीछे बीएड कॉलेज के पास मकान ,श्रीराम आवासीय परिसर बनारी रोड के पास मकान ,आर्य एन्क्लेव में एक मकान ,मिशन स्कूल जांजगीर के पास जमीन ,पॉलिटेक्निक रोड जांजगीर के पास 9 डिसमिल जमीन ,आईबी रेस्ट हाउस के पीछे 10 डिसमिल जमीन ,गांव पुटपार में 5 एकड़ जमीन ,बनारी रोड जांजगीर में 70 डिसमिल जमीन और गांव हरदी में 4 एकड़ जमीन चिन्हित की गयी है।  

👉   फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे कई बन गए शिक्षक एलबी ,संविलियन के बाद खुला मामला 

Post a Comment

0 Comments