कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने गए 3 छात्राओं सहित 11 लोगो की हुई मौत

 कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने गए 3 छात्राओं सहित 11 लोगो की हुई मौत 

cgshiksha.in -कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को देश के सभी हिस्सों में श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र स्नान प्रमुख नदियों में किया गया। इस दौरान देश के प्रमुख नदियों गंगा ,यमुना ,कावेरी ,नर्मदा और महानदी सहित देश के सभी नदी घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भरी भीड़ देखि गयी। इसी बीच बिहार से बड़ी बुरी खबर आयी है। बिहार राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने गए लोगों में 11 लोगों के नदी में डूबने से मौत हो जाने की बुरी खबर मिली है। इन 11 लोगो में 3 छात्राएं भी शामिल है। 

👉    जिला और जनपद अध्यक्षों को मिलेगी सरकारी गाड़ी ,पंच ,सरपंच ,जनपद और जिला पंचायत सदस्यों को लेकर भूपेश बघेल ने कही बड़ी बात 


बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के कुदरा नदी में कार्तिक पूर्णिमा पर्व में स्नान करने गयी तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी ने इस घटना के  बताया है कि कार्तिक पूर्णिमा के  गांव सहानाबाद की लड़किया स्नान करने कुदरा नदी गयी हुई थी।  समय एक लड़की गहराई में चली गयी जिसे बचाने के चक्कर में अन्य दो लड़किया भी गहरे पानी में उतर गई ,जिससे तीनो लड़कियों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। 

👉    प्राथमिक शालाओं के सभी शिक्षकों और प्रधानपाठकों को निष्ठा 3.0 में पंजीयन और प्रशिक्षण करना होगा अनिवार्य अन्यथा होगी कार्यवाही  


पुलिस अधिकारी ने बताया है कि तीनो लड़कियों का शव नदी से निकाल लिया गया है। लड़कियों की पहचान लालसाकुमारी ,मनीषाकुमारी और नीतुकुमारी के रूप में की गई है। ये तीनो लड़कियां स्कूली छात्रा थी

सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के आमी घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रही तीन लड़कियों की नदी में डूबने से मौत हो गयी है। दिघवारा थाना प्रभारी शोएब ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर बच्चियों  की खोजबीन स्थानीय लोगो की मदद से की गई। खोजबीन से दो लड़कियों का शव बरामद हुई है लेकिन तीसरी बच्चे का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। मिले शव  पहचान सकरा छपरा गांव की नेहाकुमारी और अंजलिकुमारी के रूप में की गई है। 

👉    बिग ब्रेकिंग न्यूज -तीनो कृषि कानून हुए वापस ,देश की अन्नदाताओं की हुई जीत 


इधर बेगूसराय जिले के नवाकोठी थाना क्षेत्र के गंडक नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गयी है। स्थानीय लोगो की मदद से दो शवों को बरामद कर लिया गया हैजबकि तीसरे युवक के शव की  खोजबीन  जारी है। मिले शव की पहचान विक्की यादव और राहुलकुमार के रूप में की गई है जबकि कुलदीप की खोजबीन जारी है। 

👉   सहायक शिक्षक वेतन विसंगति के सन्दर्भ में सहायक शिक्षक फेडरेशन और गठित कमिटी की अंतिम बैठक होगी इसी नवंबर माह में  


join our whatsapp group:-

cg shiksha whatsapp group-2     

Join our Telegram Group

एक अन्य घटना मधुबनी की है। जहां कार्तिक पूर्णिमा में स्नान करने गए दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो जाने की सूचना है।सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर शव की तलाश कर रही है। अभी तक दोनों किशोरों का शव नहीं मिल पाया है।

  ये भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ राज्य ओपन परीक्षा फार्म 10 वी और 12 वी भरने की तिथि में वृद्धि 

Post a Comment

0 Comments