धान बेचने के लिए टोकन लेने के दौरान भगदड़ मचने से 17 महिला किसान घायल

 धान बेचने के लिए टोकन लेने के दौरान भगदड़ मचने से 17 महिला किसान घायल 

cgshiksha.in बालोद 29 नवंबर -छत्तीसगढ़ राज्य सरकार प्रदेश के किसानों की धान खरीदी उचित मूल्य पर 1 दिसंबर 2021 से शुरुवात कर रही है। जिसके लिए किसानों को आज से टोकन वितरण किया जा रहा है। इसी टोकन वितरण के दौरान बालोद जिले में उमड़ी भीड़ में भगदड़ मचने से भीड़ में कुचलकर 17 महिला किसान घायल हो गई है। यह घटना बालोद जिले के पीपरछेड़ी सेवा सहकारी समिति की है। 


👉    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2021 नोटिफिकेशन जारी ,171 पदों के भर्ती के लिए होगी परीक्षा 


घटना की मिली जानकारी अनुसार बालोद जिले के पीपरछेड़ी सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत चार गांव धान बेचने के लिए पंजीकृत हैं। चारों गांव के किसान पीपरछेड़ी सेवा सहकारी समिति में ही धान बेचते हैं। प्रदेश में 1 दिसंबर 2021 से शुरू हो रही धान खरीदी के लिए आज 29 नवंबर से टोकन वितरण का कार्य सेवा सहकारी समिति द्वारा शुरुवात कर दिया गया है। धान बेचने वाले किसानो को सेवा सहकारी समिति में धान लाने के लिए पहले टोकन लेना अनिवार्य किया गया है। टोकन मिलने के बाद ही किसानटोकन नंबर क्रमवार के आधार परअपनी धान को सेवा सहकारी समिति बेचने के लिए ला सकते हैं। 


join our whatsapp group:-

cg shiksha whattsapp group-C 

Join our Telegram Group 



छत्तीसगढ़ में 1दिसंबर 2021 से होने जा रहे सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी के लिए आज 29 नवंबर से टोकन वितरण का कार्य प्रदेश भर के सहकारी समिति में शुरू की गई। बालोद जिले के पीपरछेड़ी सेवा सहकारी समिति के कार्यक्षेत्र के चारों गांव के किसानों को आज ही टोकन के लिए बुलाया गया था। चारों गांव के किसानों के टोकन के लिए आने के कारण बहुत ज्यादा भीड़ सेवा सहकारी समिति के खुलने से पहले सोसायटी के गेट के सामने एकत्रित हो गई थी। जैसे ही गेट खोला गया ,किसानों की भीड़ अंदर जाने के लिए टूट पड़े,जिससे भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में 17 महिला किसान में चोटिल हो गए हैं।  

 ये भी पढ़ें -      136 पदों सीधी भर्ती के लिए 30 नवंबर 2021 को प्लेसमेंट कैंप होगी आयोजित 

Post a Comment

0 Comments