छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2021 नोटिफिकेशन जारी ,171 पदों के भर्ती के लिए होगी परीक्षा

 छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2021 नोटिफिकेशन जारी ,171 पदों के भर्ती के लिए होगी परीक्षा 

cgshiksha.in रायपुर -छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा 2021 के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा संविधान दिवस 26 नवंबर के दिन छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग भर्ती परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत दिशा -निर्देश सहित रिक्त पदों की जानकारी और अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

जारी नोटिफिकेशन अनुसार छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग भर्ती परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए ली जाएगी। विभागों द्वारा प्रस्ताव आने पर रिक्त पदों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। 

👉     136 पदों सीधी भर्ती के लिए 30 नवंबर 2021 को प्लेसमेंट कैंप होगी आयोजित 

आवेदन तिथि विवरण यहाँ देखें -  👇 


छत्तीसगढ़ लोकसेवा भर्ती परीक्षा 2021 के लिए आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि 1 दिसंबर 2021 है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 है। परीक्षा की तिथि 13 फरवरी 2022 आयोग द्वारा निर्धारित की गयी है।छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग भर्ती परीक्षा 2021 के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। 

सीजी पीएससी 2021 रिक्त पदों का विवरण यहाँ देखें - 👇 


  • उपजिलाधीश (अपर कलेक्टर )-कुल 15 पद 
  • उप पुलिस अधीक्षक -कुल 30 पद 
  • छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी -कुल 10 पद 
  • जिला आबकारी अधिकारी -कुल 03 पद 
  • श्रम अधिकारी -01 पद 
  • रोजगार अधिकारी -02 पद 
  • सहायक संचालक /जिला महिला एवं बालविकास अधिकारी -03 पद 
  • जिला सेनानी /नगर सेना -01 पद 
  • सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षक -03 पद 
  • सहायक संचालक आदिम जाति अनु.जाति -11 पद 
  • जिला जेल अधीक्षक -01 पद 
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी -01 पद 
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी -08 पद 
  • अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी -12 पद 
  • सहायक अधीक्षक भू -अभिलेख -10 पद 
  • नायब तहसीलदार -30 पद 
  • आबकारी उपनिरीक्षक -05 पद 
  • उपपंजीयक -01 पद 
  • सहकारी निरीक्षक -06 पद 
  • सहायक जेल अधीक्षक -17 पद 

👉    मिडलाइन आंकलन समय सारणी जारी ,कक्षा पहली से आठवीं कक्षा तक की मिडलाइन आंकलन 29 दिसंबर से

पदों का आरक्षण जानकारी यहाँ देखें -  👇 


  • अनारक्षित वर्ग लिए कुल -69 
  • अनुसूचित जाति के लिए कुल -23 
  • अनुसूचित जनजाति  लिए कुल -54 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल -25 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whattsapp group-C 

Join our Telegram Group 

योग्यता ,वेतनमान और आयु सीमा यहाँ देखें - 👇 


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती 2021के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक /समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण  आवश्यक है। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित उम्मीदवारों को विभाग द्वारा निर्धारित वेतनमान 25300 -177500 एवं अन्य भत्ता प्रदान किया जायेगा। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों की आयुसीमा सम्बन्धी जानकारी विभागीय नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं। 

👉       सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर होने और क्रमोन्नति मिलने से होगी सही लाभ 

आवेदन कैसे करें -  👇 


Chhattisgarh PSC Recruitment 2020-21के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन  सकते हैं। Chhattisgarh Public Service Commission Vacancy पर आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 400 रुपये ,अन्य पिछड़ा वर्ग /अनुसूचित जाति / जनजाति के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है। जिसका भुगतान आवेदक को विज्ञापन में दिए दिए गए निर्देशानुसार करना होगा। अधिक जानकारी के छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की विभागीय वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

👉    सर्दियो मे मौसमी फल "आँवला "सेवन करने के अनेक फायदे ,सेहत तंदुरुस्त रखने के लिए आँवला खाना है जरुरी

Post a Comment

0 Comments