प्रदेश का पहला किसान स्कूल बहेराडीह ,जहाँ अंगूठा छाप से लेकर स्नातकोत्तर डिग्रीधारी कर सकेंगे पढ़ाई

 प्रदेश का पहला किसान स्कूल बहेराडीह ,जहाँ अंगूठा छाप से लेकर स्नातकोत्तर डिग्रीधारी कर सकेंगे पढ़ाई 

cgshiksha.in जांजगीर-चांपा -केले और अलसी के डंठल से कपड़ा तैयार कर देश और प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुके जांजगीर -चांपा जिले के गांव बहेराडीह के किसान अब किसानों के लिए किसान स्कूल संचालित कर रहे हैं। इस स्कूल में किसानों को कृषि के नवीनतम जानकारी और गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन तथा आधुनिक उपकरणों से संबंधित विषयो का अध्यापन कराया जा रहा है। बहेराडीह का यह किसान स्कूल प्रदेश ही नहीं देश का पहला स्कूल है ,जिसे किसानों द्वारा खोला गया है। 

जांजगीर -चांपा जिले के जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर रेशमी साड़ी के लिए प्रसिद्द चांपा शहर से लगा हुआ गांव बहेराडीह है। इस गांव के 42 वर्षीय युवा दीनदयाल यादव की अगुवाई में जांजगीर चांपा जिला के प्रगतिशील किसानो की सहयोग से किसानों के लिए किसान स्कूल खोला गया है। इस किसान स्कूल में कृषि से संबंधित अट्ठारह विषयों पर किसान निःशुल्क पढ़ाई कर सकते हैं। 

👉  मोबाईल में गेम खेलते समय बैटरी फटने से 10वर्षीय चौथी कक्षा के छात्र हुए घायल 

किसान स्कूल खोलने में शासन से कोई सहयोग अभी तक नहीं लिया गया है - 👇 


यह किसान स्कूल बहेराडीह के किसानों के साथ -साथ जांजगीर चांपा जिले के प्रगतिशील किसानों के सहयोग से खोला गया है। इस स्कूल को खोलने में सरकार से अभी तक कोई सहयोग नहीं लिया गया है। लेकिन बहेराडीह का यह किसान स्कूल अब किसानों ,जनप्रतिनिधियों ,सामाजिक संगठनों और शासन -प्रशासन आदि के सहयोग से संचालित होगा। 

👉  छत्तीसगढ़ के अधिकारी -कर्मचारी 31%मंहगाई भत्ते की मांग को लेकर लड़ेंगे अब आर -पार की लड़ाई 

बहेराडीह किसान स्कूल में 18 विषयों की होगी पढ़ाई - 👇 


बहेराडीह किसान स्कूल में कृषि से संबंधित 18 विषयों की पढ़ाई होगी। जिनमें मशरूम उत्पादन ,सब्जी खेती नर्सरी प्रबंधन ,वेस्ट से बेस्ट बनाने की तकनीक ,डेयरी उद्योग ,जैविक खाद ,समन्वित कृषि प्रणाली ,परंपरागत खेती ,बायोगैस सयंत्र ,अजोला ,खाद्य प्रसंस्करण ,रैन वाटर हार्वेस्टिंग ,मधुमक्खी उत्पादन ,मछली उत्पादन ,बकरी पालन ,लाख उत्पादन ,रेशम कीट पालन ,कृषक अधिकार ,मुर्गी पालन ,सौर ऊर्जा तथा कृषि वानिकी आदि लगभग 18 विषयों की किसानों को जानकारी दी जाएगी। 

👉  छत्तीसगढ़ केबिनेट की बैठक होगी 22 नवंबर को ,कर्मचारियो की महंगाई भत्ता ,स्कूल शत प्रतिशत खोलने ,धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर होगा अहम् फैसला ,विभागों से मंगाए गए जानकारी 

कृषि विज्ञान केंद्र से कम नहीं है बहेराडीह का किसान स्कूल - 👇 


बहेराडीह का किसान स्कूल कृषि विज्ञान केंद्र से कम नहीं है।पिछले 10 वर्ष पहले इस बहेराडीह गांव को कृषि विज्ञान केंद्र ने गोद लिया था। उसके बाद बहेराडीह के किसानों ने कृषि क्षेत्र में ऐसा काम किया कि इस बहेराडीह गांव की पहचान देश में ही नहीं विदेशों में भी होने लगी। यहाँ के किसानों ने केला पौधा और अलसी के डंठल से कपड़ा उत्पादन कर अपने गांव का नाम विश्वपटल पर रोशन किया है। 

इस गांव में अमेरिका ,फ्रांस ,जर्मनी ,ऑस्ट्रेलिया ,इंग्लैंड और केनेडा देश के लोग भी कृषि का नया तकनीक देखने बहेराडीह गांव आते हैं।वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश से ही नहीं भारत के अन्य प्रदेशों के कृषि कॉलेजों के विद्यार्थी भी यहां शैक्षणिक भ्रमण पर आते रहते हैं। यह बहेराडीह का किसान स्कूल किसी विज्ञान केंद्र से कम नहीं है। इस बहेराडीह किसान स्कूल में 36 अलग -अलग कृषि क्षेत्र में ईकाई स्थापित किया जा रहा है। 

join our whatsapp group:-

cgshiksha whatsapp group B 

Join our Telegram Group

किसान स्कूल में प्रवेश की लिए योग्यता देखें - 👇 


बहेराडीह में संचालित किसान स्कूल में दाखिले के लिए ईच्छुक किसानों के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं किया गया है। अंगूठा छाप किसान से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी कॉलेजों के छात्र -छात्राएं ,किसान ,मजदूर आदि लोग इस स्कूल में पढ़ाई कर सकते हैं 

  ये भी पढ़ें -   छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में सहायक ग्रेड 3 और डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 

Post a Comment

0 Comments