छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 400 पदों पर भर्ती के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति ,छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल जीरी करेगा भर्ती विज्ञापन
cgshiksha.in रायपुर -छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग रायपुर में 400 पदों पर भर्ती के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल इन 400 पदों पर भर्ती के लिए बहुत जल्द भर्ती विज्ञापन जारी कर भर्ती की कार्यवाही करेगी। प्रदेश के इंजीनियरिंग ,पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए यह अच्छी खबर है।
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 400 सब इंजीनियरों की भर्ती होने वाली है। छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सीधी भर्ती के राज्य स्तरीय पद संवर्ग के रिक्त 400 पदों की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम ),रायपुर के माध्यम से लिखित चयन परीक्षा आयोजित कर उपअभियंता (सिविल )पद की रिक्त 400 पदों पर भर्ती किये जाने की अनुमति प्रदान की गई है।
👉छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर )के 200 पदों पर बंपर भर्ती
अब इन 400 पदों पर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। छत्तीसगढ़ जल संसाधन के अधिकारियों ने बताया है कि जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता ने सितम्बर महीने में जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के रिक्त पदों की जानकारी देते हुए राज्य शासन को भर्ती का प्रस्ताव भेजा था। उस प्रस्ताव को राज्य शासन ने जाँच के बाद वित्त विभाग को भेजा गया। वित्त विभाग इन 400 उपअभियंता के पदों पर भर्ती के लिए इसी महीने में प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
👉 छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2021 नोटिफिकेशन जारी ,171 पदों के भर्ती के लिए होगी परीक्षा
वित्त विभाग से प्रस्ताव को सहमति प्रदान किये जाने के बाद जल संसाधन विभाग ने प्रमुख अभियंता को भर्ती की कार्यवाही शुरू करने को निर्देशित कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापम के द्वारा पूरी कराई जाएगी। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रमुख अभियंता की ओर से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर को पत्र भेजा जायेगा। भर्ती नियम के अनुसार छत्तीसगढ़ व्यावसायिकपरीक्षा मंडल व्यापम ही विज्ञापन जारी करेगा। व्यापम इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन लेगा और लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा।
join our whatsapp group:-
जल संसाधन विभाग के अधिकारीयों के मुताबिक अगर अगले सप्ताह तक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर देता है तो जनवरी महीने में लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। परीक्षा आयोजित होने के कुछ दिनों के भीतर परीक्षा परिणाम जारी कर मेरिट सूची बना ली जाएगी। अनुमान है की जल संसाधन विभाग में 400 उप अभियंताओं की भर्ती प्रक्रिया तीन -चार महीनों में पूरी कर ली जाएगी।
0 Comments