26 जनवरी को जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले अतिथियों की सूची राज्य सरकार ने किया जारी ,मुख्यमंत्री फहराएंगे जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

 26 जनवरी को जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले अतिथियों की सूची राज्य सरकार ने किया जारी ,मुख्यमंत्री फहराएंगे जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 

cgshiksha.in रायपुर -इस वर्ष 2022 की गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आगामी गणतंत्र दिवस केअवसर पर इस बारबस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराएंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत जी जिला मुख्यालय कोरिया में ध्वजारोहण करेंगे। छत्तीसगढ़  राज्य सरकार द्वारा 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रदेश के जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दिया गया है।

👉कोरोना के बढ़ते मामले के कारण मंत्रालय में आम नागरिको की एन्ट्री हुआ बंद ,कर्मचारियों की उपस्थिति संख्या भी एक तिहाई  

GAD द्वारा जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले अतिथियों की सूची यहाँ नीचे डाउनलोड करें -  👇


कौन अतिथि करेंगे किस जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण जानकारी यहाँ देखें -  👇


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल -जिला मुख्यालय बस्तर जगदलपुर 

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू -जिला मुख्यालय महासमुंद 

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव -जिला मुख्यालय कबीरधाम 

कृषिमंत्री रविंद्र चौबे -जिला मुख्यालय राजनांदगांव  

वनमंत्री मोहम्मद अकबर -जिला मुख्यालय दुर्ग 

स्कूल शिक्षामंत्री डॉ प्रेमसायसिंह टेकाम -जिला मुख्यालय कोरबा 

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा -जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा 

खाद्यमंत्री अमरजीतसिंह भगत -जिला मुख्यालय गरियाबंद 

राजस्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल -जिला मुख्यालय गौरेला 

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया -जिला मुख्यालय अंबिकापुर 

महिला एवं बालविकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया -जिला मुख्यालय कांकेर 

लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार -जिला मुख्यालय मुंगेली 

उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल -जिला मुख्यालय बलौदाबाजार 

विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी -जिला मुख्यालय रायगढ़ 



संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे -जिला मुख्यालय बालोद 

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय -जिला मुख्यालय बिलासपुर 

संसदीय सचिव चंद्रदेव राय -जिला मुख्यालय जांजगीर 

संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज -जिला मुख्यालय जशपुर जशपुर 

संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी -जिला मुख्यालय कोंडागांव 

विधायक बृहस्पतसिंह -जिला मुख्यालय सूरजपुर 

विधायक अनीता शर्मा -जिला मुख्यालय धमतरी 

विधायक ममता चंद्राकर -जिला मुख्यालय बेमेतरा 

विधायक विनय जायसवाल -जिला मुख्यालय  बलरामपुर 

विधायक चन्दन कश्यप -जिला मुख्यालय सुकमा 

विधायक संतराम नेताम -जिला मुख्यालय नारायणपुर 

विधायक विक्रम मंडावी -जिला मुख्यालय बीजापुर 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whatsapp group E

Join our Telegram Group   

गणतंत्र दिवस के दिन इस वर्ष भी स्कूलों में नहीं होंगे सांस्कृतिक प्रोग्राम -  👇


कोरोना संक्रमण जिस रफ़्तार से छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा है ,उस हिसाब से प्रदेश के स्कूलों में किसी भी प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने में प्रतिबन्ध रहेगी। वही प्रदेश के स्कूलों में सिर्फ ध्वजारोहण कराया जायेगा। हालाँकि सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विस्तृत गाईडलाइन जारी कर दिया गया है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए राज्य में में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण इस वर्ष गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को स्कूलों में किसी भी प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं आयोजित होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश नीचे डाउनलोड करें -







इसे भी पढ़ें -  मिडलाइन एसेसमेंट की प्राप्तांक अंक की एन्ट्री cg.school.in  में कैसे करें ,एंट्री करना है 15 जनवरी तक  

Post a Comment

0 Comments