संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने सहायक शिक्षकों के वरिष्ठता सूची जारी कर मंगाया दावा आपत्ति

 संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने सहायक शिक्षकों के वरिष्ठता सूची जारी कर मंगाया दावा आपत्ति 

cgshiksha.in बिलासपुर -प्रदेश सरकार द्वारा सहायक शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म होने के बाद सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लायी जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रमोशन में शिक्षक एलबी संवर्ग को वनटाईम रिलेक्सन देकर 5 वर्ष की बाध्यता को 3 वर्ष किये जाने की आदेश को राजपत्र में प्रकाशित करने  बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारीयों को शिक्षक एलबी संवर्ग की पदोन्नति आदेश 31 जनवरी तक जारी करने को कहा गया है। इसी कड़ी में में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा संभाग अंतर्गत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सहायक शिक्षकई संवर्ग की वरिष्ठता सूची जारी कर उस पर दावा आपत्ति मंगाने को कहा गया है। 





👉निष्ठा प्रशिक्षण माह जनवरी मॉड्यूल FLN 08 सीखने का आंकलन का प्रश्नोत्तरी 

संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर संभाग ने जारी किया आदेश - 👇  


संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर ने सहायक शिक्षकों के पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार संभागीय संयुक्त संचालक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियो को कहा है कि सहायक शिक्षक (एलबी )ई संवर्ग का अंतरिम वरिष्ठता सूची 01-04-2021 की स्थिति में जारी की जा रही है। कृपया सभी जिला शिक्षा अधिकारी उक्त अंतरिम वरिष्ठता सूची को अपने अधीनस्थ समस्त प्राथमिक शालाओं तक प्रसारित करें। 

👉स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा और डीईओ को दिया निर्देश -31 जनवरी तक शिक्षकों को पदोन्नति दें 

वरिष्ठता सूची जारी ,दावा आपत्ति 13-01-2022 तक -  👇 


संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियो को आदेशित किया है कि सहायक शिक्षक एलबी ई संवर्ग के अंतरिम वरिष्ठता सूची को सभी प्राथमिक शालाओं तक प्रसारित कर 13 जनवरी 2022 तक दावा आपत्ति प्राप्त कर सूची आवश्यक सुधार कर कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर को उपलब्ध कराने कहा गया है। जिससे पदोन्नति की कार्य कार्यवाही किया जा सके।

👉  शिक्षकों का प्रमोशन आदेश राजपत्र में हुआ प्रकाशित ,30000 सहायक शिक्षक बनेंगे प्रधानपाठक और शिक्षक   

संभाग के प्राथमिक प्रधानपाठक की रिक्त जानकारी जिला शिक्षा जिलावार देखें - 👇  


प्रदेश के प्राथमिक शालाओं में कुल 30723 पद स्वीकृत हैं जिनमे 9190 पदों पर प्रधानपाठक कार्यरत हैं। इस प्रकार प्रदेश के 21533 प्रधानपाठक के पद रिक्त हैं जिनमें सहायक शिक्षकों को पदोन्नति मिलने वाली है। बिलासपुर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा अंतर्गत प्राथमिक शाला के रिक्त  जिलावार निम्नानुसार है -

join our whatsapp group:-

cg shiksha whatsapp group E

Join our Telegram Group  

जिला शिक्षा बिलासपुर -762 

जिला शिक्षा गौरेला पेंड्रा -मरवाही -433 

जिला शिक्षा मुंगेली -557 

जिला शिक्षाजांजगीर -चांपा -547 

जिला शिक्षा सक्ती -616 

जिला शिक्षारायगढ़ -1056 

जिला शिक्षाजशपुर -628 

👉निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल 7 प्राथमिक कक्षाओं में बहुभाषी शिक्षण का प्रश्नोत्तरी 

संभागीय संयुक्त संचालक  संभाग बिलासपुर द्वारा जारी आदेश यहाँ नीचे देखें - 👇  


Post a Comment

0 Comments