आयकर गणना पत्रक भरने की प्रक्रिया शुरू ,वित्तीय वर्ष 2021-22 आयकर निर्धारण 2022-23 का अपना आयकर गणना पत्रक ऐसे भरें

आयकर गणना पत्रक भरने की प्रक्रिया शुरू ,वित्तीय वर्ष 2021-22 आयकर निर्धारण 2022-23 का अपना आयकर गणना पत्रक ऐसे भरें 

cgshiksha.in- कर्मचारी साथियों नमस्कार ,जैसा  सभी जानते हैं कि शासकीय कर्मचारियों को प्रतिवर्ष अपना आयकर गणना पत्रक भरना होता है। इस वित्तीय वर्ष 2021-22 वर्ष आयकर निर्धारण 2022-23 का आयकर गणना पत्रक भरने का प्रक्रिया शुरू हो गया है। हम आपके सुविधा  के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 का आयकर गणना पत्रक कैसे भरें ,की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आयकर गणना  पत्रक भरने से जुडी जानकारी साझा कर रहे है ताकि आपको आयकर गणना भरने में आसानी हो।इसलिए आप पूरी जानकारी को अच्छे से जरूर पढ़ें। 



आयकर निर्धारण 2022-23 के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में भरे जाने वाले आयकर गणना पत्रक भरने और कार्यालय में जमा करने के लिए सभी DDO द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आदेशित किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को अपना वित्तीय वर्ष का आयकर गणना पत्र भरकर अपने DDO में जमा करना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको आयकर गणना पत्रक भरने के स्टेप बाई स्टेप तरीका बता रहें हैं ताकि आपको अपना आयकर गणना पत्रक भरने में आसानी हो सके।इस आर्टिकल में हम आपको वार्षिक वेतन गणना पत्रक और वेतन पर्ची निकालने के जानकारी भी बताएँगे। 

👉पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर अनुसूचित जाति ,जनजाति कर्मचारी संघटन और सामाजिक  संघटनों ने किया राजधानी में में प्रदर्शन  

आयकर गणना पत्रक क्या है ,जानें 👇-


आयकर गणना पत्रक कर्मचारियों का वित्तीय वर्ष का वार्षिकआयकर विवरण और आयकर नियमों के अनुसार लागू कटौती की राशि की विस्तृत गणना है। आयकर विभाग में आपके नियोक्ता द्वारा आपके आयकर स्रोत से टीडीएस कटौती के लिए आयकर गणना पत्रक जमा करना होता है। आपके द्वारा जमा किये गए आयकर गणना पत्रक के आधार पर नियोक्ता (DDO ) द्वारा TDS की कटौती की जाती है। 

👉सहायक शिक्षक से शिक्षक पद में पदोन्नति के  संभागीय संयुक्त संचालक ने सभी DEO और BEO को 14 बिंदु का नया निर्देश किया जारी   

वेतन एवं कटौती विवरण यहाँ देखें 👇

शासकीय कर्मचारियों के मिलने वाली स्पेशल छूट -

ऐसी खबर आ रही थी  भारत सरकार शासकीय कर्मचारियों  आयकर में मिलने वाली स्पेशल छूट  सीमा को बढ़ा सकती है लेकिन वित्तीय वर्ष 2022 की केंद्रीय बजट में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अतः शासकीय कर्मचारियों को मिलने वाली स्पेशल छूट की अधिकतम सीमा 50000  रुपये ही पूर्व वर्ष की तरह ही लागू होगी। 

👉प्रमोशन ब्रेकिंग -वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी होने पर निपटेंगे जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी  

80 c और 80 ccc के तहत मिलने वाली छूट के बारे में जानें -👇


शासकीय सेवकों को 80 c तहत मिलने वाली आयकर गणना में छूट सामान्य भविष्य निधि ,एलआईसी ,समूह बीमा योजना ,परिवार कल्याण निधि ,राष्ट्रीय बचत पत्र और ब्याज ,पीपीएफ ,ULIP 1971 ,होमलोन ट्यूशन फीस ,टैक्स सेविंग म्युचुअल फंड निवेश ,जीवन पेंशन सुरक्षा पॉलिसी ,बैंक /डाकघर स्थाई जमा ,सुकन्या समृद्धि ,केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नॅशनल स्कीम आदि बचत में। 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF में 1149 पदों में भर्ती के लिए आनलाईन आवेदन जारी 

इस प्रकार शासकीय सेवकों को 80 c और 80 ccc के अंतर्गत कुल मिलाकर अधिकतम 1,50,000 रुपये तक की छूट की पात्रता मिलती है। धारा 80 c और 80 ccc के अंतर्गत मिलने वाली छूट की पूरी जानकारी आपको आयकर गणना  भरते समय मिल जाएगी। आप अपनी समस्त  योग्य राशि को केलकुरेट कर रख लीजिये ,जिससे आपको आयकर गणना पत्रक भरने में आसानी हो। 

आयकर गणना पत्रक कैसे भरें -👇


आयकर गणना पत्रक भरने के लिए सबसे पहले आप गणना पत्रक के ऊपर भाग में कर्मचारी  नाम ,आधार नंबर ,कार्यालय का नाम ,आयकर स्थायी खाता क्रमांक (पेन नंबर ),भर लेवें। इसके बाद की गतिविधि स्टेपवार नीचे देखें -

1 .सबसे पहले नंबर के कालम में अपना सकल वार्षिक वेतन भरना है ,अर्थात वित्तीय वर्ष 1 अप्रेल 2021 से 31 मार्च 2022 तक की कुल ग्रास वेतन लिखना है। वर्ष भर का वेतन निकालने का तरीका आपको हम नीचे बताएँगे ,जिसमें दिए गए लिंक में जाकर आप वर्ष भर की सकल आय आसानी से निकाल सकते हैं। 

2 .बिंदु क्रमांक 2 में आप गृह भाड़ा यदि आपके पास पास नियमानुसार रसीद है जो आपके लिए लागु होता है ,फिर मानक कटौती 50,000 को बिंदु क्रमांक 1 में दर्ज  किये गए सकल वेतन में माइनस करना है। 

3 .तीसरे बिंदु में बिंदु क्रमांक 1 और 2 के मायनस किये गए राशि को दर्ज करना है। 

4 .चौथे नंबर के बिंदु में यदि आपको गृहसंपत्ति से इनकम होता है तो आपको इस बिंदु में इस इनकम को दर्शाना है और आपके लिए लागू नहीं है तो डेस कर देना है।

5 .पांचवें कालम में अन्य स्रोतों से आय को लिखना है ,यदि आपको विभिन्न निवेशों /एफडीआर प्राप्त ब्याज राशि ,परीक्षा /अन्य पारिश्रमिक /कमीशन की राशि ,शिक्षण शुल्क फीस प्रतिपूर्ति /ओवर टाईमभत्ता ,अवयस्क बच्चे की आय 1500 से अधिक हो तो इस कालम के ठीक सामने के कालम में भरना है। 

6 इस कालम में बिंदु 3+4+5 के लिखे आय को योग कर लिखना है यदि आपके लिए लागु लागू न हो तो डेस कर देना है। 

👉CG निष्ठा माह फरवरी कोर्स " FLN 09 बुनियादी संख्यात्मकता" मॉड्यूल का प्रश्नों के उत्तर 


7 .इस कालम में ऊपर बताये गए 80 c वाला है ,जिसमें  सामान्य भविष्य निधि ,एलआईसी ,समूह बीमा योजना ,परिवार कल्याण निधि ,राष्ट्रीय बचत पत्र और ब्याज ,पीपीएफ ,ULIP 1971 ,होमलोन ट्यूशन फीस ,टैक्स सेविंग म्युचुअल फंड निवेश ,जीवन पेंशन सुरक्षा पॉलिसी ,बैंक /डाकघर स्थाई जमा ,सुकन्या समृद्धि ,केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नॅशनल स्कीम आदि राशि को दर्ज करना है है। यदि 80 ccc आपके लिए लागू होता है तो  दर्ज करना है अन्यथा डेस करना है।

8 .इस कालम में कालम 7 के सभी कटौती को जोड़कर लिखना है ,ध्यान यह रखना है कि अधिकतम छूट राशि 1,50,000 तक ही छूट की पात्रता होगी। 

9 .इस कालम में कालम 6 की राशि को कालम 8 की राशि से घटाना है। घटाने से बचत राशि को इस कालम में लिखना है। 

10 .इस कालम में आयकर की दर ,आप कर योग्य राशि जो कालम 9 में लिखे है ,वह कालम 10 के जिस चार्ट में  मैच करता है ,आपको कर योग्य राशि में उतना प्रतिशत आयकर लगेगा। इसमें 60 वर्ष से कम और 60 से 80 वर्ष के उम्र वालों  लिए कर प्रतिशत का निर्धारण अलग -अलग निर्धारित है। अपने उम्रसीमा के आधार पर चार्ट देख लेना। 

11 इस   कालम में  यदि आपका कर योग्य राशि 5,00,000 रुपये तक होगा तो आपको 12500 रुपये का छूट मिलेगा। 

12 .कालम 10 की की राशि में कालम 11 में दिए गए 12500 छूट को मायनस करने के बाद कर  योग्य राशि को लिखना है। 

13 .इस कालम में स्वास्थय और शिक्षा उपकर अधिभार 4 % अलग से लगेगा ,उसे लिखना है जो कर योग्य राशि का 4 %होगा। यदि आपका कर योग्य राशि शून्य है तो स्वास्थ्य और शिक्षा अधिभार नहीं लगेगा। 


join our whatsapp group:-

cg shiksha whatsapp-5

Join our Telegram Group  

14 .इस कालम में कालम 12 और 13 को जोड़कर लिखना है। 

15 .इस कालम में धरा 89 (1 )के तहत रिलीफ   

 16 .इस कालम में शुद्ध आयकर की राशि (कालम14 -कालम 15)

17 . .इस कालम में  आपके ddo द्वारा किये गए आयकर  कटौती राशि को प्रविष्ट करना। 

 18 . .इस कालम में आपके ddo द्वारा किये गए आयकर  कटौती राशि को  माइनस करने के बाद कितना राशि आयकर के लिए और शेष बच  रहा है उसे यहाँ लिखना है। 

इस प्रकार प्रकार आप अपना आयकर गणना पत्रक आसानी से भर सकते हैं। इसे अपने अन्य साथी कर्मचारी तक जरूर शेयर करें ताकि उसे भी आयकर गणना पत्रक भरने में आसानी हो सके।    

Post a Comment

0 Comments