स्वामीआत्मानंद अंग्रेजी मीडियम और हिंदी मीडियम स्कूलों में छात्रों की भर्ती प्रक्रिया सत्र 2022-23 के लिए शुरू ,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने सभी डीईओ को जारी किया आदेश
cgshiksha.in रायपुर -छत्तीसगढ़ प्रदेश में बच्चों को निजी विद्यालय जैसे बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 से 171 आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम शासकीय स्कूल खोले गए हैं। जो पालक अपने बच्चों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम शासकीय स्कूल में एडमिशन कराना चाहते हैं तो आपको बता दें कि प्रदेश के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रकिया 05 अप्रैल 2022 से शुरू होने जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया के लिए लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिया है। पालकगण उक्त लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश को डाउनलोड कर भर्ती प्रक्रिया संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा गया है कि प्रदेश में संचालित 171 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम शासकीय स्कूलों में शिक्षा सत्र 2022-23 में विद्यार्थियों प्रवेश की प्रक्रिया आवश्यक तैयारी कर लेंवे तथा शिक्षा सत्र 2022-23 में विद्यार्थियों प्रवेश प्रक्रिया 05 अप्रैल 2022 से शासन के निर्देशानुसार सुचारु रूप से प्रारम्भ किया जाय। साथ ही प्रदेश में शिक्षा सत्र 2022-23 से शुरू किये जा रहे 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम विद्यालय में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ किया जाये।
एडमिशन प्रक्रिया विवरण यहाँ देखें 👇
छत्तीसगढ़ में संचालित 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल और शिक्षा सत्र 2022-23 से प्रारम्भ रहे 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूलों के कक्षाओं में भर्ती प्रक्रिया आनलाईन और ऑफलाइन आवेदनों के माध्यम से किया जाना है। जिसकी एडमिशन तिथि प्रक्रिया निम्नानुसार किया जाना है ;-
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि -05 अप्रैल 2022 से
आवेदन करने की अंतिम तिथि -30 अप्रैल 2022 तक
आवेदन अधिक होने की स्थिति में सीट आबंटन -लाटरी सिस्टम से
लाटरी सिस्टम से सीट आबंटन -01 मई से 06 मई 2022 तक
एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही -06 मई से 10 मई तक
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश यहाँ देखें 👇
लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षाओं में विद्यार्थियों की प्रवेश के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों के लिए जारी आदेशानुसार एडमिशन के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं को पालन करना अनिवार्य किया गया है ;-
1 .स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियमविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन आनलाईन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों लिया जायेगा।
2 .एक विद्यार्थी एडमिशन के लिए एक ही स्कूल में आवेदन कर सकता है।
3 .स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के कक्षा 6 वी और 9 वी कक्षा में प्रवेश के लिए प्रदेश में पूर्व से चल रहे 162 प्राथमिक और 153 पूर्व माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दिया जाना है।
4 .प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के घोषणा अनुसार "महतारी दुलार योजना "अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए आवेदन में मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
5 .प्रत्येक कक्षा में 50 %छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। छात्राओं की पर्याप्त संख्या नहीं मिलने पर छात्रों से सीट भरी जाएगी।
6 .प्रदेश के गरीबी रेखा के नीचे परिवार के बच्चों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए कुल सीट में से 25 %सीट में भर्ती की जाएगी। इसके लिए छात्रों को सक्षम अधिकारी से आवेदन के साथ आय प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
7 .कक्षा में प्रवेश के लिए कुल रिक्त सीटों के 25 %सीटों पर आवेदक बच्चों का एडमिशन लाटरी सिस्टम से अर्थात कंप्यूटर के माध्यम से रेडमली चयन किया जाना होगा।
8 .कक्षा में प्रवेश के लिए कुल रिक्त सीटों केविरुद्ध ज्यादा पात्र आवेदक होने पर एडमिशन के लिए चयन लाटरी सिस्टम से किया जायेगा।
9 .कक्षा पहली में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की आयु 31 मई 2022 की स्थिति में न्यूनतम 5वर्ष 6 माह और अधिकतम आयु 6 वर्ष 6माह से अधिक नहीं होना चाहिए।
स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूलों में एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश यहाँ देखें 👇
लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम स्कूलों में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षाओं में विद्यार्थियों की प्रवेश के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों के लिए जारी आदेशानुसार एडमिशन के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं को पालन करना अनिवार्य किया गया है ;-
1 .स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन आनलाईन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों लिया जायेगा।
2 .उसी विद्यालय में पूर्व से अध्ययनरत छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अश्यक्सा नहीं होगी।
3 .एक विद्यार्थी एडमिशन के लिए एक ही स्कूल में आवेदन कर सकता है।
4 .प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के घोषणा अनुसार "महतारी दुलार योजना "अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए आवेदन में मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
Join our whatsapp group:-
5 .कन्या विद्यालयों को छोड़कर शेष विद्यालयों में सहशिक्षा होगी तथा इनकी प्रत्येक प्रत्येक कक्षा में 50 %छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। छात्राओं की पर्याप्त संख्या नहीं मिलने पर छात्रों से सीट भरी जाएगी।
6 .प्रदेश के गरीबी रेखा के नीचे परिवार के बच्चों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए कुल सीट में से 25 %सीट में भर्ती की जाएगी। इसके लिए छात्रों को सक्षम अधिकारी से आवेदन के साथ आय प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
7 .विद्यालय की क्षमता अनुसार एडमिशन देने का अधिकार कलेक्टर की अध्यक्षता वाले सोसायटी को होगी।
8 .कक्षा में एडमिशन के लिए कुल रिक्त सीटों के 25 %सीटों पर आवेदक बच्चों का एडमिशन लॉटरी सिस्टम से कंप्यूटर के माध्यम से रेडमली चयन किया जायेगा।
9 .स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालयों में कक्षा 6 वी एवं 9 वी प्रवेश सोसायटी के निर्णय अनुसार लिए जायेंगे।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी डीईओ को आदेश यहाँ देखें 👇

0 Comments