मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना वादा किया पूरा ,खैरागढ़ उपचुनाव परिणाम आते ही जिला बनाने की हुई घोषणा

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना वादा किया पूरा ,खैरागढ़ उपचुनाव परिणाम आते ही जिला बनाने की हुई घोषणा 

cgshiksha.in रायपुर -छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी  मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान क्षेत्र की जनता से किये अपना वादा पूरा कर दिया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ -छुईखदान -गंडई को प्रदेश की 33 वा जिला बनाने का घोषणा है। साथ ही साल्हेवारा  पूर्ण तहसील और जालबांधा को उपतहसील बनाने का भी घोषणा किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने वादे के मुताबिक खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत मिलने के 24 घंटे के भीतर जिला बनाने का घोषणा कर दिया है। 


👉स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों में व्याख्याता ,शिक्षक ,सहायक शिक्षक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 

 मुख्यमंत्री ने जिला बनाने का वादा चुनाव प्रचार  दौरान किया था 👇


खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ की जनता से वादा किया था कि यदि आप लोग इस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी यशोदा वर्मा को अपना मत देकर विजयी बनाएंगे तो मैं चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को जिला बनाऊंगा। आज खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना हुई। जिसमें कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कोमल जंघेल को लगभग 20 हजार से अधिक मतों से हरा दिया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी  उम्मीदवार यशोदा वर्मा को प्रमाण पत्र मिलने के 3 घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ -छुईखदान -गंडई को जिला बनाने का घोषणा कर दिया है। 

👉स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के सभी कक्षाओं के सीटों में हुआ वृद्धि ,अब सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए कर सकते हैं आवेदन 

कांग्रेस सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में बने है 6 नए जिले 👇


छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार बनने बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में अब तक 5 नए जिला बनाने का घोषणा किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले पेंड्रा -गौरेला -मरवाही को 29वा  जिला बनाने का  काम किया। उसके बाद प्रदेश में 4 नए जिला मोहला मानपुर -चौकी ,सारंगढ़ -बिलाईगढ़ ,सक्ती और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को जिला बनाने का घोषणा किया गया।


join our whatsapp group:-

cg shiksha whatsapp group-2

 उसके बाद वर्त्तमान खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार -प्रसार के दौरान प्रदेश के मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल  ने लोगों को वादा किया था कि  यदि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में यदि कांग्रेस की विजय होगी ,तो मैं चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के भीतर मैं खैरागढ़ -छुईखदान -गंडई जिला बनाऊंगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने वादे के मुताबिक चुनाव परिणाम प्रमाणपत्र मिलने के तीन घंटे के भीतर ही खैरागढ़ -छुईखदान -गंडई को प्रदेश का 33 वा जिला बनाने  घोषणा किया है। 

👉 छात्रों के लिए खुशखबरी -अब एक साथ ले सकते हैं दो डिग्री ,यूजीसी ने जारी किया आदेश  

Post a Comment

0 Comments