स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के सभी कक्षाओं के सीटों में हुआ वृद्धि ,अब सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए कर सकते हैं आवेदन

 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के सभी कक्षाओं के सीटों में हुआ वृद्धि ,अब सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए कर सकते हैं आवेदन 

cgshiksha.in रायपुर -छत्तीसगढ़ प्रदेश में बच्चों को निजी विद्यालय जैसे बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 से 171 आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम शासकीय स्कूल खोले गए हैं। जो पालक अपने बच्चों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम शासकीय स्कूल में एडमिशन कराना चाहते हैं तो आपको बता दें कि प्रदेश के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रकिया 05 अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी है। जिसके लिए आनलाईन और ऑफलाइन आवेदन किया जा रहा है। प्रवेश के लिए आनलाईन या ऑफलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक किया जा सकता है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रत्येक कक्षाओं में प्रवेश की सीटों की संख्या में 10 सीटों की वृद्धि करने की घोषणा की है। साथ ही प्रदेश में 32 नए आत्मानंद हिंदी मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय सत्र 2022-23 से संचालित किये जा रहे हैं। 



स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम शासकीय स्कूल क्या है ?जानें 👇


छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूल की शुरुवात प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के तिथि को 01 नवम्बर 2020 को किया गया है। प्रदेश में अभी 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल संचालित किये जा रहे हैं। इन स्कूलों को प्रायवेट स्कूलों की तर्ज पर संचालित किया जा रहा है। इन स्कूलों में लाइब्रेरी ,कंप्यूटर लैब ,साइंस लैब ,शारीरिक शिक्षा ,खेल गतिविधि के साथ -साथ वेल प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम रखा गया है। 

👉 छात्रों के लिए खुशखबरी -अब एक साथ ले सकते हैं दो डिग्री ,यूजीसी ने जारी किया आदेश  

एडमिशन प्रक्रिया तिथि विवरण यहाँ देखें  👇


छत्तीसगढ़ में संचालित 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल और शिक्षा सत्र 2022-23 से प्रारम्भ  रहे 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूलों के कक्षाओं में भर्ती प्रक्रिया आनलाईन और ऑफलाइन आवेदनों के माध्यम से किया जाना है। जिसकी एडमिशन तिथि प्रक्रिया निम्नानुसार किया जाना है ;- 

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि -05 अप्रैल 2022 से 

आवेदन करने की अंतिम तिथि -30 अप्रैल 2022 तक 

आवेदन अधिक होने की स्थिति में सीट आबंटन -लाटरी सिस्टम से 

लाटरी सिस्टम से सीट आबंटन -01 मई से 06 मई 2022 तक 

एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही -06 मई से 10 मई तक 

👉छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 2022 में होने वाले पीपीटी ,पीईटी ,पीएटी,प्रीडीएलएड ,प्रीबीएड ,प्री -बीए बीएड और प्री -बीएसी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किया नोटिफिकेशन  

कक्षाओं में प्रवेश हेतु सीट संख्या में हुई वृद्धि 👇


प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रत्येक कक्षाओं में प्रवेश की सीटों की संख्या में 10 सीटों की वृद्धि करने की घोषणा बाद लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के प्रत्येक कक्षाओं में 10 सीटों की वृद्धि का आदेश जारी कर दिया गया है। 14 अप्रैल 2022 को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वाराएक आदेश जारी किया गया है ,जिसके अनुसार प्रदेश में संचालित 171 उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए कक्षा 1 से 12 तक  की प्रत्येक कक्षाओं में प्रवेश के लिए निर्धारित 40 सीटों को बढ़ाकर 50 सीट किया गया है। 

👉कर्मचारियों की एनपीएस कटौती अप्रैल से बंद ,अब भविष्य निधि खाते में होगी 12 %कटौती ,वित्त विभाग ने जारी किया आदेश 

अब सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए कर सकते हैं आवेदन 👇


स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में  सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 05 अप्रैल से प्रारम्भ हो चुकी है लेकिन कक्षा 1 ,कक्षा 6 ,कक्षा 9 और कक्षा 11 के लिए प्रवेश सीट रिक्त बताया जा रहा है जिससे अन्य कक्षाओं में प्रवेश कराने को उत्सुक पालकों को निराशा होने लगी थी। अब शासन द्वारा प्रदेश में संचालित 171 उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए कक्षा 1 से 12 तक  की प्रत्येक कक्षाओं में प्रवेश के लिए निर्धारित 40 सीटों को बढ़ाकर 50 सीट किया गया है। इससे पालक अब अपने बच्चों को किसी भी कक्षा में प्रवेश कराने के लिए आनलाईन या ऑफलाइन आवेदन 30 अप्रैल 2022 तक कर सकते हैं।

 join our whatsapp group:-

cg shiksha whatsapp group-2

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सीट वृद्धि आदेश यहाँ डाउनलोड करें 👇 


Post a Comment

0 Comments