शिक्षा सत्र 2022-23में स्कूलों की मध्यान्ह भोजन समान की पूर्ति होगी गौठानों से

 शिक्षा सत्र 2022-23में स्कूलों की मध्यान्ह भोजन  समान की पूर्ति होगी गौठानों से  

cgshiksha.in रायपुर -सरकार की महत्वाकांक्षी योजना  विभाग के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के बच्चो को गरमागरम स्वादिष्ट भोजन मध्यान्ह भोजन योजना के तहत दिया जा रहा है। जिसका संचालन गांव की महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है। अब स्कूलों में दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन योजना में छत्तीसगढ़ सरकार अपनी एक और महत्वकांक्षी योजना गौठान को जोड़ने जा रही है। प्रदेश में गौठान का संचालन भी महिला स्व सहायता समूहों द्वारा की जा रही है। 



नए शिक्षा सत्र से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालन कर रहे समूहों को राशन समान की खरीदी अपने नजदीकी गौठान संचालनकर्ता महिला स्व सहायता समूह से करनी होगी।इसके लिए शासन के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधानपाठकों से मध्यान्ह भोजन के लिए आवश्यक सामग्रियों की सूची मंगाई जा रही है ताकि सामानों की आपूर्ति की व्यवस्था गौठान समूहों से कराई जा सके। 

👉छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब प्रत्येक महीने होगा छात्रों का टेस्ट और प्रत्येक शनिवार बस्ता मुक्त पाठशाला ,बालवाड़ी संचालित होगी आंगनबाड़ी में 

 महिला स्व सहायता समूह करती है स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का संचालन-


छत्तीसगढ़ के सभी प्राथमिक और मिडिल स्कूलों की मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन का काम गाँवो की महिला स्व सहायता समूहों द्वारा की जाती है।मध्यान्ह भोजन संचालनकर्ता  महिला स्व सहायता समूहों के बैंक खाता अकाउंट में शासन द्वारा सीधे मध्यान्ह भोजन राशि भेजी जाती है। जिससे मध्यान्ह भोजन संचालनकर्ता महिला स्व सहायता समूह द्वारा आवश्यक सामग्रियों की खरीदी कर मध्यान्ह भोजन पकाकर आपूर्ति की जाती है। मध्यान्ह भोजन लिए चांवल की सप्लाई शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से की जाती है। शासन से मिलने वाली निर्धारित राशि से महिला स्व सहायता समूहों द्वारा दाल ,तेल ,आचार ,सब्जी ,पापड़ ,हल्दी ,मिर्च ,मसाला ,लकड़ी या गैस आदि आवश्यक सामग्री की खरीदी की जाती है। 

👉 प्री डीएलएड ,बीएड ,बीएससी नर्सिंग का पूर्व वर्ष का परीक्षा का प्रश्न पेपर डाउनलोड कैसे करें ?

नए सत्र से आवश्यक मध्यान्ह भोजन सामग्री की खरीदी होगी गौठानों से -


छत्तीसगढ़ शासन की ओंर से नए शिक्षा सत्र से मध्यान भोजन योजना अंतर्गत सामग्री खरीदी के लिए नई व्यवस्था लागु की जा रही है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाले समूहों को मध्यान्ह भोजन पकाने के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदी अपने नजदीकी गौठानों से करनी होगी। इसके लिए स्कूलों के प्रधानपाठकों से मध्यान्ह भोजन में लगने वाली सामग्री की सूची मंगाई गई है। ताकी समानो की पूर्ति गौठानों के माध्यम से किया जा सके। वही जिन सामग्रियों की उपलब्धता गौठानों से नहीं होगी ,उन सामग्रियों को मध्यान्ह भोजन संचालनकर्ता समूह बाजारों से पूर्व की भांति कर सकेंगे। 

👉 ग्रामीण डाक सेवक के 38926 पदों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित  

मध्यान्ह भोजन के लिए आवश्यक सामग्री -


स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जारी आदेशानुसार प्रधानपाठकों द्वारा मध्यान्ह भोजन के लिए आवश्यक सामग्री की सूची विभाग को दिए जा रहे हैं। जिनमें मध्यान्ह भोजन के लिए आवश्यक सामग्रियों के सूची में राहर दाल ,मूंग दाल ,मसूर दाल ,उड़द दाल ,चना दाल ,सोयाबड़ी ,अचार ,नमक ,हल्दी पावडर ,मिर्च पावडर ,धनिया पावडर ,मसाला ,सूजी आटा ,गुड़ ,शक्कर ,आटा ,दूध पैकेट ,प्याज ,जीरा ,लहसुन ,झुरगा ,पापड़ ,काजू ,पोहा आलू ,सहित जरुरी सामग्रियाँ शामिल है। 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whattsapp group-C 

Join our Telegram Group 

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार -


स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार नए शिक्षा सत्र 2022-23 से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाले समूहों को मध्यान्ह भोजन के लिए आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति गोठानों से करने की योजना है। इसके लिए स्कूलों से मध्यान्ह भोजन के लिए आवश्यक सामग्रियों की सूची मंगाई जा रही है ,ताकि गौठानों में आवश्यक सामग्री की व्यवस्था संचालनकर्ता द्वारा सुनिश्चित कराया जा सके।    

👉34 %डीए और सातवें वेतन पर एचआर भत्ते की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन का 30 मई से चरणबद्ध आंदोलन का आगाज 

Post a Comment

0 Comments