गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ता को कलंकित करने वाले शिक्षक पर F.I.R.दर्ज ,शिक्षक हुए निलंबित

 गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ता को कलंकित करने वाले शिक्षक पर F.I.R.दर्ज ,शिक्षक हुए निलंबित  

cgshiksha.in गौरेला-पेंड्रा-मरवाही -गुरुशिष्य का रिश्ता को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। भारतीय संस्कृति में गुरु का दर्जा भगवान से भी बड़ा पवित्र माना जाता है। लेकिन इस पवित्र रिश्ते को कलंकित किये जाने की एक घटना सामने आयी है। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के विकासखंड मरवाही से सामने आयी है। यहाँ एक शिक्षक ने अपने ही स्कूल की नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है।भयभीत छात्रा ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। परिवार के लोगो ने पुलिस थाने में संबंधित शिक्षक के ऊपर F.I.R. दर्ज करवाया है। तब से शिक्षक फरार है। संबंधित शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। 

गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के विकासखंड मरवाही के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लटिया सरई की है। यहाँ पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय छात्रा के साथ घटित हुई है। विकासखंड मरवाही केशासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लटिया सरई में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिक छात्रा ने अपने परिवार वाले के साथ मरवाही पुलिस थाना पहुंचकर अपने ही स्कूल के शिक्षक विनोदकुमार राय पर छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद शिक्षक फरार बताया जा रहा है। 

👉कर्मचारियों की NPS खातों में जमा राशि वापस न होने पर भी पुरानी पेंशन योजना होगी लागू ,वित्त विभाग ने विस्तृत ड्राफ्ट किया तैयार 

घटना 19 अप्रैल की है 👇


पीड़िता नाबालिक छात्रा केअनुसार यह घटना 19 अप्रैल 2022 की है। 19 मई को नाबालिक छात्रा को उनके ही स्कूल के पढ़ाने वाले शिक्षक विनोदकुमार राय शिक्षक एलबी ने स्कूल जाने के लिए लिफ्ट देकर रास्ते में छेड़छाड़  घटना को अंजाम दिया था। शिक्षक के द्वारा नाबालिक छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया गया था और रास्ते में रास्ते में नाबालिक छात्रा से संबंध बनाने की नियत से छेड़छाड़ किया गया। स्कूल पहुंचने पर मामला दबाने के लिए शिक्षक द्वारा नाबालिक छात्रा को 500 रुपये का लालच दिया गया था। 


👉 कर्मचारियों के एनपीएस खाता में जमा 39000 करोड़ राशि को लौटाने से से PFRDA का इंकार छात्रा ने भय के कारण कई दिन बाद परिवार वालों को घटना की दी जानकारी 👇


नाबालिक छात्रा के साथ यह घटना 19 अप्रैल को घटित हुई थी लेकिन छात्रा ने डर के कारण कई दिनों तक शिक्षक विनोदकुमार राय द्वारा गलत नियत से की गई छेड़छाड़ की घटना के बारे में किसी को भी कुछ भी नहीं बतायी थी। आखिरकार नाबालिक छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने परिवार वालों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। 

👉  प्री डीएलएड और प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आनलाइन आवेदन शुरू 

परिवारवालों ने छात्रा को लेकर मरवाही थाना में दर्ज कराया F.I.R.👇


नाबालिक छात्रा द्वारा शिक्षक द्वारा गलत नियत से छेड़छाड़ करने की जानकारी परिवारवालों को दिए जाने के बाद परिवार वालों ने नाबालिक छात्रा  लेकर मरवाही थाना में शिक्षक के विरुद्ध गलत नियत से छेड़छाड़ करने का F.I.R.दर्ज कराया गया। नाबालिक लड़की द्वारा बताये गए जानकारी के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लटिया सरई में पदस्थ शिक्षक एलबी विनोदकुमार राय के विरुद्ध छेड़छाड़ व पास्को एक्ट की धारा 12 ,354 ,354 (क )का मामला दर्ज किया गया है।

👉छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय डाक विभाग में 1253 ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए विज्ञापन हुआ जारी 

एफआईआर होने की जानकारी मिलते ही शिक्षक हुआ फरार 👇

 

पीड़िता नाबालिक छात्रा द्वारा परिवारवालों के साथ थाना जाने की जानकारी मिलते ही शिक्षक एलबी विनोदकुमार राय द्वारा गांव से फरार हो जाने की जानकारी मिली है। थाना में पीड़िता और उनके परिवारवालों के द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। पुलिस द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लटिया सरई में पदस्थ आरोपी शिक्षक एलबी विनोदकुमार राय के विरुद्ध छेड़छाड़ व पास्को एक्ट की धारा 12 ,354 ,354 (क )का अपराध दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है। 

join our whatsapp group:-

cgshiksha whatsapp group B 

Join our Telegram Group

मामले की जानकारी मिलते ही संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा ने शिक्षक को किया निलंबित 👇


पुलिस थाना मरवाही में शिक्षक एलबी विनोदकुमार राय पर अपने ही शाला में अध्ययनरत छात्रा के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी जीपीएम द्वारा आरोपी शिक्षक एलबी के संबंध में कार्यालय ,संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को पत्र लिखा गया। जिसके बाद कार्यालय संयक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा आरोपी शिक्षक एलबी विनोदकुमार राय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लिटिया सरई विकासखंड मरवाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में आरोपी शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही किया गया है। 

कार्यालय ,संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी निलंबन आदेश देखें 👇


        


                                                                                                                                                                                                                                                                                                                               

Post a Comment

0 Comments