सहायक शिक्षकों के प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति के बाद नवीन संसोधित पदस्थापना लिस्ट जारी

सहायक शिक्षकों के प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति के बाद नवीन संसोधित पदस्थापना लिस्ट जारी 

cgshiksha.in कांकेर -छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत जारी शिक्षक संवर्ग प्रमोशन प्रक्रिया पर फिलहाल माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा स्टे लगा हुआ है। जिसकी सुनवाई 24 जून 2022 को होनी है। इस बीच उत्तर बस्तर कांकेर जिला शिक्षा अधिकारी ने पूर्व में सहायक शिक्षक (एलबी )से प्राथमिक प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति लिस्ट में संसोधन पश्चात् नई संसोधित पदस्थापना लिस्ट जारी किया है। 



👉2019 में संविलियन हुए सहायक शिक्षकों को भी पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल करने की उठी मांग 

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी उत्तर बस्तर ,कांकेर द्वारा जारी नई संसोधित पदस्थापना सूची अनुसार 961 सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रधानपाठक प्राथमिक के पद पर पदोन्नत किया गया है। नई संसोधित पदोन्नति सूचि को आप नीचे डाउनलोड कर देख सकते हैं। आपको ज्ञात होगा ही कि बस्तर शिक्षा संभाग अंतर्गत सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग से शिक्षकएलबी संवर्ग और प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के पदों पर पदोन्नति में स्टे लगने के पहले पदोन्नति सूची जारी हो गयी थी। उक्त सहायक शिक्षक एलबी से प्रधानपाठक प्राथमिक शाला पद पदोन्नति सूची में जिला शिक्षा अधिकारी उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा कुछ संसोधन पश्चात् पुनः जारी किया गया है। 

👉 हाईकोर्ट में सुनवाई की तारीख नजदीक आते ही स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पुनः शुरू 

संसोधित प्रधानपाठक प्राथमिक शाला पदोन्नती पदस्थापना /पदोन्नति सूची डाउनलोड करें 👇 




उत्तर बस्तर (कांकेर ) संसोधित पदस्थापना सूचि पीडीएफ यहाँ डाउनलोड करें। 

Post a Comment

0 Comments