स्वतंत्रता दिवस को जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले की सूची हुई जारी ,मुख्यमंत्री राजधानी में फहराएंगे तिरंगा झंडा

 स्वतंत्रता दिवस को जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले की सूची हुई जारी ,मुख्यमंत्री राजधानी में फहराएंगे तिरंगा झंडा 

cgshiksha.in रायपुर -आजादी का अमृतोत्सव कार्यक्रम देश भर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा। भारत की आजादी के 75 वर्ष 15 अगस्त को पुरे होने जा रहे हैं।भारत के आजादी के 75 वर्ष पूरे होने को हर भारतीय आजादी के अमृतोत्सव के रूप में पुरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृतोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा झंडा फहराया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजधानी सहित सभी जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को मनाया जायेगा। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला मुख्यालयों में झंडारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची अनुसार मुख्य अतिथि 15 अगस्त के कार्यक्रम में जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराएंगे और माननीय मुख्यमंत्री का सन्देश  वाचन करेंगे। 



GAD द्वारा झंडारोहण के लिए जारी सूची देखें 👇 


छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडारोहण वाले मुख्य अतिथियों की सूची सभी जिला कलेक्टर के नाम आदेश जारी किया गया है। जारी सूची अनुसार प्रदेश के सभी मंत्री और संसदीय सचिव जिला मुख्यालयों में झंडारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। 

👉छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए हर घर झंडा अभियान के लिए निर्देश हुआ जारी  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी में करेंगे झंडारोहण 👇


प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का झंडारोहण राजधानी रायपुर में करेंगे और प्रदेश की जनता को आजादी के अमृतोत्सव कार्यक्रम में संबोधित करेंगे। वहीं प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत गौरेला -पेंड्रा -मरवाही जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश के जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। 

👉कक्षा पहली से दसवीं कक्षा तक के मासिक आकलन प्रश्नपत्र कक्षावार विषयवार डाउनलोड करें 

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जारी सूची अनुसार मुख्य अतिथि का नाम निम्नानुसार है ;-


1.रायपुर -माननीय मुख्यमंत्री ,छत्तीसगढ़ शासन 

2.सरगुजा -मान.टीएस सिंहदेव मंत्री छग शासन 

3.दुर्ग -मान.रविंद्र चौबे मंत्री छग शासन 

4.बेमेतरा -मान ताम्रध्वज साहू मंत्री छग शासन 

5.कबीरधाम -मान मोहम्मद अकबर मंत्री छग शासन 

6.राजनांदगांव -मान अमरजीत भगत मंत्री छग शासन 


7.कोरबा -मान जयसिंह अग्रवाल मंत्री छग शासन 

8.बालोद -मान श्रीमती अनिला भेड़िया मंत्री छग शासन 

9.रायगढ़ -मान उमेश पटेल मंत्री छग शासन 

10.सूरजपुर -मान प्रेमसायसिंह टेकाम मंत्री छग शासन 

11.सुकमा -मान कवासी लखमा मंत्री छग शासन 

12.मुंगेली -मान रूद्र कुमार गुरु मंत्री छग शासन 


13.जांजगीर -चांपा -मान डॉ शिवकुमार डहरिया मंत्री छग शासन 

14.गौरेला -पेंड्रा -मरवाही-मान चरणदास महंत विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन 

15.बीजापुर -मान रेखचंद जैन ,संसदीय सचिव 

16.महासमुंद -मान विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव 

17.बिलासपुर -मान श्रीमती रश्मि आशीषसिंह संसदीय सचिव 

18.कांकेर -मान शिशुपाल सोरी संसदीय सचिव 

19.जशपुर -मान यू डी मिंज संसदीय सचिव 

20.बलौदाबाजार -मान चंद्रदेव राय संसदीय सचिव 


👉 स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय और आया के 205 पदों में सीधी भर्ती के लिए 8 वी पास आवेदकों से आवेदन आमंत्रित 

21.बलरामपुर -मान चिंतामणि महाराज संसदीय सचिव 

22.धमतरी -मान सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव 

23.गरियाबंद -मान विकास उपाध्याय संसदीय सचिव 

24.कोंडागांव -मान कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whatsapp group E

Join our Telegram Group  

25.कोरिया -मान पारसनाथ राजवाड़े संसदीय सचिव 

26.नारायणपुर -मान इन्द्रशाह मंडावी संसदीय सचिव 

27.बस्तर -मान द्वारिकाधीश यादव संसदीय सचिव 

28.दंतेवाड़ा -मान.गुरुदयाल सिंह बंजारे संसदीय सचिव 

👉छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग की शिक्षा सत्र 2022-23की SMC/SMDCकी प्रथम त्रैमासिक बैठक 10 अगस्त को,17 बिंदुओं पर होगी चर्चा   

झंडारोहण मुख्य अतिथि लिस्ट देखें 👇


👉छत्तीसगढ़ में भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली के लिए विभागीय नोटिफिकेशन जारी ,ऑनलाइन आवेदन शुरू ,दसवीं ,बारहवीं पास अभ्यर्थी करें आवेदन 

Post a Comment

0 Comments