छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी
cgshiksha.in रायपुर -शिक्षक दिवस 05 सितंबर को राजभवन के दरबार हाल में राज्य शिक्षक पुरस्कार सम्मान समारोह 2022 का आयोजन किया जायेगा जिसमें राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021के लिए चयनित शिक्षकों को प्रदेश की राज्यपाल महोदया महामहिम सुश्री अनुसुईया उईके द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसायसिंह टेकाम की उपस्थिति में सम्मानित किया जायेगा। राज्य शिक्षक सम्मान 2021 के सम्मानित किये जाने वाले शिक्षकों की चयन सूची लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा जारी कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए प्रदेश के 56 शिक्षकों का नाम और 04 शिक्षकों का नाम राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार 2022 के लिए चयनित किया गया है। चयनित शिक्षकों की राजधानी रायपुर में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
सभी DEO को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा भेजे पत्र और चयनित शिक्षकों की सूची यहाँ नीचे Download करें 👇
चयनित शिक्षकों को 03 सितंबर 2022 को होना होगा रायपुर में उपस्थित 👇
लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा जारी लिस्ट अनुसार 56 शिक्षक और शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए और 04 शिक्षक और शिक्षिकाओं का नाम राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार 2022 के लिए चयनित किया गया है। चयनित शिक्षक और शिक्षिकाओं को NCERT शंकर नगर रायपुर स्थित हॉस्टल में 03 सितंबर 2022 को शाम 4 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करना है। 04 सितंबर 2022 को प्रातः 11 बजे राजभवन के दरबार हॉल में सभी कार्यक्रमों की रिहर्सल किया जायेगा। 05 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के दिन राजभवन के दरबार हॉल में दोपहर 12.30 बजे शिक्षक सम्मान समारोह 2022 के कार्यक्रम में चयनित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को राजयपाल के हाथों सम्मानित किया जायेगा।
जिलावार राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 सम्मान के लिए चयनित सूची देखें 👇
1.सुश्री नंदनी प्रभा बाजपेयी -प्रधानपाठक(कांकेर )
2.श्री रामप्रसाद नेताम व्याख्याता (कांकेर )
3.श्री मनोजकुमार बांगड़े प्रिंसिपल )(नारायणपुर )
4.श्रीमती रंजीता नाग सहा.शि.एलबी (नारायणपुर )
5 श्रीमती पूर्णिमा सरोज व्याख्याता (जगदलपुर )
6.श्रीमती माधुरी कुशवाहा व्याख्याता (जगदलपुर )
7.श्रीमती टी.विजयलक्ष्मी व्याख्याता (दंतेवाड़ा )
8.श्री राकेशकुमार मिश्र व्याख्याता (दंतेवाड़ा )
9.श्रीमती मधु तिवारी -सहा.शिक्षक एलबी (कोंडागांव )
10.श्री राजेश पांडेय व्याख्याता (कोंडागांव )
11.श्री लम्बाडी धनंजय व्याख्याता (बीजापुर )
12.मोहनलाल निषाद व्याख्याता एलबी (बीजापुर )
13.श्री भूपेश्वर नाथ योगी व्याख्याता एलबी (बालोद )
14.श्री रघुनन्दन गंगबोईर व्याख्याता एलबी (बालोद )
15.श्री बसंतकुमार यादव व्याख्याता एलबी (राजनांदगांव )
16.श्रीमती इंदिरा चंद्रवंशी शिक्षक एलबी (राजनांदगांव )
17.श्रीमती प्रज्ञा सिंह शिक्षक (दुर्ग )
18.श्रीमती रश्मि नामदेव शिक्षक (दुर्ग )
19.श्री तुलसराम चंद्राकर व्याख्याता एलबी (कबीरधाम )
20.श्री मनहरण लाल तुर्कले व्याख्याता (कबीरधाम )
21.श्री टिकेश कुमार यादव व्याख्याता एलबी (बेमेतरा )
22.आनंदकुमार ताम्रकार शिक्षक एलबी (बेमेतरा )
23.भोजराज प्रधान सहायक शि.(महासमुंद)
24.खेमराज साहू उ.व.शि.एलबी (महासमुंद)
25.कमलकिशोर ताम्रकार शिक्षक(गरियाबंद )
26.भागचंद चतुर्वेदी सहा.शि.एलबी (गरियाबंद )
27.डॉ मीना शर्मा व्याख्याता (रायपुर )
28.सुनील नायक व्याख्याता (रायपुर )
29.श्रीमती मंजूषा साहू व्याख्याता (धमतरी )
30.छगनलाल साहू सहा.शिक्षक एलबी (धमतरी )
31.महेत्तरलाल देवांगन सहा.शि.एलबी (बलौदाबाजार )
32.श्री जांतीलाल कुर्रे प्र.पा.(बलौदाबाजार )
33.कुंजकिशोर व्याख्याता एलबी (जांजगीर -चांपा )
34.श्रीमती अर्चना शर्मा सहा.शि.एलबी (जांजगीर -चांपा )
35.श्रीमती स्वाती पाण्डेय शिक्षक एलबी (मुंगेली )
36.श्री भरतलाल साहू सहा.शि.एलबी (मुंगेली )
37.आशीष रगारी प्र.पा.(रायगढ़ )
38.श्रीमती रश्मि वर्मा व्याख्याता (रायगढ़ )
39.श्रीमती ज्योति पांडेय सहा.शि.एलबी (बिलासपुर )
40.बलदाऊ सिंह कश्यप सहा.शि.एलबी (बिलासपुर )
41.जगदीश आदिले सहा.शि.एलबी (गो-पे-मा )
42.गोपालदास गुप्ता प्राचार्य (गो-पे-मा )
43.नोहर चंद्रा सहा.शि.एलबी (कोरबा )
44.वीरभद्र सिंह पैकरा प्राचार्य (कोरबा )
45.श्रीमती प्रतिभा यादव शि.एलबी (सक्ती )
46.पुष्पेंद्र कुमार कश्यप सहा.शि.एलबी (सक्ती )
47.सुभाषचंद्र वर्मा व्याख्याता (जशपुर )
48.डमरूधर स्वर्णकार व्या।एलबी (जशपुर )
49.चेतनारायण कश्यप व्या।एलबी (कोरिया )
50.श्रीमती वीरांगना श्रीवास्तव शि.एलबी(कोरिया )
51.श्रीमती मीना राजवाड़े सहा.शि.एलबी (सूरजपुर )
52.श्री मेराजुद्दीन खान प्र.पा. (सूरजपुर )
53.श्रीमती अनिता तिवारी शिक्षक एलबी (सरगुजा )
54.श्रीमती दीपलता देशमुख व्याख्याता (सरगुजा )
55.अरविंदकुमार गुप्ता व्या।एलबी (बलरामपुर )
56.यूधन प्रसाद जायसवाल व्याख्याता एलबी (बलरामपुर )
वॉट्सअप ग्रुप ज्वाइन करें 👇
👉छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आनलाईन आवेदन शुरू ,व्यापम ने जारी किया नोटिफिकेशन
राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 सूची यहाँ देखें 👇
0 Comments