2 सितंबर तक हड़ताल से वापस आने वाले कर्मचारियों की नहीं कटेगी हड़ताल अवधि की सैलरी ,GAD ने आदेश किया जारी

 2 सितंबर तक हड़ताल से वापस आने वाले कर्मचारियों की नहीं कटेगी हड़ताल अवधि की सैलरी ,GAD ने आदेश किया जारी 

cgshiksha.in रायपुर -छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन का केंद्र के समान देय तिथि से DA और सातवें वेतनमान के आधार पर HRAकी मांग को लेकर 22 सितम्बर से जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन आज नौवें दिन भी जारी रहा। वहीं छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है कि जो हड़ताली कर्मचारी 01 या 02 सितंबर तक हड़ताल से वापस काम पर लौटते हैं ,उनकी हड़ताल अवधि को अवकाश स्वीकृत कर पूरी वेतन दी जाएगी।



 आज सुबह से इस बात का कयास लगाया जा रहा था कि सरकार आंदोलनरत कर्मचारियों को हड़ताल से वापस आकर 02 सितंबर तक ड्यूटी ज्वायनिंग करने पर हड़ताल अवधि का सैलरी भुगतान करने का आदेश जारी कर सकता है और अंततः छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आज 30 सितंबर को दोपहर को कर्मचारियों की ज्वायनिंग और हड़ताल अवधि की अवकाश स्वीकृति कर सैलरी भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है। 

👉छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने सातवें वेतनमान पर गृहभाड़ा HRA भत्ता देने आदेश किया जारी 

कर्मचारी संगठनों ने आदेश को हड़ताल तोड़ने का बताया साजिश 👇 


आज कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन का नौवां दिन था।  छत्तीसगढ़ राज्य का परंपरागत तीजा त्यौहार होने के बावजूद हड़ताल पंडाल में कर्मचारियों की भारी संख्या में उपस्थिति देखी गयी। वहीँ महिला कर्मचारियों ने उपवास होने के बावजूद भी धरना पंडाल में उपस्थिति दर्ज कराई। कर्मचारियों को सोशल मिडिया के माध्यम से GAD आदेश का पता चला तो मंच से ही कर्मचारी नेताओं ने इस आदेश को हड़ताल को कमजोर करने का साजिश बताया।कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार हमारी जायज मांगों पर निर्णय लेने की बजाय हमारी एकता से घबराकर आंदोलन को तोड़ने की साजिश रच रही है।


 कल GAD ने हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले कर्मचारियों की पांच दिवसीय हड़ताल का वेतन जारी करने का आदेश जारी किया था और आज हड़ताली कर्मचारियों को हड़ताल से वापस लौटने पर हड़ताल अवधि को अवकाश स्वीकृत कर वेतन भुगतान करने का आदेश जारी करना हड़ताल को कमजोर करने का साजिश है ,लेकिन कर्मचारी फेडरेशन सरकार के इस मंसूबे को पूरा होने नहीं देगी बल्कि अब दूनी उत्साह और जोश के साथ आंदोलन को और मजबूती प्रदान किया जायेगा।कर्मचारी नेताओं ने कहा है कि हम अपनी मांगों के बिलकुल करीब है ,हम सरकार की किसी भी प्रकार के आदेश से डरने ,घबराने या विचलित होने वाले नहीं है।सरकार की कार्यवाही हमारी आंदोलन की सफलता को बयां कर रही है। अब हमारी मांगें बहुत जल्द पूरी होगी। 

👉छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी 

वॉट्सअप ग्रुप ज्वाइन करें 👇

cg shiksha whatsapp group E

Join our Telegram Group   

GAD का आदेश देखें 👇  





Post a Comment

0 Comments