मुख्यमंत्री का अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बयान ,कर्मचारी हठधर्मिता छोड़ वापस काम पर लौटे तभी होगी बातचीत

 मुख्यमंत्री का अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बयान ,कर्मचारी हठधर्मिता छोड़ वापस काम पर लौटे तभी होगी बातचीत

cgshiksha.in रायपुर -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचलप्रदेश के दौरे से वापस राजधानी रायपुर पहुँच गए हैं। राजधानी पहुंचने के बाद हड़ताली कर्मचारियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हड़ताली कर्मचारियों को काम पर वापस लौटना चाहिए। कर्मचारी और कितना दिन हड़ताल करेंगे। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को हठधर्मिता छोड़कर काम पर लौटने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी मुझसे मिलकर गए और फिर हड़ताल पर चले गए। अब कर्मचारी हड़ताल से वापस आयें ,मैं कर्मचारियों से फिर मिल लूंगा। 



फेडरेशन का 22 अगस्त से जारी है अनिश्चितकालीन हड़ताल 


छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश के लगभग 104 मान्यता और गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के द्वारा केंद्र के समान देय तिथि से लंबित मंहगाई भत्ता और सातवां वेतनमान के आधार पर HRA की दो सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन के चौथे चरण में 22 अगस्त 2022 से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों के हड़ताल से प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में अघोषित छुट्टी सा माहौल देखने को मिल रहा है। आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

👉2 सितंबर तक हड़ताल से वापस आने वाले कर्मचारियों की नहीं कटेगी हड़ताल अवधि की सैलरी ,GAD ने आदेश किया जारी 

हड़ताली कर्मचारियों को टवीट कर काम पर लौटने की मुख्यमंत्री ने की अपील 


प्रदेश के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण प्रदेश के आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ,वही प्रदेश को वित्तीय नुकसान भी हो रही है।कर्मचारियों के हड़ताल के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हड़ताली कर्मचारियों को टवीट कर काम पर वापस लौटने की अपील किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने टविटर हैंडल के माध्यम से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे अधिकारी -कर्मचारियों से अपील की है कि हड़ताल के कारण आम जनता की आवश्यकता से जुड़े काम रुकने से प्रदेश की जनता को असुविधा हो रही है अतः आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। हमारी सरकार कर्मचारियों के हित के लिए सदैव तत्पर है ,पुरानी पेंशन योजना लागू करना उसका एक उदहारण है। प्रदेश की वित्तीय संशाधनों को देखते हुए हमारी सरकार कर्मचारी हित में निर्णय लेते आ रहे हैं और आगे भी निर्णय लेंगे। 

👉छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने सातवें वेतनमान पर गृहभाड़ा HRA भत्ता देने आदेश किया जारी 

मुख्यमंत्री की अपील पर फेडरेशन संयोजक कमल वर्मा ने दिया बयान 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हड़ताल से वापस आने की अपील पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा का बड़ा बयान आया है। कमल वर्मा ने कहा है कि हम मान रहे हैं कि कर्मचारियों के हड़ताल में रहने के कारण प्रदेश की जनता को परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री की पहल और अपील पर फेडरेशन जरूर विचार करेंगे। फेडरेशन कर्मचारी नेताओं की बैठक 01 सितंबर को बुलाई गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री की अपील पर विचार किया जायेगा। कर्मचारी नेताओं को बैठक में मुख्यमंत्री के अपील से अवगत कराया जायेगा। हम भी गतिरोध नहीं चाहते हैं बल्कि समाधान चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी हित में आगे कदम उठाने की बात  कही है।अतः हम मुख्यमंत्री की अपील पर जरूर विचार कर बैठक में निर्णय लेकर बहुत जल्द ही समस्या और गतिरोध को दूर करने की कोशिश करेंगे। 

👉छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी 

मुख्यमंत्री ने हड़ताली कर्मचारियों से हठधर्मिता छोड़ काम पर लौटने का किया अपील 


मुख्यमंत्री ने हिमाचलप्रदेश से वापस आने पर हड़ताल के सम्बन्ध में पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में कहा है कि अधिकारी -कर्मचारी और कितने दिन हड़ताल करेंगे ,कर्मचारी हठधर्मिता छोड़कर काम पर लौटें। मेरे से मिलने गए और फिर हड़ताल किये। पहले मिले तो हम बोले 6 फीसदी मंहगाई भत्ता देंगे तो वो लोग काम पर लौट गए। दूसरा कर्मचारी ग्रुप आया तो बोले काम पर लौटो ,पर मेरे से मिलने के बाद हड़ताल में चले गए। तो काम पर लौटो ,तो मिल लूंगा ,मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन ,कर्मचारी काम पर पहले लौटें। जो कर्मचारी काम पर लौट जायेंगे उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी ,लेकिन जो कर्मचारी हड़ताल से नहीं लौटेंगे ,उन कर्मचारियों के खिलाफ सर्विस ब्रेक की भी कार्यवाही होगी और वेतन भी कटेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिये हड़ताल से वापस आने की अपील अधिकारी -कर्मचारियों से की थी। 

👉 फेडरेशन प्रतिनिधिमंडल की मुख्य सचिव से वार्ता हुई खत्म ,एक-दो दिन में समस्याओं का हल निकलने की संभावना 

01 या 02 सितंबर को ज्वाइनिंग करने वाले कर्मचारियों की सैलरी न काटने का आदेश हुआ है जारी 


उधर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि जो कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन में शामिल नहीं है और 25 से 29 जुलाई तक हड़ताल में थे उनकी हड़ताल अवधि को अवकाश स्वीकृत करते हुए सैलरी भुगतान की जाएगी ,साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि जो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और 01 या 02 सितंबर तक काम पर वापस लौट जाते हैं तो उनकी भी सैलरी नहीं काटी जाएगी बल्कि हड़ताल अवधि को अवकाश स्वीकृत कर पूरी वेतन दी जाएगी। और जो कर्मचारी 02 सितंबर तक काम पर नहीं लौटेंगे ,उनका ब्रेक इन सर्विस के तहत कार्यवाही की जाएगी। 

👉छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आनलाईन आवेदन शुरू ,व्यापम ने जारी किया नोटिफिकेशन 

हड़ताल पर निर्णय लेने आज कर्मचारी नेताओं की होगी बड़ी बैठक


आज राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ अधिकारी -कर्मचारी फेडरेशन के कर्मचारी संगठनों के प्रमुख नेताओं की बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में संगठन नेताओं द्वारा हड़ताल को जारी रखने या स्थगित करने की रणनीति बनायीं जाएगी। मुख्यमंत्री की हड़ताल से वापस काम पर लौटने की अपील पर मंथन होगी। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा है किहम मान रहे हैं कि कर्मचारियों के हड़ताल में रहने के कारण प्रदेश की जनता को परेशानी हो रही है।


 मुख्यमंत्री की पहल और अपील पर फेडरेशन कर्मचारी नेताओं की 01 सितंबर 2022 को राजधानी रायपुर में होने वाली बैठक में जरूर विचार करेंगे। फेडरेशन कर्मचारी नेताओं की बैठक 01 सितंबर को बुलाई गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री की अपील पर विचार किया जायेगा। कर्मचारी नेताओं को बैठक में मुख्यमंत्री के अपील से अवगत कराया जायेगा। हम भी गतिरोध नहीं चाहते हैं बल्कि समाधान चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी हित में आगे कदम उठाने की बात  कही है।अतः हम मुख्यमंत्री की अपील पर जरूर विचार कर बैठक में निर्णय लेकर बहुत जल्द ही समस्या और गतिरोध को दूर करने की कोशिश करेंगे।   

वॉट्सअप ग्रुप ज्वाइन करें 👇

cg shiksha whatsapp group E

Join our Telegram Group   

👉 6 %मंहगाई भत्ता बढ़ने से 28 %DA के साथ वेतन गणना चार्ट देखें 

GAD द्वारा वेतन कटौती संबंधी जारी आदेश देखें 




  

Post a Comment

0 Comments