कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगा जारी ,फेडरेशन के संगठन नेताओं की बैठक में लिया गया निर्णय

 कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगा जारी ,फेडरेशन के संगठन नेताओं की बैठक में लिया गया निर्णय 

cgshiksha.in रायपुर -कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन आंदोलन को लेकर दिनभर चल रहे तमाम कयासों पर विराम लग गया है। फेडरेशन की 22 अगस्त से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल आगे भी जारी रहेगा। कल मुख्यमंत्री की अपील और फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री के अपील पर दी गयी प्रतिक्रिया से यह संभावना लग रहा था कि 34 %देय तिथि से DA और सातवें वेतनमान पर HRA की मांग को लेकर प्रदेश के 100 से अधिक कर्मचारी संगठनों द्वारा फेडरेशन के बैनर तले 22 अगस्त से शुरू हुई अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त हो जाएगी लेकिन हड़ताल की समीक्षा को लेकर फेडरेशन द्वारा हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की राजधानी में हुई चार घंटे की मैराथन बैठक में संगठन नेताओं द्वारा मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया है। 

बैठक में हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया 

केंद्र के समान देय तिथि से मंहगाई भत्ता और सातवा वेतनमान के आधार पर पर गृहभाड़ा भत्ता की मांग को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को अधिकारी -कर्मचारियों ने जारी रखने का फैसला लिया है। आज राजधानी रायपुर में हुई फेडरेशन की बैठक में पहले सभी जिला संयोजकों का पक्ष लिया गया।सभी जिला संयोजकों का पक्ष लिए जाने के बाद प्रांतीय संयोजक ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। बैठक हाल तालियों की आवाज से गूंज उठी। 

👉मुख्यमंत्री का अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बयान ,कर्मचारी हठधर्मिता छोड़ वापस काम पर लौटे तभी होगी बातचीत

हड़ताली कर्मचारियों को टवीट कर काम पर लौटने की मुख्यमंत्री ने की अपील 


प्रदेश के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण प्रदेश के आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ,वही प्रदेश को वित्तीय नुकसान भी हो रही है।कर्मचारियों के हड़ताल के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हड़ताली कर्मचारियों को टवीट कर काम पर वापस लौटने का अपील किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने टविटर हैंडल के माध्यम से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे अधिकारी -कर्मचारियों से अपील की है कि हड़ताल के कारण आम जनता की आवश्यकता से जुड़े काम रुकने से प्रदेश की जनता को असुविधा हो रही है अतः आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। हमारी सरकार कर्मचारियों के हित के लिए सदैव तत्पर है ,पुरानी पेंशन योजना लागू करना उसका एक उदहारण है। प्रदेश की वित्तीय संशाधनों को देखते हुए हमारी सरकार कर्मचारी हित में निर्णय लेते आ रहे हैं और आगे भी निर्णय लेंगे। 

👉2 सितंबर तक हड़ताल से वापस आने वाले कर्मचारियों की नहीं कटेगी हड़ताल अवधि की सैलरी ,GAD ने आदेश किया जारी  

मुख्यमंत्री की अपील पर फेडरेशन संयोजक कमल वर्मा ने दिया था कल ये बयान 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हड़ताल से वापस आने की अपील पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा का बड़ा बयान आया है। कमल वर्मा ने कहा है कि हम मान रहे हैं कि कर्मचारियों के हड़ताल में रहने के कारण प्रदेश की जनता को परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री की पहल और अपील पर फेडरेशन जरूर विचार करेंगे। फेडरेशन कर्मचारी नेताओं की बैठक 01 सितंबर को बुलाई गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री की अपील पर विचार किया जायेगा। कर्मचारी नेताओं को बैठक में मुख्यमंत्री के अपील से अवगत कराया जायेगा। हम भी गतिरोध नहीं चाहते हैं बल्कि समाधान चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी हित में आगे कदम उठाने की बात  कही है।अतः हम मुख्यमंत्री की अपील पर जरूर विचार कर बैठक में निर्णय लेकर बहुत जल्द ही समस्या और गतिरोध को दूर करने की कोशिश करेंगे। 

👉छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने सातवें वेतनमान पर गृहभाड़ा HRA भत्ता देने आदेश किया जारी 

मुख्यमंत्री ने हड़ताली कर्मचारियों से हठधर्मिता छोड़ काम पर लौटने का किया था अपील 


मुख्यमंत्री ने हिमाचलप्रदेश से वापस आने पर हड़ताल के सम्बन्ध में पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में कहा है कि अधिकारी -कर्मचारी और कितने दिन हड़ताल करेंगे ,कर्मचारी हठधर्मिता छोड़कर काम पर लौटें। मेरे से मिलने गए और फिर हड़ताल किये। पहले मिले तो हम बोले 6 फीसदी मंहगाई भत्ता देंगे तो वो लोग काम पर लौट गए। दूसरा कर्मचारी ग्रुप आया तो बोले काम पर लौटो ,पर मेरे से मिलने के बाद हड़ताल में चले गए। तो काम पर लौटो ,तो मिल लूंगा ,मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन ,कर्मचारी काम पर पहले लौटें। जो कर्मचारी काम पर लौट जायेंगे उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी ,लेकिन जो कर्मचारी हड़ताल से नहीं लौटेंगे ,उन कर्मचारियों के खिलाफ सर्विस ब्रेक की भी कार्यवाही होगी और वेतन भी कटेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिये हड़ताल से वापस आने की अपील अधिकारी -कर्मचारियों से की थी। 

👉छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी 

01 या 02 सितंबर को ज्वाइनिंग करने वाले कर्मचारियों की सैलरी न काटने का आदेश हुआ है जारी 


उधर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि जो कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन में शामिल नहीं है और 25 से 29 जुलाई तक हड़ताल में थे उनकी हड़ताल अवधि को अवकाश स्वीकृत करते हुए सैलरी भुगतान की जाएगी ,साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि जो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और 01 या 02 सितंबर तक काम पर वापस लौट जाते हैं तो उनकी भी सैलरी नहीं काटी जाएगी बल्कि हड़ताल अवधि को अवकाश स्वीकृत कर पूरी वेतन दी जाएगी। और जो कर्मचारी 02 सितंबर तक काम पर नहीं लौटेंगे ,उनका ब्रेक इन सर्विस के तहत कार्यवाही की जाएगी।

वॉट्सअप ग्रुप ज्वाइन करें 👇

cg shiksha whatsapp group E

Join our Telegram Group   

👉 6 %मंहगाई भत्ता बढ़ने से 28 %DA के साथ वेतन गणना चार्ट देखें 

👉छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आनलाईन आवेदन शुरू ,व्यापम ने जारी किया नोटिफिकेशन 

Post a Comment

0 Comments