छत्तीसगढ़ धान खरीदी किसान भुगतान ऑनलाइन चेक भुगतान हुआ शुरू ,धान खरीदी चेक भुगतान ऐसे देखें

 छत्तीसगढ़ धान खरीदी किसान भुगतान ऑनलाइन चेक भुगतान हुआ शुरू ,धान खरीदी चेक भुगतान ऐसे देखें 

cgshiksha.in न्यूज -छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस वर्ष उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य 01 नवंबर 2022 से शुरू कर दिया गया है।इस वर्ष सरकार ने उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया है।  धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होते ही सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए टोकन संबंधी कार्य को भी ऑनलाइन कर दिया। इसके लिए सरकार ने टोकन के लिए -Tokan tunhar hath app लांच कियाहै। जिसके माध्यम से किसान घर बैठे अपने मोबाइल में Tokan tunhar hath app के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे हैं और अपनी धान की बिक्री धान उपार्जन केंद्रों में कर रहे हैं। वही सरकार ने किसानों की खरीदी किये गए धान की भुगतान राशि को आनलाइन चेक के माध्यम से देना प्रारंभ कर दिया है। 



आज की आर्टिकल में धान खरीदी 2022 की ऑनलाइन चेक के माध्यम से किसानों की धान खरीदी भुगतान प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं। आज के आर्टिकल हम जिन किसानों ने अपनी धान खरीदी केंद्रों में बिक्री कर चुके हैं और अपनी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए जानकारी बताना चाह रहे हैं कि सरकार ने इस बार ऑनलाइन चेक जारी करना शुरु कर दिया है। तो किसान अपना नाम ऑनलाइन चेक लिस्ट में कैसे करें। तो आइए आर्टिकल में नीचे किसान भुगतान ऑनलाइन चेक लिस्ट में नाम देखने की सारी प्रक्रिया को स्टेपवार आसान शब्दों में बताते हैं।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 189 पदों के लिए नोटिफिकेशन किया जारी 

धान खरीदी राशि भुगतान सूची ऐसे देखें 👇

 

यदि किसान अपनी धान की बिक्री छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित धान खरीदी उपार्जन केंद्रों में किये हैं तो छत्तीसगढ़ सरकार आपको आपके बिक्री किये गए धान के समर्थन मूल्य के साथ -साथ बोनस की राशि भी देगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे सभी उपार्जन/धान खरीदी केंद्रों में अपने उपार्जन केंद्रों के अंतर्गत धान विक्रय के लिए पात्र किसानों की सूचि आनलाइन जारी किया गया है। धान खरीदी राशि भुगतान किसान सूची ऐसे देखें -


स्टेप 1.सबसे पहले उपार्जन केंद्रों में धान बिक्री धान विक्रय करने वाले किसान अपने मोबाइल के डाटा ओपन करने के बाद गूगल में जाकर सर्चबार में छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट    Khadya.cg.nic.in टाईप कर सर्च करें। फिर स्क्रीनशॉट में दिखाए अनुसार पेज ओपन होगी। 


स्टेप 2.अब स्क्रीनशॉट में दिखाए गए अनुसार जन भागीदारी ऑपशन को क्लिक करना है।फिर एक नया पेज ओपन होगी। 



स्टेप 3.अब इस नए पेज में नीचे स्क्रीनशॉट में लाल तीर निशान में दिखाए अनुसार 2022-23 की धान खरीदी की जानकारी को क्लिक करना है। क्लिक करने पर एक नया पेज फिर ओपन होगी। 


स्टेप 4.इस ओपन हुए नए पेज में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी तैतीस जिलों की जानकारी दिखाई दे रही है।जिसमे क्र /जिले का नाम /कुल भुगतान /ऋण वसूली की राशि /शुद्ध भुगतान /धान मोटा /धान पतला /धान सरना /कुल धान की जानकारी दी गई होगी।आप जिस जिले के निवासी है। उस जिले के नाम को क्लिक करना है। 



स्टेप 5.जिले के नाम को क्लिक करते ही जिले के सभी धान खरीदी /उपार्जन केंद्रों की जानकारी ओपन हो जायेगा।जैसे स्क्रीनशॉट में सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के नाम को क्लिक करने पर उस जिले के तमाम उपार्जन केंद्रों की सूची सहित क्र /समिति /उपार्जन केंद्र का नाम /कुल भुगतान /ऋण वसूली की राशि /शुद्ध भुगतान /धान मोटा /धान पतला /धान सरना /कुल धान की जानकारी दी गई होगी। जिसमें आप अपने समिति /उपार्जन केंद्र के नाम को क्लिक करेंगे। जैसे स्क्रीनशॉट में टुंडरी समिति को क्लिक किया गया है। 



स्टेप 6.आप अपने धान खरीदी समिति /उपार्जन केंद्र के नाम को क्लिक करेंगे तो स्क्रीन पर समिति /उपार्जन केंद्र केअंतर्गत धान विक्रय के लिए रजिस्टर सभी किसानों की धान खरीदी सूची दिखाई देगा। जिसमे क्र /किसान का क्रमांक /किसान का नाम /पिता /पति का नाम /खरीदी दिनांक /कुल भुगतान /धान मोटा /धान पतला /धान सरना /कुल धान की जानकारी दी गई होगी।


स्क्रीन शॉट में दिखाई दे रहे अनुसार जिन किसानों के नाम सहित पूरी जानकारी हरा रंग (Green )दिखाई दे रहा है उन सभी किसानों को उनके बिक्री किये गए धान की भुगतान राशि का ऑनलाइन चेक बनाया जा चुका है ,वही जिन किसानों के नाम सहित पूरी जानकारी लाल रंग (Red)दिखाई दे रहा है उन सभी किसानों को उनके बिक्री किये गए धान की भुगतान राशि का ऑनलाइन चेक अभी नहीं बनाया गया है।  

👉पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त )विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whattsapp group-C 

Join our Telegram Group 

Post a Comment

0 Comments