शासकीय कर्मचारी cgekoshlite App डाउनलोड कर GPF/CPF/NPS/वेतन स्लिप ऐसे देखें

 शासकीय कर्मचारी cgekoshlite App डाउनलोड कर GPF/CPF/NPS/वेतन स्लिप ऐसे देखें   

cgshiksha.in -छत्तीसगढ़ शासन संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार  किया है। छत्तीसगढ़ शासन संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन विभाग ने इस मोबाइल ऐप का  नाम cgekoshlite app रखा गया है।इस ekoshlite app को को अपडेट किया गया है। अब इस cgekoshlite app को Download कर सरकारी कर्मचारी अपना GPF Account /NPS Account/CPF Account/Pay slip चेक कर सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम शासकीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही उपयोगी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। यदि आप भी शासकीय कर्मचारी या अधिकारी हो तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और अपने शासकीय कर्मचारी /अधिकारी साथियों को जरूर फॉरवर्ड करें।

 


हैलो फ्रेंड्स ,cgshiksha.in वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है। आज के आर्टिकल में एक नयी बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं। जिससे निश्चित ही शासकीय कर्मचारियों /अधिकारियों को महत्वपूर्ण और आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल में cgekoshlite App Download करके GPF Account /NPS Account/CPF Account/Pay slip कैसे देखें ?इसकी सम्पूर्ण जानकारी चरणबद्ध तरीके से बताया गया है। इसके साथ ही आर्टिकल में cgekoshlite App कैसे डाउनलोड करना है -इसके बारे में आपको आसान तरीका बताया गया है। 

 👉शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए शासकीय स्कूलों को जारी अनुदान राशियों का उपयोगिता प्रमाण पत्र देना होगा 23 फरवरी 2023 तक 

आइये जानते हैं कि cgekoshlite App क्या है ?👇


त्तीसगढ़ शासन संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार  किया है।इस cgekoshlite App में शासकीय कर्मचारियों /अधिकारियों की सम्पूर्ण जानकारी अपलोड किया गया है।अब इस cgekoshlite app को Download कर सरकारी कर्मचारी अपना GPF Account /NPS Account/CPF Account/Pay slip और अन्य महत्वपूर्ण डाटा जानकारी आसानी से चेक कर सकते हैं।  

👉सहायक शिक्षक एलबी से प्राथमिक शाला प्रधानपाठक पद पर प्रमोशन वेतन निर्धारण 33 %DA पर देखें 

cgekoshlite App कैसे डाउनलोड करें 👇


सबसे पहले आप अपने एन्ड्राइड मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर में जाकर सर्च बार में ekoshlite app टाइप कर उसे सर्च कर लेना है। अब मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ekoshlite app को टैप करके Install करना है। यदि आपके एन्ड्राइड मोबाइल में यह ऐप पहले से Install है तो उसे अपडेट कर लेना होगा। अब आप अपने एन्ड्राइड मोबाइल को ओपन करना है ,ओपन करने पर मोबाइल स्क्रीन में चार प्रकार की विकल्प वेंडर कार्नर ,ई चालान कार्नर ,पेंशनर कार्नर और कर्मचारी मित्र दिखाई देगा ,जिसमें से आपको कर्मचारी मित्र पर टैप करना है। 

5 फीसदी मंहगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी पर वेतन गणना चार्ट देखें ,कितना वेतन में  होगी बढ़ोत्तरी 

ekoshlite App में लॉगिन कैसे करना है 👇


अब कर्मचारियों को ऐप में लॉगिन करने के लिए अपना कर्मचारी कोड और पासवर्ड भरना है।कर्मचारी कोड और पासवर्ड भरकर लॉगिन करना है। यदि आप पासवर्ड भूल गए हैं ,तो पासवर्ड जानने के लिए पासवर्ड भूल गए को टैप करना है। 

यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं या नहीं पता है तो चलिए हम आपको पासवर्ड क्या होगा ,इसके बारे में बताते हैं। ekoshlite App में लॉगिन करने के लिए सभी कर्मचारियों का पासवर्ड कर्मचारी कोड और कर्मचारी का जन्मतिथि ही पासवर्ड होता है। यदि किसी कर्मचारी का कर्मचारी कोड 21200170019 और जन्मतिथि 21-05-1987 है तो उस कर्मचारी का पासवर्ड - 21200170019210587 है। इस प्रकार कोई भी कर्मचारी अपने कर्मचारी कोड और जन्मतिथि के आधार पर अपना पासवर्ड बना सकते हैं और ऐप में लॉगिन हो सकते हैं। कर्मचारी मित्र कार्नर में जाने पर आपके मोबाइल स्क्रीन में नीचे दिखाए गए स्क्रीन शॉट की तरह कर्मचारी मित्र कार्नर का पेज खुल जायेगा जिसमें छः विकल्प दिखाई देने लगेगा -

1.जीपीएफ योगदान 

2.सीपीएफ योगदान 

3.पे स्लिप

4.जीपीएफ अग्रिम 

5.मेडिकल बिल 

6.त्यौहार बिल 

👉सहायक शिक्षक से शिक्षक एलबी, प्राथमिक प्रधानपाठक तथा शिक्षक एलबी से मिडिल स्कूल प्रधानपाठक पदों पर पदोन्नति पश्चात् वेतन निर्धारण जाने  

GPF/CPF/NPS और Pay Slipऐसे देखें 👇 


 ekoshlite App में लॉगिन करने पर कर्मचारी मित्र का पेज ओपन होगी। इस कर्मचारी मित्र पेज में जीपीएफ योगदान ,सीपीएफ योगदान ,पे स्लिप,जीपीएफ अग्रिम ,मेडिकल बिल और त्यौहार बिल का विकल्प स्क्रीन में दिखाई देगा। यहाँ से आप क्रम से अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प को टच करके अपनी जानकारी GPF/CPF/NPS और Pay Slip देख सकते हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप ज्वाइनिंग करें 👇

cg shiksha whatsapp group E

Join our Telegram Group   

अपना GPF Account राशि देखें 👇


यदि शासकीय कर्मचारी GPF की पात्रता रखते हैं तो यहाँ से अपनी GPF Account राशि  जानकारी चेक कर सकते हैं। GPF Account राशि  जानकारी चेक करने के लिए कर्मचारी ऊपर दिए गए जानकारी अनुसार ekoshlite App में लॉगिन करके कर्मचारी मित्र वाले कार्नर वाले पेज में जीपीएफ योगदान वाले विकल्प को टच कर सकते हैं।जीपीएफ योगदान वाले विकल्प को टच करने पर कर्मचारी का कर्मचारी कोड दिखाई देगा। इसके नीचे वित्तीय वर्ष चुनने का विकल्प दिखेगा। इसमें टच करने पर वित्तीय वर्ष 2012-13 से 2022-23 की सूची ओपन होगा। 

यहाँ आपको जिस भी वित्तीय वर्ष की GPF चेक करना है ,उसका चयन करना है। Example के रूप में यदि आप वित्तीय वर्ष 2019-20 की अपना GPF Account राशि देखना है तो आपको 2019-20 का चयन करना है।वित्तीय वर्षका चयन करने के बाद आपको सर्च करें के ऑप्शन पर टैप करना है। टाइप करने पर आपके द्वारा चयन किये गए विकल्प वित्तीय वर्ष 2019-20 की जीपीएफ जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी। इसी प्रकार से आप अन्य दूसरे वित्तीय वर्ष की GPF  जानकारी भी देख सकते हैं। 

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 वी और 9 वी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू 

  अपना CPF  Account राशि देखें 👇


 यदि शासकीय कर्मचारी CPF की पात्रता रखते हैं तो यहाँ से अपनी CPF Account राशि  जानकारी चेक कर सकते हैं। CPF Account राशि  जानकारी चेक करने के लिए कर्मचारी ऊपर दिए गए जानकारी अनुसार ekoshlite App में लॉगिन करके कर्मचारी मित्र वाले कार्नर वाले पेज में दूसरे विकल्प सीपीएफ योगदान वाले विकल्प को टच कर सकते हैं।सीपीएफ योगदान वाले विकल्प को टच करने पर कर्मचारी का कर्मचारी कोड दिखाई देगा। इसके नीचे वित्तीय वर्ष चुनने का विकल्प दिखेगा। इसमें वित्तीय वर्ष चयन करके सर्च करें को टैप करना होगा। सर्च करने पर उस वित्तीय वर्ष की CPF राशि स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। जिसे आप स्क्रीन शॉट भी ले सकते हैं। 

इसी प्रकार कर्मचारी अन्य वित्तीय वर्ष का चयन करके अपना CPF राशि की जानकारी देख सकते हैं।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET  Exam 2022 के लिए अधिसूचना हुआ जारी   

कर्मचारी अपना पे स्लिप ऐसे देखें 👇


छत्तीसगढ़ शासन संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन विभाग द्वारा तैयार किये गए मोबाइल ऐप  ekoshlite app की सहायता से शासकीय कर्मचारी बहुत आसानी से अपना मासिक पे-स्लिप देख सकते हैं। कर्मचारी अपना पे स्लिप देखने के लिए सबसे पहले ekoshlite app पर लॉगिन करें और ऊपर बताये गए अनुसार कर्मचारी कार्नर वाले पेज के तीसरे ऑप्शन विकल्प पे स्लिप को टच करें। 

टच करने पर मोबाइल स्क्रीन में एक नया पेज ओपन होगा। इस नए पेज में कर्मचारी का कर्मचारी कोड दिखाई देने लगेगा। इसमें कर्मचारी को माह और वर्ष का चयन करके सर्च करें को टच करना है। जैसे ही सर्च करें को टच करेंगे तो आपके द्वारा चयन किये गए माह का पे स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। इसी प्रोसेस से आप अन्य माह का पे स्लिपदेख सकते हैं। 

जीपीएफ अग्रिम जानकारी -


यदि कोई शासकीय कर्मचारी जीपीएफ अग्रिम लिया है तो उसे भी कर्मचारी ekoshlite app के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए ऊपर बताये गए जानकारी अनुसार कर्मचारी मित्र कार्नर पेज के चौथे ऑप्शन विकल्प जीपीएफ अग्रिम को टैप करना है। फिर माह और वर्ष का चयन करने के बाद सर्च करें को टैप करना होगा। टैप करते ही अग्रिम GPF राशि स्क्रीन में दिखाई देगी। 

मेडिकल बिल जानकारी -


कर्मचारी ekoshlite app के माध्यम से कर्मचारी अपना मेडिकल बिल संबंधी जानकारी भी आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए ऊपर बताये गए जानकारी अनुसार कर्मचारी मित्र कार्नर पेज के पांचवें ऑप्शन विकल्प मेडिकल बिल का चयन कर देख सकते हैं। 

त्यौहार बिल जानकारी -


कोई भी शासकीय कर्मचारी त्यौहार बिल का उपयोग किया है तो कर्मचारी ekoshlite app के माध्यम से कर्मचारी अपना त्यौहार बिल संबंधी जानकारी भी आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए ऊपर बताये गए जानकारी अनुसार कर्मचारी मित्र कार्नर पेज के छठवें ऑप्शन विकल्प त्यौहार बिल का चयन कर देख सकते हैं।

 केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET  Exam 2022 के लिए अधिसूचना हुआ जारी  

 

Post a Comment

0 Comments