हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2023 की समय सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी

 हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2023 की समय सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी  

cgshiksha.inन्यूज रायपुर -छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्रदेश की हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2023 की समय सारणी घोषित कर दिया गया है। सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी समय -सारणी अनुसार शिक्षा सत्र 2022-23 की कक्षा दसवीं बोर्ड मुख्य परीक्षा इस बार 02 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 24 मार्च 2023 को और बारहवीं बोर्ड मुख्य परीक्षा इस बार 01 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 31 मार्च 2023 को सम्पन्न होगी। साथ ही शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा प्रथम वर्ष का आयोजन 01 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 13 मार्च 2023 तक और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा द्वितीय वर्ष का आयोजन 02  मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 13 मार्च 2023 तक आयोजित किया जायेगा। 



छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टाइम -टेबल डाउनलोड करें 👇


कार्यालय सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टाइम -टेबल अनुसार हाईस्कूल सर्टिफिकेट नियमित /स्वाध्यायी /तृतीय अवसर मुख्य परीक्षा ,हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट नियमित /स्वाध्यायी /तृतीय अवसर  मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का वार्षिक परीक्षा आयोजन प्रातः 09 बजे से दोपहर 12.15 बजे किया जायेगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के परीक्षा कक्ष में 9 बजे स्थान ग्रहण करेंगे। परीक्षार्थियों को 9.05बजे उत्तरपुस्तिका वितरित की जाएगी। अध्ययन के लिए परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र का विवरण 9.10बजे किया जायेगा परीक्षार्थियों के लिए आंसर लिखने शुरू करने केलिए निर्धारित  समय 9.15 बजे किया जायेगा। 


कक्षा दसवीं बोर्ड समय सारणी देखें👇


कक्षा बारहवीं बोर्ड समय सारणी देखें 👇



शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष समय -सारणी देखें👇



 


Post a Comment

0 Comments