अपने स्कूल का शिक्षा सत्र 2022-23 का UDISE कैसे भरे ?

 अपने स्कूल का शिक्षा सत्र 2022-23 का UDISE कैसे भरे ?

cgshiksha.in न्यूज -हैलो गुरुजनों ,नमस्कार !आप सभी का हमारे वेबसाइट cgshiksha.in पर हार्दिक स्वागत है। आज के आर्टिकल में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत महत्वपूर्ण जानकारी को हम आपसे साझा करने जा रहे हैं। आज के आर्टिकल में हम स्कूलों का शिक्षा सत्र 2022-23 का UDISE कैसे भरे ?,की जानकारी बताने जा रहे हैं ताकि शिक्षकों को अपने स्कूलों का शिक्षा सत्र 2022-23 की  ऑनलाइन UDISE एन्ट्री करने में आसानी हो सके। 



इस समय वर्तमान में शिक्षा विभाग के उच्च कार्यालय द्वारा सभी स्कूलों को शिक्षा सत्र 2022-23 की udiseplus में जानकारी एन्ट्री करने को लेकर विभागीय आदेश जारी किया जा चूका है। वर्तमान में udiseplus में जो जानकारी एन्ट्री किया जाना है वह इसी शिक्षा सत्र 2022-23 के डाटा के आधार पर ही जानकारी एन्ट्री किया जाना है। UDISE data entry करने के लिए आपको आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा ताकि आपको अपने स्कूल का UDISE data entry प्रविष्टि करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

👉 निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण 2.0/3.0की डाटा प्रतिपूर्ति राशि के लिए शिक्षको से आवेदन आमंत्रित  

 स्कूलों की UDISE DATA ऑनलाइन एन्ट्री के लिए जरुरी जानकारियाँ 👇

UDISE का पूरा नाम Unified district information systum for education अर्थात एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली कहा जाता है। जैसा कि आप सभी गुरुजन जानते हैं कि udiseplus में Login होने के लिए आपको अपने स्कूल के आईडी  और पासवर्ड की जरुरत पड़ेगी। udiseplus में जानकारी एंट्री करने के लिए आईडी आपके स्कूल का यु डाइस कोड ही है जबकि पासवर्ड आपको आपके विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा या संकुल समन्वयक के माध्यम से प्रधानपाठक के मोबाइल पर sms या mail से प्राप्त हुआ होगा। 

👉PFMS पोर्टल में बिल भुगतान वाउचर को डिजिटल सिग्नेचर लिंक होने के बाद अप्रूव कैसे करें ? 

स्कूलों की UDISE DATA ऑनलाइन एन्ट्री कैसे करें ?👇


UDISE DATA आनलाईन एन्ट्री स्कूल शिक्षा विभाग की एक अतिमहत्वपूर्ण कार्य है जिसे सभी स्कूलों को प्रतिवर्ष आनलाईन भरना अनिवार्य होता है। इस UDISE DATA आनलाईन एन्ट्री में स्कूल की समस्त जानकारियों को आनलाईन एन्ट्री किया जाता है। इस शिक्षा सत्र 2022-23 की udiseplus में जानकारी एन्ट्री करने में शिक्षा सत्र 2021-22 की UDISE DATA की सभी जानकारी अपडेट करने और शिक्षा सत्र 2022-23 की स्कूलों की UDISE DATA ऑनलाइन एन्ट्री कैसे करें ?को आगे आर्टिकल में स्टेपवार बताया गया है ,जिसकी मदद से आप आसानी से अपने स्कूल की UDISE DATA ऑनलाइन एन्ट्री कर सकते हैं। आर्टिकल में यु डाइस डाटा एन्ट्री में कई चरण पद दिए गए हैं। इन सभी पदों को कैसे अपडेट करना है ,कौन से पद में कौन सी जानकारी को भरना है ,इस प्रकार की सभी जानकारियों को स्टेपवार बहुत ही आसान तरीके से बताया जा रहा है। 

👉छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित सम्पूर्णअवकाश सूची 2023 देखें 

यु डाइस ऑनलाइन डाटा एन्ट्री करने के स्टेपवार तरीका देखें 👇


स्टेप 1.सबसे पहले शिक्षकों को अपने एन्ड्राइड मोबाईल के ब्राउजर को ओपन कर सर्चबार में udiseplus या udiseplus.gov.in लिखकर सर्च करना है। सर्च करते ही नीचे दिखाए गए स्क्रीन शॉट के अनुसार पेज ओपन होगा। इसमें आपको स्क्रीनशॉट में दिखाए गए अनुसार लिंक पर क्लिक करना होगा। यदि शिक्षक udise डाटा एंट्री भरने के लिए मोबाइल की जगह लैपटॉप या कंप्यूटर का उपयोग करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

  


स्टेप 2. क्लिक करते ही आप सीधे स्कूल शिक्षा विभाग की UDISE +के मैन पेज में पहुँच जायेंगे।इस पेज में आपको सबसे पहले state का चयन करना है। state चयन करने के बाद go ऑप्शन पर क्लिक करना है। यहाँ पर आप अपने स्कूल की पिछले तीन शिक्षा सत्र की udiseplus की एन्ट्री किये हुए डाटा Download कर सकते हैं। 



स्टेप 3.अब यहाँ स्क्रीनशॉट में दिखाए गए अनुसार आपको Login विकल्प पर पर टैप करना होगा ,इसमें जैसे ही  Login विकल्प पर टैप करेंगे तो पोर्टल में नया पेज ओपन होगा। इसमें आपको Username,Password और Captcha Code भरने का ऑप्शन दिखाई देगा जिसमे Username, Password और Captcha Code भरने के बाद आपको Login करना है। ध्यान रहे कि Username में आपको अपने स्कूल का 11 अंकों का यु डाइस कोड को भरना है तथा पासवर्ड में आपके विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या संकुल समन्वयक CAC द्वारा जनरेट किया गया मिला होगा उसे भरना है फिर कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन को क्लिक करना है। इस प्रकार क्लिक करते ही आप UDISE +पोर्टल में लॉगिन हो जायेंगे। 



स्टेप 4.इस प्रकार Username, Password और Captcha Code भरने के बाद Login करने पर स्कूल की जानकारी भरने वाला पेज ओपन हो जायेगा। यदि आप अपने स्कूल की udiseplus भरने के पासवर्ड को चेंज करना चाहते हैं तो इस पेज  हेडर में दिए गए पासवर्ड चेंज करने के ऑप्शन  जाकर अपना पासवर्ड बदल सकते हैं। इस दिखाई दे रहे पेज में चार प्रकार का इंटरफेस दिखाई दे रहा होगा। 

1.Instructions for filing the DCF 

2.user manual for UDISE+ software 

3.download prefilled DCF

4.Click here to open DCF to fill the data 

आप इन चारों इंटरफेस को समझ ही गए होंगे। पहला इंटरफेस  DCF भरने संबंधी निर्देश है ,इसके बाद दूसरा वाला इंटरफेस user manual for UDISE+ software है जिसमे आप यहाँ से डाटा दर्ज करने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तीसरा इंटरफेस पहले से भरा हुआ DCFहै। जिसे आप Download कर देख सकते सकते हैं कि कैसे और क्या -क्या जानकारियाँ एन्ट्री करना है। स्कूल का UDISE डाटा एन्ट्री करने के लिए अंतिम ऑप्शन click here to open DCF to fill the data कोआपको क्लिक करना है। 



स्टेप 5.अंतिम ऑप्शन click here to open DCF to fill the data को क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जायेगा। इस पेज में स्क्रीन पर एक Important note का पॉपअप विंडो दिखाई देगा। यह आपके स्कूल सम्बन्धी जानकारी को जाँच करने का note होता है ,इसे अच्छे से ध्यानपूर्वक पढ़कर ok ऑप्शन को क्लिक करना है। क्लिक करने पर स्कूल की जानकारी दर्ज करने वाला section दिखाई देगा। 


स्टेप 6.अब आपको स्कूल की सम्पूर्ण जानकारी section वाइस भरना है ,जैसे -जैसे जानकारी को भरते जायेंगे ,वैसे - वैसे उस sectionके सामने कालम में filled लिखाता जायेगा। सभी section में कुछ -कुछ जानकारियाँ पहले से फ्रिज मिलेगा ,चाहे तो भी उसमें आप सुधार नहीं कर सकते हैं ,बाकि की जानकारी में आप सुधार /संशोधन कर सकते हैं। ये सभी जानकारी अंग्रेजी शब्द में लिखा मिलेगा ,चाहे तो आप उसे हिंदी माध्यम में बदल सकते हैं। हिंदी भाषा में बदलने का ऑप्शन sectionफार्म के ठीक ऊपर दिया गया होता है। 


स्टेप 7.sectionएक में आपको सबसे पहले profile ऑप्शन को क्लिक करना है। इसमें स्कूल के profile संबंधी जानकारी को भरना है। इसके बाद save &next ऑप्शन को क्लिक करना करेंगे जिससे अगला पेज खुल जायेगा। 



स्टेप 8.सभी sectionकी सभी जानकारी पूर्ण भरने के बाद अंत में आपको भरे गए डाटा का सत्यापन करना पड़ेगा कि अपने जो जानकारी भरी है ,वह सभी जानकारी सही है। अंत में SUBMIT ऑप्शन को क्लिक करना है। SUBMIT को क्लिक करने पर डाटा पोर्टल में सभी जानकारी चला जायेगा।और आपका स्कूल UDISE data entry का कार्य पूर्ण हो जायेगा। 

join our whatsapp group:-

cg shiksha whattsapp group-C 

Join our Telegram Group  

पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त )विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी 

Post a Comment

0 Comments