किसानों के खाते में आएगा एकमुश्त 12 मार्च को धान की बोनस राशि

 किसानों के खाते में आएगा एकमुश्त 12 मार्च को धान की बोनस राशि 

cgshiksha.in news -जय जोहार किसान बंधुओं ,छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के किसानों को धान की बोनस राशि को एकमुश्त प्रति किवंटल 900 रुपये की दर से बोनस राशि देने जा रही है। वैसे तो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की धान को  प्रतिवर्ष समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाती है। इसके साथ ही किसानों की धान खरीदी की अंतर राशि को बोनस के रूप में भुगतान किया जाता है। 





पूर्ववर्ती भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की धान खरीदी की अंतर राशि को राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किश्तों में भुगतान किया जाता था। लेकिन सरकार बदलने के पश्चात् भाजपा की विष्णुदेव साय की वर्तमान सरकार द्वारा मोदी की गारंटी के तहत किसान उन्नति योजना के नाम से एकमुश्त राशि बोनस के रूप में भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। इस किसान उन्नति योजना के माध्यम से खरीफ फसल धान की 2023-24 की खरीदी की अंतर राशि को बोनस के रूप में अतिशीघ्र भुगतान किया जायेगा। 

सरकार ने बोनस के लिए 12000 करोड़ का बजट में किया है प्रावधान -👇


छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा विपणन वर्ष 2023-24की धान खरीदी पर धान बोनस योजना की लाभ देने लिए किसान उन्नति योजना के तहत 12000 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में रखा है। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के वित्तमंत्री श्री ओ पी चौधरी द्वारा विधानसभा की बजट सत्र के प्रथम दिवस ही दिया है। वित्तमंत्री ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिवस ही किसानों को खुशखबरी देते हुए कहा कि किसान उन्नति योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान बोनस के लिए 12000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

एकमुश्त मिलेगा धान की बोनस राशि👇 


छत्तीसगढ़ की भाजपा की सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप मोदी की गारंटी के तहत 2014-15 और 2015-16 के बकाया बोनस की राशि किसानों के खाते में भुगतान हाल ही में कर दिया गया है। अब बहुत जल्द सरकार द्वारा विपणन वर्ष 2023-24 की धान खरीदी की अंतर राशि को किसान उन्नति योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के किसान जिन्होंने समर्थन मूल्य पर धान बेचीं है ,उन्हें धान की बोनस राशि प्रति किवंटल की दर से 900 रुपये बहुत जल्द एकमुश्त प्रदान करने जा रहा है। वित्तमंत्री ओपी चौधरी के अनुसार प्रदेश के किसानों को करीब 900 रुपये प्रति किवंटल के दर से अंतर राशि बोनस के रूप में एकमुश्त प्रदान किया जायेगा। 

12 मार्च को जारी होगा बोनस राशि -👇


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुसार विपन वर्ष 2023-24 की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतर राशि किसान उन्नति योजना के माध्यम से बोनस के रूप में एकमुश्त 12 मार्च 2024 से किसानों के खाते में राशि आना शुरू हो जायेगा। पिछली भूपेश सरकार द्वारा बोनस की राशि राजीव गाँधी न्याय योजना के तहत अलग -अलग किश्तों में जारी किया जाता था जबकि इस बार विष्णु देव साय सरकार द्वारा धान की अंतर राशि बोनस के रूप में एकमुश्त किसानों के खाते में भेजी जाएगी। 

2023-24 धान बोनस लिस्ट ऐसे देखें -👇


किसान भाई अपना धान बोनस लिस्ट 2023-24 को निम्न तरीके से घर बैठे देख सकते हैं -

स्टेप 1 .-सबसे पहले आपको अपने ऐन्ड्रॉइड मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर को ओपन कर सर्च बॉक्स में जाकर cg khadya लिखकर सर्च करना होगा। सर्च करने पर छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का वेबसाइट दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना है।


 

स्टेप 2 . -क्लिक करने पर खाद्य विभाग की होम पेज दिखाई देगा। होम पेज में आपको नील रंग के बैकग्राउंड में 9 ऑप्शन इस तरह दिखाई देगा -

जन भागीदारी 

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 

धान मक्का एवं चांवल पार्जन ऑनलाइन 

सार्वजानिक वितरण प्रणाली ऑनलाइन 

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग 

शिकायत निवारण प्रणाली 

छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा 2012 

भारतीय खाद्य निगम 

केरोसिन वितरण प्रणाली मॉड्यूल 

इन 9 ऑप्शन में से पहले ऑप्शन जन भागीदारी को आपको क्लिक करना है। 



स्टेप 3 . जन भागीदारी ऑप्शन को क्लिक करते ही एक नया पेज दिखाई देगा। इस पेज में दाहिने ओर की 2023-24 की धान खरीदी की जानकारी अंतर्गत दिए गए कुछ ऑप्शन में से किसानों का विवरण वाले ऑप्शन को क्लिक करना है। 



स्टेप 4 . किसानों का विवरण वाले ऑप्शन को क्लिक करते ही एक नया पेज दिखाई देगा। इस पेज में छत्तीसगढ़ के सभी 32 जिलों के नाम के साथ ही कुल भुगतान राशि ,वसूली की राशि ,शुद्ध भुगतान राशि आदि दिखाई देगा। आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है। जिले के नाम को क्लिक करते ही नया पेज दिखाई देगा। इस पेज में आपको जिले अंतर्गत सभी उपार्जन केंद्र (धान खरीदी केंद्र )के नाम दिखाई देंगे। जिसमे आपको अपने धान खरीदी केंद्र को क्लिक करना है। 



धन खरीदी केंद्र को क्लिक करने पर एक नया पेज ओपन होगा ,जिसमें इस केंद्र में धान बेचने वाले सभी किसानों का नाम प्रदर्शित होने लगेगा। किसानों के द्वारा किस तारीख को धान बिक्री किया गया ,धान मोटा या पतला है ,कितना किवंटल धान विक्रय किया गया ,कितनी राशि भुगतान के रूप में खाते में जमा हुई आदि जानकारी दिखाई देने लगेगा। इसी लिस्ट के आधार पर किसानों को बोनस राशि जारी किया जायेगा। 



इस प्रकार आप अपने जानकारी देख सकते हैं या दिए गए लिंक के माध्यम से डायरेक्ट अपना धान बोनस लिस्ट चेक कर सकते हैं। 

धान बोनस लिस्ट चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Post a Comment

0 Comments